जनशिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन...
Updated : December 30, 2025 01:41 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
आयोजन
रतलाम / बाजना :- जनशिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ के अंतर्गत विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बृजलाल बोरिया एवं श्री गोपाल कटारिया द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय हो गया। विज्ञान प्रदर्शनी में क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण विषयों से संबंधित आकर्षक और ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विज्ञान विषय में माध्यमिक विद्यालय छायन द्वारा प्रस्तुत ‘चंद्रयान’ परियोजना को प्रथम तथा माध्यमिक विद्यालय मानपुरा द्वारा प्रस्तुत ‘विद्युत संयंत्र’ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सामाजिक विज्ञान में एकीकृत विद्यालय बजरंगगढ़ की ‘नारी शक्ति’ परियोजना को प्रथम तथा माध्यमिक विद्यालय छायन को द्वितीय स्थान मिला गणित विषय में माध्यमिक विद्यालय इमलीपाड़ा खुर्द द्वारा एलसीएम (LCM) की अवधारणा तथा अन्य विद्यालयों द्वारा संख्या ज्ञान से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। पर्यावरण विषय में माध्यमिक विद्यालय घोड़ाखेड़ा को प्रथम एवं हाई स्कूल बजरंगगढ़ को पर्यावरण गीत प्रस्तुति के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी का मूल्यांकन चयन समिति सदस्य गोपाल कटारिया, बृजलाल बोरिया, अजय चावला एवं प्रभुलाल डामर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनशिक्षक गोपाल टाक, नंदलाल वसुनिया, विष्णुलाल देवदा, अजय हिराऊ, मोंटी राठौड़, योगेश सोलंकी, कृष्णपाल राठौर सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
और खबरे
संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं कृति संख्या ने संयुक्त रूप से चलाया अरावली बचाओ अभियान...
December 30, 2025 03:38 PM
गौ सेवा राष्ट्र विकास का परिचायक है - पं. पंकज कृष्ण महाराज...
December 30, 2025 02:26 PM
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध...
December 30, 2025 02:06 PM
जिले के पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं, एक जनवरी से एफएमडी टीकाकरण का अभियान....
December 30, 2025 01:53 PM
सैलाना में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, 7000 नए डस्टबीन का वितरण गीला-सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण...
December 30, 2025 01:44 PM
जनशिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन...
December 30, 2025 01:41 PM
11 जनवरी को रतनगढ़ में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में समिति बनाकर सोंपा गया दायित्व....
December 30, 2025 01:38 PM
धाकड़ समाज टी 20 के महामुकाबले 1 जनवरी से शुरू...
December 30, 2025 12:50 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....
December 30, 2025 12:33 PM
घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशादेही से चोरी की गई नगदी व गहने किये बरामद...
December 30, 2025 12:26 PM
19 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
December 30, 2025 12:25 PM
जिला प्रशासन एवं न.पा. टीम की नीमच शहर में की बड़ी कार्यवाही, लगभग 42 करोड़ मूल्य की 6.05 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त...
December 30, 2025 12:18 PM
जिला प्रशासन नीमच द्वारा सुशासन की अभिनव पहल प्रशासन गांव की ओर अभियान, 4 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....
December 30, 2025 12:14 PM
45 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ मारुति स्विफ्ट कार जप्त....
December 30, 2025 11:38 AM
सांवलियाजी मंदिर, मंडफिया में नववर्ष के अवसर पर आने वाली भीड़ को लेकर व्यापक पुलिस व्यवस्था...
December 30, 2025 11:16 AM
कलेक्टर ने जनसुनवाई में दिव्यांग बालिका कीर्ती को दिलाई 15 हजार रूपये की उपचार सहायता, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
December 30, 2025 09:59 AM
पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर पूजादेवी ने लगाया गेहूं प्रसंस्करण उद्योग, प्रति वर्ष 30 से 35 लाख रूपये की कर रही है कमाई, पांच से सात बेरोजगार युवाओं को प्रदान कर रही है रोजगार...
December 30, 2025 09:58 AM
श्रमिक रोजगार पंजीकरण की मांग को लेकर बेरोजगार मजदूरों ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....
December 30, 2025 09:50 AM
संस्था बी.आर.फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी...
December 30, 2025 09:17 AM