FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर पूजादेवी ने लगाया गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग, प्रति वर्ष 30 से 35 लाख रूपये की कर रही है कमाई, पांच से सात बेरोजगार युवाओं को प्रदान कर रही है रोजगार...

  Updated : December 30, 2025 09:58 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म, खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना (पी.एम.एफ.ई.एम.ई.) योजना का लाभ लेकर नीमच जिले के मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम हासपुर निवासी श्रीमती पूजादेवी कुशवाह आज सफल उद्यमी बन गई है। पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत पूजादेवी ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मनासा शाखा से 50 लाख रूपये का ऋण प्राप्‍त कर, सेठ श्री फुड प्रोसेसिंग उद्योग स्‍थापित किया। इस पर शासन की ओर से पूजादेवी को 10 लाख रूपये का अनुदान भी मिला है। हासपुर निवासी पूजादेवी कुशवाह पति डालूराम कुशवाह, शिक्षित गृहणी है। खेतीबाडी का पुस्‍तैनी कार्य होने के कारण उसे व्‍यवसायिक रूप देने की इच्‍छा उनके मन में हमेशा से रही है। पारिवारिक पृष्‍ठभूमि और आर्थिक रूप से असक्षम होने से वे अपनी इस इच्‍छा को पूरा नहीं कर पा रही थी, ऐसे में उन्‍हें पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के बारे में पता चला।उन्‍होने उद्यानिकी विभाग नीमच से संपर्क कर, गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग लगाने की इच्‍छा जताई। इस पर विभाग ने श्रीमती पूजा कुशवाह को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग लगाने के लिए प्रकरण तैयार करवाकर स्‍वीकृति के लिए बैंक शाखा को भिजवाया। जहां से उसे 50 लाख रूपये का ऋण स्‍वीकृत हुआ और शासन द्वारा 10 लाख का अनुदान भी प्रदान किया गया। श्रीमती पूजादेवी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उन्‍नयन योजना के तहत मिली ऋण राशि से अपने गांव में ही सेठश्री फुड प्रोसेसिंग ईकाई स्‍थापित की और गेहूं का प्रसंस्‍करण कर अमृत कुंभ, नरमपूडी, गोलचा सेट ब्रांड के नाम से गेहूं का आटा तैयार करने लगी है। श्रीमती पूजादेवी अपने उत्‍पादों का पंजीकरण करवाकर अहमदाबाद, जयपुरके साथ ही स्‍थानीय बाजार में विक्रय कर अच्‍छा लाभ कमा रही है। गुणवत्‍ता पूर्ण उत्‍पाद, बेहतर विक्रय प्रबंधन ओर समय पर आपूर्ति के कारण पूजादेवी के उत्‍पादों ने आसपास के बाजारों में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। गेहूं प्रसंस्‍करण ईकाई स्‍थापित कर श्रीमती पूजादेवी आज सफल उद्यमी बन गई है। उनका वार्षिक टर्न ओवर 60 से 70 लाख रूपये है और वार्षिक आमदनी 30 से 35 लाख रूपये है। अब श्रीमती पूजादेवी आर्थिक रूप से सक्षम बन गई है। उसने सफल महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना ली है। वे अपने उद्योग में 5 से सात अन्‍य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार दे रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिला प्रशासन नीमच द्वारा सुशासन की अभिनव पहल प्रशासन गांव की ओर अभियान, 4 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....

December 30, 2025 12:14 PM

45 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ मारुति स्विफ्ट कार जप्त....

December 30, 2025 11:38 AM

सांवलियाजी मंदिर, मंडफिया में नववर्ष के अवसर पर आने वाली भीड़ को लेकर व्यापक पुलिस व्यवस्था...

December 30, 2025 11:16 AM

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में दिव्‍यांग बालिका कीर्ती को दिलाई 15 हजार रूपये की उपचार सहायता, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

December 30, 2025 09:59 AM

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर पूजादेवी ने लगाया गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग, प्रति वर्ष 30 से 35 लाख रूपये की कर रही है कमाई, पांच से सात बेरोजगार युवाओं को प्रदान कर रही है रोजगार...

December 30, 2025 09:58 AM

श्रमिक रोजगार पंजीकरण की मांग को लेकर बेरोजगार मजदूरों ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....

December 30, 2025 09:50 AM

संस्था बी.आर.फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी...

December 30, 2025 09:17 AM

खाकी पर दाग, दहेज की लालच में SI पति ने रिवॉल्वर से पत्नी को दी मौत की धमकी कोर्ट ने पूरे परिवार को भेजा जेल...

December 30, 2025 09:09 AM

नववर्ष पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस का व्यापक अभियान, जिलेभर में कड़ी नाकाबंदी व सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के होंगे वाहन जब्त, ऑटो रिक्शा या अन्य वाहन से छोड़ा जाएगा घर...

December 30, 2025 08:16 AM

कलयुग में भगवान के स्मरण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है - पं.ललित राजपुरोहित, माहेश्वरी समाज भवन मंदसौर पर पलोड़ परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है आस्था का जनसैलाब...

December 30, 2025 03:50 AM

जनशिक्षा स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन...

December 30, 2025 02:55 AM

27 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता...

December 30, 2025 02:30 AM

प्रदेश में 15 जनवरी को राज्य मंत्रालय पर कर्मचारियों का आंदोलन, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने की रणनीति तैयार...

December 30, 2025 02:22 AM

कोरोना धरना मामले में जीतू पटवारी समेत चारों आरोपी बरी, पुलिस जांच पर सवाल...

December 30, 2025 02:18 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 30, 2025 02:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 30, 2025 02:16 AM

9 पुलिस थानों के 30 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 50 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट....

December 29, 2025 01:08 PM

सक्षम कार्यक्रम, बाजना विकासखंड में प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक...

December 29, 2025 12:55 PM

युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वैभव अहीर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया का सम्मान..

December 29, 2025 12:52 PM