सरवानिया महाराज में धनगर पूर्बिया सामाजिक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ संपन्न, DCC मंदसौर ने जीता 11 हजार का पुरस्कार...
Updated : December 21, 2025 04:47 PM
बबलु माली
खेल
सरवानिया महाराज :- शहर के (सांदीपनि) हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में पर रविवार को धनगर पूर्बिया सामाजिक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे टीम पाल ब्रदर्स एवं नवयुवक मंडल सरवानिया महाराज द्वारा एक दिवसीय सामाजिक क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेहद रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण रहे, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला DCC मंदसौर एवं अंबे 11 मंदसौर के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए DCC मंदसौर की टीम विजेता बनी, जबकि अंबे 11 मंदसौर उपविजेता रही। प्रतियोगिता में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अतिथि के रूप में सहभागिता की, जिनमें सभापति फूलचंद पाल, कंवरलाल पाल, भूपेश देवड़ा, डॉ राजू पाल, कन्हैयालाल पाल, कारूलाल, दीनदयाल, हरिनारायण, डालूराम एवं समस्त समाजजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को सामाजिक एकता एवं भाईचारे का माध्यम बताया। पुरस्कार वितरण में विजेता टीम को 11,000 नगद एवं उपविजेता टीम को 5,100 नगद प्रदान किए गए। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट बैट्समैन को सम्मानित किया गया। बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट बैट्समैन को कंवरलाल पाल की ओर से 500-500 नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही टूर्नामेंट में सहभागिता में करने वाली सभी टीमों को देवी अहिल्या बाई होलकर की तस्वीर प्रतीक चिन्ह के रूप में सप्रेम भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं मैचों की कमेंट्री अर्जुन पाल, भेरूलाल देवड़ा द्वारा प्रभावशाली ढंग से की गई। अंत में टीम पाल ब्रदर्स ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, दर्शकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
और खबरे
सरवानिया महाराज में धनगर पूर्बिया सामाजिक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ संपन्न, DCC मंदसौर ने जीता 11 हजार का पुरस्कार...
December 21, 2025 04:47 PM
डॉ. कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज गौरव सम्मान, सैनी को साहित्य, संदीप छीपा को सामाजिक एवं छुट्टन लाल मीना को समाजसेवा में मिला सम्मान..
December 21, 2025 04:24 PM
साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान....
December 21, 2025 04:23 PM
सरसों के प्रदशन देखे एवं सरसों में मोयला कीट का प्रकोप किसानो के खेतो मे देखा..
December 21, 2025 04:21 PM
पंडित कन्हैयादास वैष्णव की कथा में सैकड़ों भक्तों ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्ण की जीवंतता और खिलंदडिपन के कारण ही कृष्ण को ईश्वर का दर्जा मिला- पंडित कन्हैयादास वैष्णव....
December 21, 2025 11:17 AM
मनरेगा योजना का नाम भाजपा द्वारा बदलने के निर्णय के विरुद्ध कल नीमच में धरना प्रदर्शन...
December 21, 2025 10:51 AM
सरवानिया महाराज से सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया के लिए निकली सातवी पैदल यात्रा, सैंकड़ो भक्त हुए शामिल, जगह-जगह रही अल्पाहार की व्यवस्था...
December 21, 2025 08:41 AM
विगत 5 दिनों में प्रदेशभर में पुलिस की तत्परता से 9 परिवारों में लौटी खुशियाँ, CPR बनी संजीवनी..
December 21, 2025 04:43 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 21, 2025 03:48 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 21, 2025 03:11 AM
जमीन हड़पने की नियत से, अपने ही भाई के खेत में तरह-तरह के नुकसान पहुंचा कर खेत से बेदखल करने पर मजबूर कर रहा...
December 20, 2025 02:36 PM
देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अरावली पर्वत सेव रखने में कदम उठाने को लेकर की मांग...
December 20, 2025 02:23 PM
जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, डीएसपी भदेसर के नेतृत्व में ईनामी अपराधी के खिलाफ कार्यवाही...
December 20, 2025 01:27 PM
एनएसएसजी ने शीत सेवा अभियान का किया शुभारंभ, पंचमुखी गणेश मंदिर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व कंबल वितरण शुरू...
December 20, 2025 01:25 PM
अवैध शराब तस्करी में वांछित दस हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
December 20, 2025 01:20 PM
बड़ीसादड़ी नगर में एलईडी सुशासन विकास रथ यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत...
December 20, 2025 01:15 PM
साइकिल से मिलेगी रफ्तार - स्कूल समय पर पहुंचने में छात्रों को होगी आसानी - श्री परिहार, शासकीय उत्कृश्ट उ.मा.विद्यालय नीमच में हुआ छात्र-छात्राओं को निशुल्क साईकिल वितरण...
December 20, 2025 01:01 PM
ग्वालटोली व इंदिरा नगर क्षेत्र में पंहुच सीएमओ ने चैक किया कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर, भगवानपुरा चौराहे पर दुकानो के बाहर अतिक्रमण देख नोटिस देने के दिए निर्देश....
December 20, 2025 12:56 PM
दीक्षार्थी मुमुक्षु नेहा जैन का वरघोडा निकाल बहुमान किया....
December 20, 2025 12:45 PM