जरूरतमंदों की मदद करना समाज की सबसे बड़ी सेवा, भामाशाह का बड़ा संकल्प, 60 सरकारी स्कूलों में 3000 स्वेटर वितरण का शुभारंभ...
Updated : December 09, 2025 11:46 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
सामाजिक
बड़ीसादड़ी :- राजकीय उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी विद्यालय गुंदरपुर में मंगलवार को समाजसेवी भामाशाह प्रकाश चंद्र मेहता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता द्वारा 71 जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर वितरित कर इस वर्ष शरद ऋतु के स्वेटर वितरण अभियान की शुरुआत की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहां की “जरूरतमंद की सहायता करना ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और शिक्षा को जीवन की प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को नशा-मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। संस्था प्रधान श्रीमती देवकन्या रेगर ने कहा कि धनपाल मेहता प्रतिवर्ष जरुरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र एवं स्वेटर प्रदान कर रहे हैं। कई वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की लगातार मदद की वजह से अब मेहता को क्षेत्र में भामाशाह के रुप में जाना जाने लगा है। शारीरिक शिक्षक उदय सिंह रावत ने बताया कि भामाशाह मेहता ने 12 वर्षों में 36000 से अधिक जरूरतमंदों को स्वेटर जैकेट स्कूल ड्रेस स्कूल बैग टोपे मोजे की मदद कर चुके है। मेहता सर्दी प्रारंभ होते ही दूर दराज के सरकारी स्कूलों में जरुरतमंद विद्यार्थियों को ढूंढ़ने निकल पड़ते है। सर्दी की ऋतु में जरुरतमंद विद्यार्थियों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए हर रोज किसी न किसी स्कूल में स्वेटर बांटते नजर आते है। *भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि इस वर्ष 60 विद्यालयों के 3000 बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए जाएंगे* स्वेटर वितरण का कार्य प्रतिदिन 20 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आएँ एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करें दीपक धाकड़ राजेंद्र कुमार ने तिलक साफा व उपरना पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रियांशी मेहता मोहित मेहता पूर्व सरपंच नाथू सिंह मीणा उपसरपंच ओंकार सिंह मीणा प्रीतम कुमार गरासिया दिनेश कुमार मीणा अंबालाल मीणा इंदु बेन डिंडोर संविदा कर्मी विधीत रावल प्रीतेश जैन ग्रामीणजन विद्यालय स्टाफ व सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
और खबरे
रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....
January 22, 2026 03:58 PM
एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...
January 22, 2026 03:19 PM
धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...
January 22, 2026 03:13 PM
घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....
January 22, 2026 02:32 PM
स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...
January 22, 2026 02:21 PM
जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....
January 22, 2026 02:17 PM
राजस्व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त....
January 22, 2026 01:34 PM
पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...
January 22, 2026 01:34 PM
दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...
January 22, 2026 12:15 PM
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM