100 लाख रुपए की लागत से बने विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन का विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने किया लोकार्पण, 73 लाख रुपए से बने दो सीसी रोड का लोकार्पण भी हुआ, सामुदायिक भवन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओ से सामाजिक समरसता बढ़ेगी- विधायक सखलेचा...
Updated : November 13, 2025 03:07 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
राजनीति
सिंगोली। नगर परिषद सिंगोली के लिए आज गुरुवार को सौगातों का दिन रहा क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के प्रयास से नगर में सामाजिक धार्मिक आयोजनों को सम्पन्न करने के एक बड़े डोम की सौगात आज मिल गई। ज्ञात रहे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नगर को विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन के रुप में सुसज्जित एयर कंडीशन युक्त डोम का आज लोकार्पण किया उपरोक्त डोम में लगभग 100 लाख से अधिक की लागत आई है आज डोम लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार की सामाजिक समरसता बढ़ाने की योजना पर काम करते हुए अपने जावद विधानसभा क्षेत्र में छोटे बड़े लगभग 120 डोम (सामुदायिक भवन) बन रहे हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सखलेचा ने बताया कि उनमें भी सिंगोली में बना यह डोम नीमच मंदसौर जिले में बनने वाले डोमो में पहला डोम जो सर्व सुविधायुक्त होकर पुरा एयर कंडीशन वाला है। विधायक सखलेचा ने आज के कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से की नगर परिषद द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। विधायक सखलेचा ने आज 100 लाख के डोम के साथ ही नगर के अलग-अलग वार्डो में बने 73 लाख रुपए की लागत से बने सीसी रोड़ो का लोकार्पण भी किया। आज के समारोह में जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला उपाध्यक्ष सतिश व्यास ने भी संबोधित किया तो नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने डोम जैसी योजना के लिए आभार माना ओर साथ कुछ और मांगे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के समक्ष रखी जिन्हें विधायक ने शीघ्र करवाने की बात कही लोकार्पण समारोह में बोलते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि सामुदायिक भवन जैसी महत्वपूर्ण योजना से सामाजिक समरसता बढ़ेगी साथ आम व्यक्ति अब नाम मात्र के खर्च पर अपने यहां होने वाले कार्यक्रमों को कर सकेगा इस भवन के बनने से लोगों के लाखों रुपए की बचत होगी और परेशानी से भी बचाव होगा सखलेचा ने इस अवसर पर अपने द्वारा कराए विकास कार्यों की लम्बी सूची पर सभी का ध्यान आकर्षित किया वास्तव में विधायक सखलेचा के कार्यकाल में सिंगोली क्षेत्र को अनेक सौगातें मिली है इसमें कोई संदेह नहीं है। आज हुए लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सखलेचा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला उपाध्यक्ष सतिश व्यास रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरुमल गूर्जर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी सोनी मंडल महामंत्री पारस जैन, ऊंकार धाकड़ सहित नगर परिषद के पार्षद एवं नगर के व्यापारी गणमान्य नागरिक पत्रकार सहित सेकडौ महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश जोशी ने किया ओर आभार उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने माना लोकार्पण के पश्चात सभी का भोजन भी कार्यक्रम स्थल पर ही हुआ।
और खबरे
100 लाख रुपए की लागत से बने विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन का विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने किया लोकार्पण, 73 लाख रुपए से बने दो सीसी रोड का लोकार्पण भी हुआ, सामुदायिक भवन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओ से सामाजिक समरसता बढ़ेगी- विधायक सखलेचा...
November 13, 2025 03:07 PM
जनसुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला में भेजे-श्री चंद्रा कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न....
November 13, 2025 02:40 PM
नीमच में शिक्षकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न...
November 13, 2025 02:38 PM
जल की हर एक बूंद होगी संरक्षित - ग्राम पंचायतो में बोरी बंधान कार्य प्रारम्भ....
November 13, 2025 02:37 PM
पंख अभियान के तहत बाछड़ा समुदाय के 393 हितग्राहियों को 102.4 लाख की ऋण राशि वितरित, कलेक्टर ने की पंख अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा.....
November 13, 2025 02:35 PM
जिले के सभी आंगनवाडी केंद्रों की अर्ली चाईल्ड केयर एज्युकेशन के सेन्टर के रूप में विकसित करें - श्री चंद्रा, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की महिला एंव बाल विकास योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा...
November 13, 2025 02:34 PM
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ शिविर सम्पन्न....
November 13, 2025 02:32 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न...
November 13, 2025 01:10 PM
संगम विश्वविद्यालय में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 25–26 का भव्य आयोजन, जिम्मेदारी दी नहीं जाती, जिम्मेदारी ली जाती है - माधव उपाध्याय, आईपीएस....
November 13, 2025 01:07 PM
मुख्यमंत्री ने भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत जिले के 4213 किसानों को 5 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया – सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राहत राशि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मंदसौर में संपन्न...
November 13, 2025 11:00 AM
जन अभियान परिषद के प्रस्तावों के लिए छानबीन समिति का गठन....
November 13, 2025 05:58 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की चोर और ठग गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 1 नवंबर से अब तक पुलिस ने 1 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति की बरामद....
November 13, 2025 05:55 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 13, 2025 05:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 13, 2025 05:22 AM
गणना फार्म भरने में मतदाताओं का सहयोग कर सकेगा बी.एल.ओ., मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी, म.प्र.के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वी.सी. के माध्यम से की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा...
November 12, 2025 04:38 PM
नपा व यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही, गायत्री मंदिर मार्ग पर चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, आवागमन में बाधित अतिक्रमण हटाया, दुकान के बाहर शेड वालों को दीया अतिक्रमण हटाने 3 दिन का समय...
November 12, 2025 03:57 PM
सेमर्थली विद्यालय में एक देश एक चुनाव की विद्यार्थियों के साथ संगोष्ठी संपन्न, विद्यार्थियों के साथ साथ पूरे देश के लिए जरूरी है एक देश एक चुनाव - आंजना...
November 12, 2025 01:33 PM
मुख्यमंत्री ने नीमच जिले की 1.58 लाख लाड़ली बहनों को 23.70 करोड़ की राशि का अंतरण किया...
November 12, 2025 12:38 PM
बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिये सांस अभियान का हुआ शुभारंभ...
November 12, 2025 12:37 PM