FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

9 पुलिस थानों के 30 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 50 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट....

  Updated : December 29, 2025 01:08 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- जिले के 9 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा व गांजा को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद सोमवार को औषधि व्ययन समिति द्वारा निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट वर्क्स की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा करीब 50 क्विंटल अवैध डोडाचूरा व गांजा को नष्ट किया गया । नष्टीकरण में एक प्रकरण में कपासन थाने में जब्त 10 क्विंटल से अधिक गांजा का रेंज आईजीपी की उपस्थिति में निस्तारण किया गया पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, उदयपुर के एएसपी हर्ष रतनू, पुलिस निरीक्षक जोधाराम सहित संबंधित 9 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई। नष्टीकरण में एक प्रकरण में कपासन थाने में जब्त 10 क्विंटल से अधिक गांजा का रेंज आईजीपी श्री गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में रेंज स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, चंदेरिया, मंगलवाड़, निकुम्भ, कपासन, बिजयपुर, पारसोली व शंभूपुरा कुल 9 पुलिस थानों में दर्ज कुल 30 प्रकरणों में से 28 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 40 क्विंटल 12 किग्रा 690 ग्राम डोडा चूरा व दो प्रकरण में 10 क्विंटल 38 किलो 430 ग्राम गांजा को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 29 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा एवं एक प्रकरण में जब्त गांजा को रेंज स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा वंडर सीमेंट के अधिकारियों एवं अन्य टीम की उपस्थिति में सोमवार को निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जनशिक्षा स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन...

December 30, 2025 02:55 AM

27 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता...

December 30, 2025 02:30 AM

प्रदेश में 15 जनवरी को राज्य मंत्रालय पर कर्मचारियों का आंदोलन, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने की रणनीति तैयार...

December 30, 2025 02:22 AM

कोरोना धरना मामले में जीतू पटवारी समेत चारों आरोपी बरी, पुलिस जांच पर सवाल...

December 30, 2025 02:18 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 30, 2025 02:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 30, 2025 02:16 AM

9 पुलिस थानों के 30 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 50 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट....

December 29, 2025 01:08 PM

सक्षम कार्यक्रम, बाजना विकासखंड में प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक...

December 29, 2025 12:55 PM

युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वैभव अहीर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया का सम्मान..

December 29, 2025 12:52 PM

जनकपुर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

December 29, 2025 12:45 PM

बाल विवाह रोकथाम के लिए हरगांव, पंचायतों में एक-एक सेल्‍फ मोटिवेटेट एम्‍बेसेडर बनाए, सभी सीडीपीओं हर माह 40-40 आंगनवाडी केद्रों का निरीक्षण करें, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की महिला एवं बाल कल्‍याण कार्यक्रमों की समीक्षा....

December 29, 2025 12:44 PM

कालेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ विद्यालयों का किया भ्रमण...

December 29, 2025 12:42 PM

टंट्या मामा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का भव्य समापन, सेवा भारती-एकल अभियान ने 5500 आदिवासी अंचल को दी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा...

December 29, 2025 12:28 PM

हरनावदा के आदिनाथ दादा से मिलन की चैत्य परिपाटी सम्पन्न हुई...

December 29, 2025 12:17 PM

दीक्षित परिवार के सानिध्य में होगा 4 जनवरी से भागवत कथा का रामपुरा नगर में भव्य आयोजन...

December 29, 2025 11:51 AM

बमोरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा में श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ कथा महोत्सव का हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ हुआ विश्राम...

December 29, 2025 11:47 AM

मध्य प्रदेश में 42 वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायरमेंट से प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद, सीएस अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना सहित बड़े नाम शामिल.…

December 29, 2025 11:31 AM

03 लाख 60 हजार रूपयें मुल्य की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 36 ग्राम सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, नीमच सिटी को मिली सफलता...

December 29, 2025 11:18 AM

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा का जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, नववर्ष को दृष्टिगत् रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश...

December 29, 2025 11:03 AM