FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इंस्टाग्राम पर लडकियों के नाम से फर्जी आईडी बना कर लोगों से रूपये ऐठने वाले शातिर गिरोह द्वारा अपने आप को फर्जी पुलिसकर्मी बताकर एक युवक को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 02 शातिर आरोपीयों को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार..

  Updated : December 10, 2025 09:56 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को समय-समय पर प्रत्येक घटनाओं पर गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अन्सारी के कुशल निर्देशन मे थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी की पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर लडकियों के नाम से फर्जी आईडी बना कर अपने आप को फर्जी पुलिसकर्मी बता कर लोगों से रूपये ऐठने वाले शातिर गिरोह द्वारा एक युवक को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 02 शातिर आरोपीयों को किया गिरफ्तार किया गया है. दिनांक 08.12.2025 को थाना मनासा पर सूचना प्राप्त हुई कि युवक मोहित पाटीदार उम्र 18 साल निवासी ग्राम बर्डिया जागीर के द्वारा अपने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है जिस पर से थाना मनासा पर मर्ग क्रमांक 76/2025 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का पंजीबद्ध किया जाकर जांच में लिया गया। दौराने मर्ग जांच मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाकर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे, ग्रामीणों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 07.12.2025 को दो व्यक्ति एक सफेद रंग की टाटा फोन्क्स कार से गांव बर्डिया जागीर आए और मृतक मोहित पाटीदार के घर पहुँच कर उसे इंस्टाग्राम पर एक लडकी की आईडी से हुई चैटिंग दिखा कर डरा धमका कर रूपयों की अवैध मांग कर खुद को नकली पुलिसकर्मी के रूप में प्रदर्शित कर प्रताडित किया जिसके परिणाम स्वरूप मोहित पाटीदार द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मर्ग जांच पर से आरोपीयों के खिलाफ अपराध क्रमांक 528/2025 धारा 204,308 (2),108,3 (5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर एस.डी.ओ.पी. मनासा श्रीमति शाबेरा अन्सारी के नेतृत्व में थाना मनासा की एक विशेष टीम का गठन कर मामले का खुलासा करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम के द्वारा अपराध विवेचना के दौरान घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों, स्वतंत्र साक्षीयों से पूछताछ एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपीयों की पहचान पंकज धनगर पिता बोथलाल धनगर उम्र 28 साल निवासी ग्राम भाटखेडी थाना मनासा एवं कैलाश रैगर पिता जगन्नाथ रेगर उम्र 45 साल निवासी ग्राम भाटखेडी थाना मनासा के रूप में कर घटना के 24 घण्टे के अन्दर दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हांसिल की है।

तरीका वारदात - आरोपी पंकज धनगर द्वारा इंस्टाग्राम पर लडकियों ने नाम से फर्जी आईडी बना कर युवकों को दोस्ती के जाल में फंसा कर उनसे रूपये ऐंठने के लिए अपने साथी कैलाश रैगर को लडकियों का परिजन एवं अपने आप को फर्जी पुलिसकमी बता कर डरा धमका कर रूपये ऐंठ कर अपराध घटित करते हैं। आरोपीयों द्वारा जिला मन्दसौर, रतलाम में भी लोगों के साथ इसी प्रकार की घटना घटित करना स्वीकार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी - 1. पंकज धनगर पिता बोथलाल धनगर उम्र 28 साल निवासी ग्राम भाटखेडी थाना मनासा. 2. कैलाश रैगर पिता जगन्नाथ रैगर उम्र 45 साल निवासी ग्राम भाटखेडी थाना मनासा (03 अपराध)

जप्त सामग्री - आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टाटा फोन्क्स कार एवं 02 मोबाईल ।

सराहनीय कार्य - थना मनासा के निरीक्षक शिव रघुवंशी, उप निरीक्षक तेज सिंह सिसौदिया, प्रआर गुड्डूलाल गुर्जर, प्रआर नरेन्द्र मालवीय, प्रआर प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल), आरक्षक कमल गुर्जर, आरक्षक हेमन्त सिंह की विशेष भूमिका रही।

अपील - नीमच पुलिस आम जन से अपील करती है कि यदि उक्त आरोपीयों के द्वारा आपके साथ इस प्रकार की घटना की हो तो संबंधित पुलिस थाना अथवा थाना मनासा पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

इंस्टाग्राम पर लडकियों के नाम से फर्जी आईडी बना कर लोगों से रूपये ऐठने वाले शातिर गिरोह द्वारा अपने आप को फर्जी पुलिसकर्मी बताकर एक युवक को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 02 शातिर आरोपीयों को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार..

December 10, 2025 09:56 AM

धर्मेश तिवारी प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत हुवे...

December 10, 2025 06:08 AM

सेवा मतदाताओं की सूची हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारणी हुए जारी...

December 10, 2025 02:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 10, 2025 01:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 10, 2025 01:56 AM

मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बड़ी सफलता 6 वर्षीय मासूम बालिका महाराष्ट्र के ट्यूशा गांव से सकुशल बरामद....

December 09, 2025 04:29 PM

इनर व्हील डायमंड द्वारा सेवा गतिविधि कार्यक्रम सम्पन्न...

December 09, 2025 03:33 PM

शैक्षिक उत्कृष्टता समारोह, संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित....

December 09, 2025 03:31 PM

विधायक परिहार के अथक प्रयासों से नीमच को मिली बडी सौगात, भादवामाता में 30 नवीन बेड उन्नयन सहित नए पद सृजन की मिली स्वीकृति...

December 09, 2025 02:52 PM

लूट के मामले में 15 हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजसमंद जिले के रेलमगरा थाने में 8 साल से था फरार...

December 09, 2025 02:48 PM

कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

December 09, 2025 02:46 PM

सीआरपीएफ में Track & Field प्रतियोगिता-2025 का आयोजन....

December 09, 2025 02:43 PM

सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा से लाडपुरा 4 लेंन की मांग को लोकसभा सदन में रखा...

December 09, 2025 02:40 PM

विकास कार्यों की मांग की अनदेखी कर मांग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना भाजपा सरकार को बदनाम करना यह बर्दाश्त नहीं - आचार्य...

December 09, 2025 02:36 PM

जालिया गाव में किसानों का 158 दिनों से जिंदल सॉ के अवैध ब्लास्टिंग , चरागाह के खिलाफ आंदोलन तेज...

December 09, 2025 02:01 PM

विश्व मानवाधिकार दिवस पर IHRSO की अनूठी पहल, दिव्यांगजनों के बीच होंगी प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिलेगी ट्रॉफी और गर्म कपड़े...

December 09, 2025 12:28 PM

जरूरतमंदों की मदद करना समाज की सबसे बड़ी सेवा, भामाशाह का बड़ा संकल्प, 60 सरकारी स्कूलों में 3000 स्वेटर वितरण का शुभारंभ...

December 09, 2025 11:46 AM

विद्यालय नेतावल गढ़ पाछली मे जरुरतमंद बच्चों को किये गर्म जैकेट वितरित...

December 09, 2025 11:43 AM

अहीर समाज ने आज श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई वीर राजा राव तुला राम जी की जयंती....

December 09, 2025 11:03 AM