एनएसएसजी ने शीत सेवा अभियान का किया शुभारंभ, पंचमुखी गणेश मंदिर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व कंबल वितरण शुरू...
Updated : December 20, 2025 01:25 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी शीतलहर को देखते हुए निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए निःस्वार्थ सेवा भाव से गर्म वस्त्र एवं कंबल वितरण अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ पंचमुखी गणेश मंदिर से एडीएम बोन्द्रसिंह कलेश, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर धार्वे एवं यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर के हाथों जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित कर किया गया। ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में उच्च गुणवत्ता वाले ब्रांडेड स्वेटर, कार्डिगन, जर्सी, टोपे, मौजे आदि का वितरण चौकन्ना बालाजी मंदिर के पीछे किया गया। इसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2 में आदिवासी भाई-बहनों के बीच गर्म वस्त्र वितरित किए जाएंगे। द्वितीय चरण में चयनित जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल प्रदान किए जाएंगे, जबकि तृतीय चरण में आवश्यकता अनुसार पुनः गर्म वस्त्र व कंबल वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम बोन्द्रसिंह कलेश ने कहा कि नगर समस्या सुझाव ग्रुप सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित कर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर धार्वे ने कहा कि एनएसएसजी एक ओर नगर की ज्वलंत समस्याओं को मंच के माध्यम से उठाकर समाधान की दिशा में कार्य करता है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो सराहनीय है। यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर ने कहा कि नगर समस्या सुझाव जैसे व्हाट्सएप ग्रुप बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो हर क्षेत्र में इतनी सक्रियता से सेवा कार्य करते हों। उन्होंने ग्रुप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रुप की वरिष्ठ महिला सदस्य आशा सांभर ने पिछले चार वर्षों से एनएसएसजी द्वारा किए जा रहे मानवता के कार्यों की जानकारी दी। अंत में आयोजन की मुख्य सहयोगी परिवार की तृप्ति मनोज दुआ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर बीना चौधरी, रानी राणा, वीणा खण्डेलवाल, ज्योति प्रवीण मित्तल, मनोज दुआ, कन्हैयालाल शर्मा, वरुण खण्डेलवाल, प्रकाश गोयल, संजय श्रीवास्तव, विजय समदानी, मनोज जैन, घनश्याम सेठिया, जितेन्द्र अहीर, रंजन स्वामी सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
और खबरे
देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अरावली पर्वत सेव रखने में कदम उठाने को लेकर की मांग...
December 20, 2025 02:23 PM
जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, डीएसपी भदेसर के नेतृत्व में ईनामी अपराधी के खिलाफ कार्यवाही...
December 20, 2025 01:27 PM
एनएसएसजी ने शीत सेवा अभियान का किया शुभारंभ, पंचमुखी गणेश मंदिर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व कंबल वितरण शुरू...
December 20, 2025 01:25 PM
अवैध शराब तस्करी में वांछित दस हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
December 20, 2025 01:20 PM
बड़ीसादड़ी नगर में एलईडी सुशासन विकास रथ यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत...
December 20, 2025 01:15 PM
साइकिल से मिलेगी रफ्तार - स्कूल समय पर पहुंचने में छात्रों को होगी आसानी - श्री परिहार, शासकीय उत्कृश्ट उ.मा.विद्यालय नीमच में हुआ छात्र-छात्राओं को निशुल्क साईकिल वितरण...
December 20, 2025 01:01 PM
ग्वालटोली व इंदिरा नगर क्षेत्र में पंहुच सीएमओ ने चैक किया कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर, भगवानपुरा चौराहे पर दुकानो के बाहर अतिक्रमण देख नोटिस देने के दिए निर्देश....
December 20, 2025 12:56 PM
दीक्षार्थी मुमुक्षु नेहा जैन का वरघोडा निकाल बहुमान किया....
December 20, 2025 12:45 PM
तीन गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को 12 घंटे में किया दस्तयाब, पांच थानों के थानाधिकारियों, पुलिस लाईन की दो टीमों व गंगरार डीएसपी ने बच्चियों की रात भर पूरे जंगल में की सघन तलाशी...
December 20, 2025 12:43 PM
जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा की बैठक संपन्न
December 20, 2025 11:36 AM
सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, रोज़गार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रगति का आधार - श्री परिहार, विधायक परिहार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश...
December 20, 2025 11:32 AM
चित्तौड़गढ़ जिले की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित, दस्तावेज, बायोमेट्रिक सत्यापन व मेडिकल परीक्षण 24 दिसम्बर को पुलिस लाईन में....
December 20, 2025 11:29 AM
बेटियों का सामुहिक विवाह करानें वालें अंजुमन सदर शोएब खान का सम्मान किया..
December 20, 2025 10:48 AM
25 दिसंबर से आयोजित होने वाले दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की तैयारियों का पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया अवलोकन....
December 20, 2025 10:37 AM
नीमच में हर शनिवार सजता है जैविक हाट बाजार, किसानों और उपभोक्ताओं के बीच बना सेतु.....
December 20, 2025 09:33 AM
जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, जिला स्पेशल टीम द्वारा ईनामी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही....
December 20, 2025 06:28 AM
12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ हथियार उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार....
December 20, 2025 06:26 AM
सरवानिया महाराज से श्री सांवरिया सेठ दरबार तक दो दिवसीय पदयात्रा कल रविवार को, पंजीयन का अंतिम दिन आज.....
December 20, 2025 04:16 AM
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 7वीं वाहिनी विसबल, बलवा ड्रिल आयोजित, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सैनिकों को सैनिक सम्मेलन में दिया गया प्रशस्ति पत्र....
December 20, 2025 03:01 AM