मुख्यमंत्री ने भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत जिले के 4213 किसानों को 5 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया – सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राहत राशि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मंदसौर में संपन्न...
Updated : November 13, 2025 11:00 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 1 लाख 33 हजार किसानों को कुल 233 करोड़ रुपये की राहत राशि का अंतरण किया गया। यह कार्यक्रम देवास जिले से प्रदेश स्तरीय रूप में आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण मंदसौर जिले में कृषि उपज मंडी परिसर सहित सभी मंडियों और उपमंडियों में किया गया। जिले के कृषकों ने इस कार्यक्रम को लाइव देखा और सुना। जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मंदसौर में आयोजित किया गया, जिसमें सांसद श्री सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जिले की आठ मंडियों में कुल 4213 कृषकों को कुल 5 करोड़ 26 लाख 87 हजार 453 रुपये की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इनमें मंदसौर मंडी के 854 कृषकों को 1,13,32,400 रुपये, पिपलिया मंडी के 383 कृषकों को 41,48,613 रुपये, उपमंडी मल्हारगढ़ के 775 कृषकों को 98,50,285 रुपये, सुवासरा के 590 कृषकों को 51,92,371 रुपये, गरोठ के 321 कृषकों को 35,57,582 रुपये, सीतामऊ के 585 कृषकों को 82,61,363 रुपये, भानपुरा के 202 कृषकों को 19,40,633 रुपये तथा दलौदा मंडी के 703 कृषकों को 84,04,233 रुपये की राशि का अंतरण किया गया। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य करने की इच्छा हो तो कोई कार्य असंभव नहीं होता। वर्तमान सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। आज किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है तथा पहली बार पीला मोजेक रोग से प्रभावित सोयाबीन फसल पर राहत राशि भी प्रदान की गई है। भारत आज नैनो यूरिया निर्माण, जैविक खेती और दूध उत्पादन में अग्रणी देश बन चुका है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है। पूर्व विधायक श्री यशपाल सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं — चाहे वह किसान हों, महिला हों या युवा। लाड़ली बहना योजना के तहत 12 नवम्बर को बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह की राशि अंतरित की गई और आज किसानों को सोयाबीन फसल मूल्य के अंतर की राशि सीधे खाते में दी गई। अब योजनाओं में पारदर्शिता आई है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो चुकी है.
और खबरे
पंख अभियान के तहत बाछड़ा समुदाय के 393 हितग्राहियों को 102.4 लाख की ऋण राशि वितरित, कलेक्टर ने की पंख अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा.....
November 13, 2025 02:35 PM
जिले के सभी आंगनवाडी केंद्रों की अर्ली चाईल्ड केयर एज्युकेशन के सेन्टर के रूप में विकसित करें - श्री चंद्रा, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की महिला एंव बाल विकास योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा...
November 13, 2025 02:34 PM
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ शिविर सम्पन्न....
November 13, 2025 02:32 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न...
November 13, 2025 01:10 PM
संगम विश्वविद्यालय में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 25–26 का भव्य आयोजन, जिम्मेदारी दी नहीं जाती, जिम्मेदारी ली जाती है - माधव उपाध्याय, आईपीएस....
November 13, 2025 01:07 PM
मुख्यमंत्री ने भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत जिले के 4213 किसानों को 5 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया – सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राहत राशि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मंदसौर में संपन्न...
November 13, 2025 11:00 AM
जन अभियान परिषद के प्रस्तावों के लिए छानबीन समिति का गठन....
November 13, 2025 05:58 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की चोर और ठग गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 1 नवंबर से अब तक पुलिस ने 1 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति की बरामद....
November 13, 2025 05:55 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 13, 2025 05:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 13, 2025 05:22 AM
गणना फार्म भरने में मतदाताओं का सहयोग कर सकेगा बी.एल.ओ., मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी, म.प्र.के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वी.सी. के माध्यम से की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा...
November 12, 2025 04:38 PM
नपा व यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही, गायत्री मंदिर मार्ग पर चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, आवागमन में बाधित अतिक्रमण हटाया, दुकान के बाहर शेड वालों को दीया अतिक्रमण हटाने 3 दिन का समय...
November 12, 2025 03:57 PM
सेमर्थली विद्यालय में एक देश एक चुनाव की विद्यार्थियों के साथ संगोष्ठी संपन्न, विद्यार्थियों के साथ साथ पूरे देश के लिए जरूरी है एक देश एक चुनाव - आंजना...
November 12, 2025 01:33 PM
मुख्यमंत्री ने नीमच जिले की 1.58 लाख लाड़ली बहनों को 23.70 करोड़ की राशि का अंतरण किया...
November 12, 2025 12:38 PM
बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिये सांस अभियान का हुआ शुभारंभ...
November 12, 2025 12:37 PM
दुग्ध समृद्धि योजना के तहत पालसोडा में पशुपालकों की कार्यशाला सम्पन्न....
November 12, 2025 12:37 PM
जावद में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी....
November 12, 2025 12:36 PM
ग्राम पंचायत बड़ी में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 6 कार्यो के लिए 49.72 लाख की राशि स्वीकृत...
November 12, 2025 12:32 PM
दो दिवसीय मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कल से, जवाहर फाउण्डेशन, जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन, राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता भी रहेंगे उपस्थित....
November 12, 2025 12:10 PM