FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण, 19 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय...

  Updated : November 10, 2025 01:11 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त किए गए वाहनों का भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में सोमवार को चित्तौड़गढ़ स्थित पुलिस लाईन में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा नीलामी कर निस्तारण किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों से जब्त किए गए 19 वाहनों को पुलिस द्वारा खुली बोली लगा नीलाम किया गया। 2 दोपहिया व 17 चौपहिया वाहन की नीलामी हुई, इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को 12 लाख से अधिक रुपये की राजस्व आय हुई। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम का बृहद उत्पादन क्षेत्र होने व राज्य की सीमा से लगा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी इसी रूट से होकर निकलने की वजह से जिले के कई थानों में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल वाहनों को माल के साथ जब्त किया गया है। उक्त जब्त वाहनों से जिले के थाने के माल खाना भरे पड़े हुए हैं, थानों में अन्य वाहनों के रखने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें नियमानुसार निस्तारण किया जाना हैं भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन की अनुपालना व पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों पर जिला चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त ऐसे वाहन जिनका न्यायालय द्वारा निर्णय हो चुका हो अथवा भौतिक सत्यापन किया गया हो, ऐसे वाहनों के प्रस्ताव पुलिस थानों से मंगवा कर कार्यालय के एएसआई मनोज कुमार व स्टाफ, कनिष्ठ लेखाधिकारी शैलेश बोरीवाल एवं लेखा शाखा के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। वाहनों की नीलामी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें एएसपी सरिता सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, सहायक लेखाधिकारी प्रवीण कुमार, कनिष्ठ लेखा अधिकारी व परिवहन निरीक्षक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। जिन्होंने खुली बोली लगवा कर वाहनों की नीलामी करवाई। उक्त नीलामी में जिला चित्तौड़गढ़ के अलावा जिला उदयपुर, भीलवाड़ा व जोधपुर तक के बोलीदाता शामिल हुए। एनडीपीएस एक्ट में जब्त 19 वाहनों को सोमवार को चित्तौड़गढ़ पुलिस लाईन में खुली बोली द्वारा नीलामी किया गया। जिनमे सभी 19 वाहनों को उच्चतम बोली द्वारा स्वीकार किया जाकर बोली दाता को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। सोमवार को 2 दोपहिया व 17 चौपहिया वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को 12 लाख रुपये से अधिक की राजस्व आय हुई। एसपी श्री त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल जिले में जब्त वाहनो की नीलामी प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच सिटी में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ शिविर, 94 मरीजों ने लिया स्‍वास्‍थ लाभ

November 10, 2025 02:41 PM

कट्स के महामंत्री प्रदीप मेहता को टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय सभा में व्याख्यान हेतु आमंत्रण...

November 10, 2025 01:40 PM

प्रधानमंत्री जी, सरदार श्री पटेल के आदर्शो पर चलकर आत्‍मनिर्भर भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है - श्री गुप्‍ता, ग्राम धनेरिया कला से एक भारत, आत्‍मनिर्भर भारत, यूनिटी मार्च पदयात्रा का हुआ शुभारंभ

November 10, 2025 01:31 PM

लौह पुरूष सरदार श्री पटेल युवाओं के आईकॉन है - श्री गुप्‍ता, प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है - श्री सखलेचा, यूनिटी मार्च के दौरान जाजू कालेज में महिला सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न, भारत माता चौराहे पर युवा सम्‍मेलन आयोजित...

November 10, 2025 01:28 PM

वंदे मातरम गान के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जन अभियान परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित...

November 10, 2025 01:16 PM

दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में 13 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार...

November 10, 2025 01:14 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण, 19 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय...

November 10, 2025 01:11 PM

महिला बनकर वीडियो कॉल कर वायरल करने की धमकी दे साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार....

November 10, 2025 01:09 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेता सच्ची लगन से किसानों की सेवा करें - सुरेश कुमार (RAS)....

November 10, 2025 01:03 PM

नगर पालिका में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गीत का आयोजन...

November 10, 2025 12:59 PM

समाज ने सदर सलीम खान पर भरोसा जताया, कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाया, शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी की बैठक संपन्न...

November 10, 2025 12:56 PM

आरएसएस का तुम्बा मंडल में पहली बार निकला विशाल पथ संचलन, 80 से अधिक स्वयंसेवक हुए समिलित, जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत...

November 10, 2025 12:46 PM

आपरेशन मुस्कान के तहत थाना सिटी एवं साइबर सेल नीमच की संयुक्त टीम द्वारा 17 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 10, 2025 10:26 AM

प्रदेश के 8 नगर निगमों को 972 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय ने दी मंजूरी...

November 10, 2025 02:30 AM

हरवार में पहली बार ऐतिहासिक पथ संचलन, ढोल की थाप पर गूंजा गांव, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत...

November 10, 2025 02:16 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 10, 2025 02:10 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 10, 2025 02:07 AM

पद्मावती महिला मण्डल द्वारा किलेश्वर बालाजी मंदिर में लगातार 13 वा अन्नकूट आयोजन सम्पन्न....

November 09, 2025 03:32 PM

पंचमढी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मिले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी...

November 09, 2025 02:56 PM