FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

उपनगर पुर में माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को होगा आयोजित....

  Updated : November 26, 2025 01:09 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  आयोजन

भीलवाड़ा। माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर माली समाज विकास सेवा संस्थान की बैठक बुधवार को उपनगर पुर बजरंग पूरा स्थित संस्थान के कार्यालय परिसर में आयोजीत की गई। संस्था मीडिया प्रभारी राजकुमार गोयल ने बताया कि बैठक संस्थान अध्यक्ष भैरू लाल माली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था द्वारा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के तीन बार सफल आयोजन के पश्चात चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। संस्था द्वारा माली समाज का चुतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी 2026 को प्रस्तावित किया गया। चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन उपनगर पुर में घाटी के बालाजी परिसर में माली समाज विकास संस्थान के नेतृत्व में 19 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष भैरू लाल माली ने बैठक को सम्बोधित करते हए कहा कि समाज को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए वरदान है। सामूहिक विवाह के आयोजन आर्थिक विषमता को कम करने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। बैठक में समाज के होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के लोगों से अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन कराने का आग्रह किया। समाज के भामाशाहों से भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग की अपील की । उन्होंने समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में संस्था के सदस्यों और भामाषाहो द्वारा तीन बार सफल संचालन एवं पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सम्मेलन के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्था सरंक्षक रामस्वरुप माली,कैलाश चन्द्र माली , भंवर लाल सतरावला ,सचिव शंकर लाल ,उपाध्यक्ष प्रभु लाल ,संगठन मंत्री नानू राम ,प्रचार मंत्री भवानी राम ,कालू राम ,देवा लाल ,नारायण लाल ,कैलाश चन्द्र ,लाल चंद ,जमना लाल एवं संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उपनगर पुर में माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को होगा आयोजित....

November 26, 2025 01:09 PM

ब्यावर में होने वाले विशाल निरंकारी संत समागम में चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे...

November 26, 2025 01:02 PM

महात्मा फूले की 135वीं पुण्यतिथि गुरूवार को, पुष्प अर्पित कर देंगे श्रद्धांजलि...

November 26, 2025 12:13 PM

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश.…

November 26, 2025 12:11 PM

नीमच में कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की शपथ ली...

November 26, 2025 11:32 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शतप्रतिशत इम्‍यूरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड कार्य पूर्ण करने पर जिले के 50 बी.एल.ओ. का सम्‍मान किया, बीस महिला बीएलओं भी सम्‍मानित किया....

November 26, 2025 11:03 AM

सरवानिया पुलिस को गुम इंसान दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 26, 2025 10:24 AM

मध्यप्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा, समन्वित प्रयास और सतत संवाद से पुनरीक्षण कार्य में आई उल्लेखनीय तेजी....

November 26, 2025 12:53 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 26, 2025 12:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 26, 2025 12:43 AM

सांवलिया सेठ: दान पात्र राशि की गणना का चौथा चरण पूरा, अब तक 36 करोड़ निकले, सांवलिया सेठ के दान पात्र में चढ़ावा राशि की चार चरणों में गणना मंगलवार शाम तक पूरी हो गई. अगला चरण अगले बुधवार को होगा....

November 25, 2025 05:22 PM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा...

November 25, 2025 03:58 PM

संविधान दिवस पर संगम विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन...

November 25, 2025 03:55 PM

सांसद खेल महोत्सव में आठ प्रकार की खेल गतिविधियां होगी आयोजित - सांसद श्री गुप्ता...

November 25, 2025 01:44 PM

विधायक परिहार ने की स्व.भेरूलाल किलोरिया की स्मृति में 5 लाख की घोषणा

November 25, 2025 01:36 PM

26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अल्टो कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

November 25, 2025 01:23 PM

कुमावत समाज ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, छात्रावास हेतु भूखंड निरस्तीकरण पर कड़ा विरोध...

November 25, 2025 12:53 PM

विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर झांसी रानी सम्मान से राठौड़ का अभिनन्दन, बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, डर निकाल कर निडरता दो - लक्ष्मण सिंह राठौड़...

November 25, 2025 12:50 PM

चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा....

November 25, 2025 12:27 PM