FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को पौध-रोपण की कार्य-योजना बनाने के दिये निर्देश....

  Updated : November 16, 2025 02:54 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

निकायों को यह भी सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है कि कुल लक्ष्य में से शेष पौध-रोपण का कार्य निकायों द्वारा अपने संसाधनों से करना होगा। निकाय सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लान, ओवरहेड टैंक के आसपास की भूमि, सड़कों के दोनों ओर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं शासकीय परिसरों की बाउण्ड्रीयुक्त भूमि, नदियों, नालों, तालाबों, डैम एवं नहरों के किनारों के साथ मुक्तिधाम और खेल मैदानों के आसपास का क्षेत्र चिन्हित करने के लिये कहा गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को वर्ष 2026 में किये जाने वाले व्यापक पौध-रोपण अभियान की तैयारी और इससे जुड़ी कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ने निकायों से कार्य-योजना दिसम्बर-2025 तक पूर्ण करने के लिये भी कहा है। प्रदेश में वर्ष 2025 में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नगरीय निकायों द्वारा करीब 36 लाख पौधों का रोपण किया गया है। निकायों को लगाये गये पौधों की सुरक्षा में सजगता बरतने को भी कहा गया है। नगरीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में हितधारकों की बैठक और कार्यशाला आयोजित कर वर्ष 2026 के पौध-रोपण लक्ष्यों का पहले आकलन करें और उसके अनुसार रणनीति बनायें। निकायों को यह भी सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है कि कुल लक्ष्य में से शेष पौध-रोपण का कार्य निकायों द्वारा अपने संसाधनों से करना होगा। निकाय सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लान, ओवरहेड टैंक के आसपास की भूमि, सड़कों के दोनों ओर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं शासकीय परिसरों की बाउण्ड्रीयुक्त भूमि, नदियों, नालों, तालाबों, डैम एवं नहरों के किनारों के साथ मुक्तिधाम और खेल मैदानों के आसपास का क्षेत्र चिन्हित करने के लिये कहा गया है। शहरी क्षेत्र में पौधों की उपलब्धता के लिये उद्यानिकी एवं वन विभाग की नजदीकी नर्सरियों से अभी से सम्पर्क किया जाये। पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पौधों के क्रय के लिये बजट के इंतजाम का प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाये। नगरीय क्षेत्र में अधिकतम हरियाली बढ़ाने के लिये जामुन, अर्जुन, देशी बबूल, बड़े वृक्षों जैसे पीपल, बरगद, आम, महुआ, इमली आदि प्रजातियों के पौधे को प्राथमिकता दी जाये। बीज छिड़काव के लिये उत्तम व्यवस्था की जाये। संचालनालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि वर्ष 2026 के पौध-रोपण कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवम्बर माह से ही साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी। निर्देश में यह भी कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के कुछ भवनों में बाउण्ड्री-वॉल नहीं होती है, वहाँ मेहंदी की बाउण्ड्री-वॉल सुरक्षा के हिसाब से लगाने के प्रस्ताव भी तैयार किये जायें। इससे परिसर में सुरक्षा के साथ हरियाली का भी विस्तार होगा।
जल संरक्षण को बढ़ावा देना - नगरीय निकायों से कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में वर्ष 2026 के पौध-रोपण के साथ जल संरक्षण से संबंधित प्रस्ताव भी तैयार किये जायें। इन दोनों उपायों से शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ पर्यावरण सुधार में बेहतर कार्य हो सकेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

द्वितीय संयम महोत्सव के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न, उमडा भक्तों का जनसैलाब...

November 17, 2025 03:24 AM

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी, प्रतियोगिता का हुआ आयोजन....

November 17, 2025 03:22 AM

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की मोटर पंप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सतना, राजगढ़ और खरगोन जिलों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश...

November 17, 2025 03:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 17, 2025 03:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 17, 2025 03:00 AM

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को पौध-रोपण की कार्य-योजना बनाने के दिये निर्देश....

November 16, 2025 02:54 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 16, 2025 02:48 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 16, 2025 02:47 AM

क्षैत्रीय कार्यशाला में केविके, चित्तौड़गढ़ के वैज्ञानिको द्वारा तैयार फोल्डर का विमोचन...

November 15, 2025 12:49 PM

350 बच्चों ने ली करूणा शपथ, पशु कल्याण, शाकाहारी मूलक जीवन पद्धति, माता, पिता, गुरुजन और बुजुर्ग की सेवा और करुणा भाव के प्रचार प्रसार का लिया संकल्प....

November 15, 2025 12:07 PM

नपा द्वारा भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख के पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन कल...

November 15, 2025 11:36 AM

निर्मल टीचर्स एंड पैरंट्स कार्यक्रम कार्यशाला में सिखा कैसे यह में बच्चों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाएं, कुंडली जागरण द्वारा आत्म साक्षात्कार सहज योग आज का महायोग में 150 लोगों ने लिया प्रक्षिशण,..

November 15, 2025 11:32 AM

धर्म आचरण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता -विजय मुनि जी महाराज साहब, महावीर दीक्षा कल्याणक जयंती समारोह में सहभागी बनें समाजजन...

November 15, 2025 11:20 AM

स्वयं सिद्ध विनायक गणेश मंदिर अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु....

November 15, 2025 11:18 AM

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पुलिस लाईन व थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित....

November 15, 2025 07:45 AM

प्रदेश में वाहन चोरी नियंत्रण के प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण सफलता, मध्यप्रदेश पुलिस का वाहन चोरियों पर सुदृढ़ प्रहार, 12 दिनों में 52 मोटरसाइकिलें, 1 ट्रैक्टर और 1 डंपर बरामद...

November 15, 2025 06:05 AM

भारतीय जैन संघटना म.प्र. जबलपुर रीजन द्वारा बाल दिवस पर चिल्लर पार्टी आयोजित की गई...

November 15, 2025 05:43 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 15, 2025 04:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 15, 2025 04:44 AM