सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, रोज़गार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रगति का आधार - श्री परिहार, विधायक परिहार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश...
Updated : December 20, 2025 11:32 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने शुक्रवार को डाक बंगले पर पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री, एसडीओ एवं अभियंताओं के साथ बैठक ली और क्षेत्र में चल रहे सडक निर्माण कार्यों की समीक्षा की। करीब दो घण्टे चली मैराथन बैठक में विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों का विधायक ने फीडबैक भी लिया। बैठक में बैठक में अपने कार्यकाल के 2 वर्श पूर्ण होने पर अभी तक किए गए कार्यों की एवं आगामी कार्य योजना की समीक्षा की गई। खासतौर पर जयसिंहपुरा बायपास से विभिन्न ग्रामों को भी जोडा जा सके, इस पर भी विचार मंथन किया गया, वहीं विधानसभा क्षेत्र के शेश बचे सभी ग्रामों को जिला स्तर से जोडने के लिए नवीन संभावनाओं पर भी विचार किया गया। साथ ही नीमच-जीरन-मल्हारगढ सडक मार्ग की समीक्षा भी की गई।
विधायक परिहार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीमच जिले के प्रत्येक गांव की जिला स्तर से कनेक्टिविटी हो, जिससे शहरी, ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों सभी को अधोसंरचना विकास का लाभ प्राप्त हो इस आधार पर प्रस्ताव की परिकल्पना की जाये। पीडब्ल्यूडी मंत्री का नीमच दौरा प्रस्तावित है, उससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र की सडक निर्माण कार्यों की शेश संभावनाओं को भी तलाशकर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अगले बजट में उन्हें शामिल कराया जा सके। विधायक श्री परिहार ने जिले की सड़कों की कनेक्टिविटी को एकीकृत दृष्टिकोण से देखने की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की चारों दिशाओं में स्थित ग्रामों को जिला मुख्यालय से जोडने एवं जनपदों को भी आपस में जोड़ने वाली संरचना तैयार की जाए, जिससे जिले की आंतरिक गति और समरसता को नई दिशा मिले। विधायक श्री परिहार ने कहा कि जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने की हमारी संकल्पना है। सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, रोज़गार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रगति का आधार हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक निर्माण कार्य को सिर्फ एक तकनीकी परियोजना के रूप में नहीं, बल्कि जनता के जीवन स्तर को सुधारने वाले साधन के रूप में देखना है। गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचार के साथ प्रत्येक परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, यही प्रयास “लोक निर्माण से लोक कल्याण“ की भावना को साकार करते हैं।
और खबरे
एनएसएसजी ने शीत सेवा अभियान का किया शुभारंभ, पंचमुखी गणेश मंदिर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व कंबल वितरण शुरू...
December 20, 2025 01:25 PM
अवैध शराब तस्करी में वांछित दस हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
December 20, 2025 01:20 PM
बड़ीसादड़ी नगर में एलईडी सुशासन विकास रथ यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत...
December 20, 2025 01:15 PM
साइकिल से मिलेगी रफ्तार - स्कूल समय पर पहुंचने में छात्रों को होगी आसानी - श्री परिहार, शासकीय उत्कृश्ट उ.मा.विद्यालय नीमच में हुआ छात्र-छात्राओं को निशुल्क साईकिल वितरण...
December 20, 2025 01:01 PM
ग्वालटोली व इंदिरा नगर क्षेत्र में पंहुच सीएमओ ने चैक किया कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर, भगवानपुरा चौराहे पर दुकानो के बाहर अतिक्रमण देख नोटिस देने के दिए निर्देश....
December 20, 2025 12:56 PM
दीक्षार्थी मुमुक्षु नेहा जैन का वरघोडा निकाल बहुमान किया....
December 20, 2025 12:45 PM
तीन गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को 12 घंटे में किया दस्तयाब, पांच थानों के थानाधिकारियों, पुलिस लाईन की दो टीमों व गंगरार डीएसपी ने बच्चियों की रात भर पूरे जंगल में की सघन तलाशी...
December 20, 2025 12:43 PM
जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा की बैठक संपन्न
December 20, 2025 11:36 AM
सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, रोज़गार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रगति का आधार - श्री परिहार, विधायक परिहार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश...
December 20, 2025 11:32 AM
चित्तौड़गढ़ जिले की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित, दस्तावेज, बायोमेट्रिक सत्यापन व मेडिकल परीक्षण 24 दिसम्बर को पुलिस लाईन में....
December 20, 2025 11:29 AM
बेटियों का सामुहिक विवाह करानें वालें अंजुमन सदर शोएब खान का सम्मान किया..
December 20, 2025 10:48 AM
25 दिसंबर से आयोजित होने वाले दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की तैयारियों का पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया अवलोकन....
December 20, 2025 10:37 AM
नीमच में हर शनिवार सजता है जैविक हाट बाजार, किसानों और उपभोक्ताओं के बीच बना सेतु.....
December 20, 2025 09:33 AM
जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, जिला स्पेशल टीम द्वारा ईनामी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही....
December 20, 2025 06:28 AM
12 बोर दो नाल बन्दुक के साथ हथियार उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार....
December 20, 2025 06:26 AM
सरवानिया महाराज से श्री सांवरिया सेठ दरबार तक दो दिवसीय पदयात्रा कल रविवार को, पंजीयन का अंतिम दिन आज.....
December 20, 2025 04:16 AM
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 7वीं वाहिनी विसबल, बलवा ड्रिल आयोजित, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सैनिकों को सैनिक सम्मेलन में दिया गया प्रशस्ति पत्र....
December 20, 2025 03:01 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 20, 2025 02:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 20, 2025 02:58 AM