12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ हथियार उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार....
Updated : December 20, 2025 06:26 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ आरोपी ईशाक खान उर्फ मेढक उर्फ राजा और अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला राजु खा को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत रविवार को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल व 3 कारतुस के साथ गिरफ्तार आरोपी सद्दाम उर्फ भोला उर्फ सफीक खा पुत्र रईस खान निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ ने पुलिस पूछताछ में बताया की करीबन छः महिने पहले उसने एक बारह बोर दो नाल बन्दूक राजु खान निवासी सादलखेड़ा से खरीदकर ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा पुत्र नन्ने खान उम्र 35 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेडा को दिलाई थी। अवैध हथियारो की धरपकड कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन एंव थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली निम्बाहेडा से एएसआई अम्बालाल, सुरज कुमार, हैड कानि. हरविन्दर सिह, कानि. रणजीत, राकेश, रामचन्द्र व विजय सिह द्वारा आरोपी सद्दाम की मुताबिक सूचना के आवश्यक अनुसंधान करने हेतु इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेडा पहुंचे। जहां ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा पुत्र नन्ने खान उम्र 35 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेडा के पड़ौसियान व मुखबिरान से सूचना मिली कि ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा कुछ समय पहले भैरूखेड़ा के जंगलों की तरफ शिकार खेलने गया। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा तुरन्त भेरू खेडा पहुचा जहा पर आरोपी ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा पुत्र नन्ने खान अवैध बारह बोर दो नाल बन्दूक के साथ मिला जिस पर नियमानुसार बारह बोर दो नाल बन्दूक जप्त कर अभियुक्त ईशाक खान उर्फ मेढंक उर्फ राजा केा गिरफ्तार किया गया. अनुसंधान के दौरान अवैध बारह बोर दो नाल बन्दूक उपलब्ध करवाने वाले राजु खान पुत्र हुसैन खान निवासी सादलखेड़ा थान निकुम्भ को भी गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपियों से अवैध हथियार के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।
और खबरे
12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ हथियार उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार....
December 20, 2025 06:26 AM
सरवानिया महाराज से श्री सांवरिया सेठ दरबार तक दो दिवसीय पदयात्रा कल रविवार को, पंजीयन का अंतिम दिन आज.....
December 20, 2025 04:16 AM
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 7वीं वाहिनी विसबल, बलवा ड्रिल आयोजित, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सैनिकों को सैनिक सम्मेलन में दिया गया प्रशस्ति पत्र....
December 20, 2025 03:01 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 20, 2025 02:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 20, 2025 02:58 AM
प्याज़ की बंपर आवक, लेकिन गिरते भावों ने भड़काया, किसान आक्रोश, जीरन मंडी में नीलामी रोकनी पड़ी, एक घंटे तक ठप रहा कारोबार.....
December 19, 2025 04:40 PM
गुम मोबाईलों हेतु चलाये जा रहे अभियान हर्ष के तहत सायबर सेल नीमच को मिली सफलता, 26 लाख रूपयें से अधिक मुल्य के 160 गुम मोबाईल रिकवर कर वास्तविक धारको को किये गये वितरित...
December 19, 2025 01:20 PM
विश्व ध्यान दिवस पर तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का शुभारंभ, जिला नीमच के पुलिस थानों में भी सामूहिक ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन
December 19, 2025 01:10 PM
चार्मी बाहेती का ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में चयनित, जिले के साथ उज्जैन संभाग को किया गौरवान्वित..
December 19, 2025 01:07 PM
सैलाना क्षेत्र के दशरथ हारी बने लोको पायलट, गांव में हर्ष की लहर..
December 19, 2025 01:03 PM
स्वदेशी जागरण हेतु निकली विशाल वाहन रैली....
December 19, 2025 01:01 PM
सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में हुई जलकल विभाग की बैठक, पेयजल व्यवस्था सुधारने सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा
December 19, 2025 12:59 PM
भीलवाडा के विकास के लिए एक और रेलवे स्टेशन की महती आवश्यकता - सांसद अग्रवाल, भीलवाडा को विकसित जिलों की श्रेणी में लाने के लिए संकल्पित सांसद अग्रवाल...
December 19, 2025 12:43 PM
सिंगोली में प्रशासन की टीम ने चायनिज मांझा के विरूद्ध की जांच मांझा विक्रेताओं के संस्थाओं का किया निरीक्षण...
December 19, 2025 12:40 PM
जिला प्रशासन द्वारा 22 दिसम्बर से जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान, पंचायत कलस्टर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर...
December 19, 2025 12:40 PM
शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान-1.79 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त, चिकली में 3.850 हेक्टेयर एवं कुकडेश्वर में 0.279 हेक्टेयर शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण...
December 19, 2025 12:39 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त...
December 19, 2025 12:38 PM
किसान 31 दिसम्बर तक फसल बीमा कराए...
December 19, 2025 12:37 PM
नीमच जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक- यूरिया की नहीं है कोई कमी, जिले में 12339.16 मैट्रीक टन उर्वरक है उपलब्ध.....
December 19, 2025 12:36 PM