कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 7वीं वाहिनी विसबल, बलवा ड्रिल आयोजित, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सैनिकों को सैनिक सम्मेलन में दिया गया प्रशस्ति पत्र....
Updated : December 20, 2025 03:01 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
कानून-व्यवस्था की बेहतर तैयारी एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार 19 दिसंबर को 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल द्वारा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रातः 10:00 बजे बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास सेनानी श्री हितेश चौधरी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बलवा ड्रिल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा उपद्रव की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से संबंधित व्यावहारिक अभ्यास किया गया। अभ्यास के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिनसे बलवा नियंत्रण पार्टियां एवं बलवाई दल गठित किए गए। योजनाबद्ध रूप से दोनों पक्षों के मध्य झड़प की स्थिति उत्पन्न की गई, जिस पर बलवा नियंत्रण दल द्वारा समुचित रणनीति के साथ कार्रवाई करते हुए अश्रुगैस का प्रयोग किया गया। ड्रिल के दौरान कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। अभ्यास के समापन तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्णतः सुरक्षित रहे। अभ्यास के दौरान सेनानी श्री चौधरी ने उपस्थित बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा वास्तविक परिस्थितियों में संयम, सतर्कता एवं रणनीतिक सोच के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। बलवा ड्रिल के पश्चात सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के प्रथम चरण में अनुशासन एवं मर्यादित जीवन अभियान के अंतर्गत सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले इकाई के 03 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से पूर्णतः विमुक्त होने का संकल्प लेकर स्वस्थ, अनुशासित एवं मर्यादित जीवनशैली अपनाई। उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। सम्मेलन के अगले चरण में सेनानी श्री हितेश चौधरी ने वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा व्यक्तिगत दायित्वों का संतुलित एवं मर्यादित रूप से निर्वहन करने हेतु प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इन आयोजनों से वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों में अनुशासन, कार्यकुशलता एवं मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
और खबरे
12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ हथियार उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार....
December 20, 2025 06:26 AM
सरवानिया महाराज से श्री सांवरिया सेठ दरबार तक दो दिवसीय पदयात्रा कल रविवार को, पंजीयन का अंतिम दिन आज.....
December 20, 2025 04:16 AM
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 7वीं वाहिनी विसबल, बलवा ड्रिल आयोजित, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सैनिकों को सैनिक सम्मेलन में दिया गया प्रशस्ति पत्र....
December 20, 2025 03:01 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 20, 2025 02:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 20, 2025 02:58 AM
प्याज़ की बंपर आवक, लेकिन गिरते भावों ने भड़काया, किसान आक्रोश, जीरन मंडी में नीलामी रोकनी पड़ी, एक घंटे तक ठप रहा कारोबार.....
December 19, 2025 04:40 PM
गुम मोबाईलों हेतु चलाये जा रहे अभियान हर्ष के तहत सायबर सेल नीमच को मिली सफलता, 26 लाख रूपयें से अधिक मुल्य के 160 गुम मोबाईल रिकवर कर वास्तविक धारको को किये गये वितरित...
December 19, 2025 01:20 PM
विश्व ध्यान दिवस पर तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का शुभारंभ, जिला नीमच के पुलिस थानों में भी सामूहिक ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन
December 19, 2025 01:10 PM
चार्मी बाहेती का ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में चयनित, जिले के साथ उज्जैन संभाग को किया गौरवान्वित..
December 19, 2025 01:07 PM
सैलाना क्षेत्र के दशरथ हारी बने लोको पायलट, गांव में हर्ष की लहर..
December 19, 2025 01:03 PM
स्वदेशी जागरण हेतु निकली विशाल वाहन रैली....
December 19, 2025 01:01 PM
सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में हुई जलकल विभाग की बैठक, पेयजल व्यवस्था सुधारने सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा
December 19, 2025 12:59 PM
भीलवाडा के विकास के लिए एक और रेलवे स्टेशन की महती आवश्यकता - सांसद अग्रवाल, भीलवाडा को विकसित जिलों की श्रेणी में लाने के लिए संकल्पित सांसद अग्रवाल...
December 19, 2025 12:43 PM
सिंगोली में प्रशासन की टीम ने चायनिज मांझा के विरूद्ध की जांच मांझा विक्रेताओं के संस्थाओं का किया निरीक्षण...
December 19, 2025 12:40 PM
जिला प्रशासन द्वारा 22 दिसम्बर से जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायत कलस्टर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर...
December 19, 2025 12:40 PM
शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान-1.79 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त, चिकली में 3.850 हेक्टेयर एवं कुकडेश्वर में 0.279 हेक्टेयर शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण...
December 19, 2025 12:39 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त...
December 19, 2025 12:38 PM
किसान 31 दिसम्बर तक फसल बीमा कराए...
December 19, 2025 12:37 PM
नीमच जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक- यूरिया की नहीं है कोई कमी, जिले में 12339.16 मैट्रीक टन उर्वरक है उपलब्ध.....
December 19, 2025 12:36 PM