पंख अभियान के तहत बाछड़ा समुदाय के 393 हितग्राहियों को 102.4 लाख की ऋण राशि वितरित, कलेक्टर ने की पंख अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा.....
Updated : November 13, 2025 02:35 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले में बाछड़ा समुदाय के कल्याण एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे पंख अभियान के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से जिले के बाछड़ा समुदाय के 393 हितग्राहियों को 102.4 लाख की ऋण सुविधा उपलब्ध कराई है। इनमें 340 हितग्राहियों को के.सी.सी. ऋण, 42 हितग्राहियों को पशुपालन ऋण एवं 11 हितग्राहियों को अन्य ऋण प्रदान किया गया है। यह जानकारी कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित पंख अभियान के नोडल अधिकारियों की बैठक में अभियान की विभागवार प्रगति की समीक्षा में सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री राजू डाबर द्वारा दी गई. बैठक में अंत्यावसायी विभाग की समीक्षा में बताया गया, कि पंख अभियान के तहत संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत बाछड़ा समुदाय के 5 युवाओं को 10.15 लाख रूपये, डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्वरोजगार योजना में 6 हितग्राहियों को 4.59 लाख एवं सावित्रीबाई फूले स्व-सहायता समूह में 2 समूहों को 3 लाख रूपये की ऋण राशि वितरित की गई है। एनआरएलएम द्वारा बाछड़ा समुदाय की महिलाओं के 18 समूहों को कुल 47.20 लाख की राशि रिवाल्विंग फण्ड सीआईएफ फण्ड, एवं सी.सी.एल.फण्ड के रूप में उपलब्ध कराई गई है। ग्राम नेवड़ में 3 महिला स्व सहायता समूह गठित किए गये है। पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं में बाछड़ा समुदाय के 161 हितग्राहियों को 31 लाख 98 हजार 120 रूपये की राशि से लाभांवित किया गया है। आचार्य विद्यासागर योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 22.91 लाख की राशि वितरित की गई है। डेयरी प्लस योजना में बांछड़ा समुदाय के एक पशुपालक को उन्नत पशुपालन के लिए 2.21 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है. बैठक में कलेक्टर ने उप संचालक कृषि विभाग द्वारा ड्रीप एवं स्प्रींकलर के लिए के लिए जिले को प्राप्त 750 हेक्टेयर के लक्ष्य विरूद्ध बांछड़ा समुदाय के किसी भी हितग्राही को अब तक लाभांवित नहीं करने पर , नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए, कि वे 50 हेक्टेयर में ड्रीप एवं स्प्रींकलर से सिंचाई के लिये बांछड़ा समुदाय के हितग्राहियों को एक माह में स्प्रींकलर ड्रीप उपकरण उपलब्ध करवाएं।
और खबरे
जनसुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला में भेजे-श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न....
November 13, 2025 02:40 PM
नीमच में शिक्षकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न...
November 13, 2025 02:38 PM
जल की हर एक बूंद होगी संरक्षित - ग्राम पंचायतो में बोरी बंधान कार्य प्रारम्भ....
November 13, 2025 02:37 PM
पंख अभियान के तहत बाछड़ा समुदाय के 393 हितग्राहियों को 102.4 लाख की ऋण राशि वितरित, कलेक्टर ने की पंख अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा.....
November 13, 2025 02:35 PM
जिले के सभी आंगनवाडी केंद्रों की अर्ली चाईल्ड केयर एज्युकेशन के सेन्टर के रूप में विकसित करें - श्री चंद्रा, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की महिला एंव बाल विकास योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा...
November 13, 2025 02:34 PM
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ शिविर सम्पन्न....
November 13, 2025 02:32 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न...
November 13, 2025 01:10 PM
संगम विश्वविद्यालय में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 25–26 का भव्य आयोजन, जिम्मेदारी दी नहीं जाती, जिम्मेदारी ली जाती है - माधव उपाध्याय, आईपीएस....
November 13, 2025 01:07 PM
मुख्यमंत्री ने भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत जिले के 4213 किसानों को 5 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया – सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राहत राशि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मंदसौर में संपन्न...
November 13, 2025 11:00 AM
जन अभियान परिषद के प्रस्तावों के लिए छानबीन समिति का गठन....
November 13, 2025 05:58 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की चोर और ठग गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 1 नवंबर से अब तक पुलिस ने 1 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति की बरामद....
November 13, 2025 05:55 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 13, 2025 05:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 13, 2025 05:22 AM
गणना फार्म भरने में मतदाताओं का सहयोग कर सकेगा बी.एल.ओ., मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी, म.प्र.के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वी.सी. के माध्यम से की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा...
November 12, 2025 04:38 PM
नपा व यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही, गायत्री मंदिर मार्ग पर चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, आवागमन में बाधित अतिक्रमण हटाया, दुकान के बाहर शेड वालों को दीया अतिक्रमण हटाने 3 दिन का समय...
November 12, 2025 03:57 PM
सेमर्थली विद्यालय में एक देश एक चुनाव की विद्यार्थियों के साथ संगोष्ठी संपन्न, विद्यार्थियों के साथ साथ पूरे देश के लिए जरूरी है एक देश एक चुनाव - आंजना...
November 12, 2025 01:33 PM
मुख्यमंत्री ने नीमच जिले की 1.58 लाख लाड़ली बहनों को 23.70 करोड़ की राशि का अंतरण किया...
November 12, 2025 12:38 PM
बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिये सांस अभियान का हुआ शुभारंभ...
November 12, 2025 12:37 PM
दुग्ध समृद्धि योजना के तहत पालसोडा में पशुपालकों की कार्यशाला सम्पन्न....
November 12, 2025 12:37 PM