FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पंडित कन्हैयादास वैष्णव की कथा में सैकड़ों भक्तों ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्ण की जीवंतता और खिलंदडिपन के कारण ही कृष्ण को ईश्वर का दर्जा मिला- पंडित कन्हैयादास वैष्णव....

  Updated : December 21, 2025 11:17 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की........ ,हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की....... ,खुल गये सारे ताले करामात हो गई......., जय श्री राधे...... जय श्री कृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान जैसे ही वासुदेव भगवान श्री कृष्ण (यक्ष परमार)को पालने में वासुदेव (बालमुकुंद मिश्रा) लेकर आए तो पूरा पंडाल में जयकारे लगाते हुए सभी ने भगवान के जन्म पर एक दूसरे को बधाई दी । पुष्प वर्षा की और उसके बाद माखन -मिश्री और पंजेरी का वितरण किया गया। पंडित कन्हैयादास वैष्णव ने कथा में सुनाया कि त्रिगुणात्मक प्रकृति के रूप में श्री कृष्ण की तीन माताएं हैं। रजोगुणी प्रकृति के रूप में जन्मदात्री देवकी मां जो सांसारिक माया ग्रह में केद है, सतगुणी प्रकृति रूप मां यशोदा है, जिनके वात्सल्य रूपी प्रेम रस को पीकर श्री कृष्ण बड़े हुए। इसके विपरीत एक गौर तमस रूपा प्रकृति भी शिशु भक्षक पूतना मां है, जिसे आत्म तत्व का प्रस्फुटित अंकुरण नहीं सुहाता और वह वात्सल्य का अमृत पिलाने के स्थान पर विषपान कराती है। यहां यह संदेश दिया जाता है कि प्रकृति का तमस तत्व चेतन तत्व के विकास को रोकने में असमर्थ हैं। चीताखेडा गांव के पुराना हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में भव्य कथा पंडाल में कथा मर्मज्ञ पंडित श्री कन्हैयादास वैष्णव के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। रविवार को कथा के दौरान पंडित कन्हैयादास वैष्णव ने श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कृष्ण ने काल को भी जीत लिया था। वरना काल तो उनका जन्म जहां हुआ था वह काल कोठरी थी और उनके मामा कंस ने उनके नहीं पैदा होने और अगर पैदा हो भी जाए तो फिर मार देने की पुख्ता व्यवस्था करके रखी थी। लेकिन देखो, कृष्ण पैदा भी हुए और बार-बार आने वाली मृत्यु को उन्होंने भगाया भी। श्री कृष्ण की जीवंतता और खिलंदडिपन के कारण ही कृष्ण को ईश्वर का दर्जा मिला। श्री कृष्ण का जीवन हर क्षण हमको यही प्रेरणा देता है कि जीवन को अनासक्त भाव से जियो। पंडाल मे उड़ रहा था तो कृष्ण जन्म की खुशी का रंग और बट रहा था तो पंडित श्री कन्हैयादास वैष्णव का अमृतवाणी का प्रसाद जिसे पाकर सब धन्य हो गए। गुलाल, हल्दी, चंदन और माखन मिश्री के साथ कथा के चौथे दिन चीताखेड़ा में चल रहे भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन खूब गोंते लगा रहे हैं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ पंडित कन्हैयादास वैष्णव ने भक्ति का प्रवाह करते हुए कथा के दौरान इस प्रसंग का संक्षिप्त वर्णन किया वामन देव का प्रकट्य,राजा परीक्षित, मुनि सुखदेव,कंस,राजा बलि, रामचरितमानस का वृतांत संक्षिप्त रूप से समझाया श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भागवत कथा समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करे। प्रतिदिन कथा प्रातः 11:30 से 3:30 तक प्रवाहित की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज में धनगर पूर्बिया सामाजिक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ संपन्न, DCC मंदसौर ने जीता 11 हजार का पुरस्कार...

December 21, 2025 04:47 PM

डॉ. कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज गौरव सम्मान, सैनी को साहित्य, संदीप छीपा को सामाजिक एवं छुट्टन लाल मीना को समाजसेवा में मिला सम्मान..

December 21, 2025 04:24 PM

साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान....

December 21, 2025 04:23 PM

सरसों के प्रदशन देखे एवं सरसों में मोयला कीट का प्रकोप किसानो के खेतो मे देखा..

December 21, 2025 04:21 PM

पंडित कन्हैयादास वैष्णव की कथा में सैकड़ों भक्तों ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्ण की जीवंतता और खिलंदडिपन के कारण ही कृष्ण को ईश्वर का दर्जा मिला- पंडित कन्हैयादास वैष्णव....

December 21, 2025 11:17 AM

मनरेगा योजना का नाम भाजपा द्वारा बदलने के निर्णय के विरुद्ध कल नीमच में धरना प्रदर्शन...

December 21, 2025 10:51 AM

सरवानिया महाराज से सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया के लिए निकली सातवी पैदल यात्रा, सैंकड़ो भक्त हुए शामिल, जगह-जगह रही अल्पाहार की व्यवस्था...

December 21, 2025 08:41 AM

विगत 5 दिनों में प्रदेशभर में पुलिस की तत्परता से 9 परिवारों में लौटी खुशियाँ, CPR बनी संजीवनी..

December 21, 2025 04:43 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 21, 2025 03:48 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 21, 2025 03:11 AM

जमीन हड़पने की नियत से, अपने ही भाई के खेत में तरह-तरह के नुकसान पहुंचा कर खेत से बेदखल करने पर मजबूर कर रहा...

December 20, 2025 02:36 PM

देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अरावली पर्वत सेव रखने में कदम उठाने को लेकर की मांग...

December 20, 2025 02:23 PM

जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, डीएसपी भदेसर के नेतृत्व में ईनामी अपराधी के खिलाफ कार्यवाही...

December 20, 2025 01:27 PM

एनएसएसजी ने शीत सेवा अभियान का किया शुभारंभ, पंचमुखी गणेश मंदिर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व कंबल वितरण शुरू...

December 20, 2025 01:25 PM

अवैध शराब तस्करी में वांछित दस हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....

December 20, 2025 01:20 PM

बड़ीसादड़ी नगर में एलईडी सुशासन विकास रथ यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत...

December 20, 2025 01:15 PM

साइकिल से मिलेगी रफ्तार - स्कूल समय पर पहुंचने में छात्रों को होगी आसानी - श्री परिहार, शासकीय उत्कृश्ट उ.मा.विद्यालय नीमच में हुआ छात्र-छात्राओं को निशुल्क साईकिल वितरण...

December 20, 2025 01:01 PM

ग्वालटोली व इंदिरा नगर क्षेत्र में पंहुच सीएमओ ने चैक किया कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर, भगवानपुरा चौराहे पर दुकानो के बाहर अतिक्रमण देख नोटिस देने के दिए निर्देश....

December 20, 2025 12:56 PM

दीक्षार्थी मुमुक्षु नेहा जैन का वरघोडा निकाल बहुमान किया....

December 20, 2025 12:45 PM