टंट्या मामा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का भव्य समापन, सेवा भारती-एकल अभियान ने 5500 आदिवासी अंचल को दी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा...
Updated : December 29, 2025 12:28 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
आयोजन
रतलाम /सैलाना :- आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करने के उद्देश्य से सेवा भारती और एकल अभियान द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर टंट्या मामा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का सफल समापन हुआ। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन मालवा प्रांत संभाग मध्य भारत अंचल के तत्वावधान में सैलाना शिवगढ़ रावटी सरवन और बाजना विकासखंडों में 75 एकल विद्यालय ग्रामों में यह शिविर लगाया गया। कमजोर और मध्यम वर्ग के आदिवासी जनजाति समुदाय को लक्षित करते हुए करीब 5500 से अधिक मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं। शिविर में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और गुजरात से आए 55 से अधिक डॉक्टरों तथा 200 से अधिक चिकित्सा छात्रों ने सेवा भाव से मरीजों का इलाज किया। प्रमुख सेवाओं में सिकल सेल रोग की जांच रक्त परीक्षण रक्तचाप मापन और निशुल्क दवाइयों का वितरण शामिल रहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों में सिकल सेल रोग निवारण मानसिक स्वास्थ्य महिलाओं एवं बच्चों में स्वच्छता-सफाई तथा साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। एकल अभियान अंचल रतलाम के संचालन में यह शिविर आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य चुनौतियों को संबोधित करने का एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। अंचल समिति अध्यक्ष विनोद मूणत ने कहा यह यात्रा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने वाली है, बल्कि समुदाय को जागरूक बनाने वाली भी। अंचल सचिव अनिल पोरवाल सदस्य राकेश नागर अभियान प्रमुख कालू सिंह मईडा शिक्षा प्रमुख प्रकाश कटारा गतिविधि प्रमुख नाथू धामा तथा संच प्रमुख एवं आचार्य की उपस्थिति में शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का संचार हुआ है। सेवा भारती और एकल अभियान ने संकल्प लिया है कि ऐसी स्वास्थ्य यात्राएं भविष्य में और विस्तारित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि दूरदराज के आदिवासी भाई-बहनों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पहुंच सके।
और खबरे
सक्षम कार्यक्रम, बाजना विकासखंड में प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक...
December 29, 2025 12:55 PM
युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वैभव अहीर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया का सम्मान..
December 29, 2025 12:52 PM
जनकपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न....
December 29, 2025 12:45 PM
बाल विवाह रोकथाम के लिए हरगांव, पंचायतों में एक-एक सेल्फ मोटिवेटेट एम्बेसेडर बनाए, सभी सीडीपीओं हर माह 40-40 आंगनवाडी केद्रों का निरीक्षण करें, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
December 29, 2025 12:44 PM
कालेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ विद्यालयों का किया भ्रमण...
December 29, 2025 12:42 PM
टंट्या मामा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का भव्य समापन, सेवा भारती-एकल अभियान ने 5500 आदिवासी अंचल को दी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा...
December 29, 2025 12:28 PM
हरनावदा के आदिनाथ दादा से मिलन की चैत्य परिपाटी सम्पन्न हुई...
December 29, 2025 12:17 PM
दीक्षित परिवार के सानिध्य में होगा 4 जनवरी से भागवत कथा का रामपुरा नगर में भव्य आयोजन...
December 29, 2025 11:51 AM
बमोरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा में श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ कथा महोत्सव का हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ हुआ विश्राम...
December 29, 2025 11:47 AM
मध्य प्रदेश में 42 वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायरमेंट से प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद, सीएस अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना सहित बड़े नाम शामिल.…
December 29, 2025 11:31 AM
03 लाख 60 हजार रूपयें मुल्य की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 36 ग्राम सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, नीमच सिटी को मिली सफलता...
December 29, 2025 11:18 AM
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा का जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, नववर्ष को दृष्टिगत् रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश...
December 29, 2025 11:03 AM
राज्य स्तरीय जुनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियो 3 रजत एवं 1 कास्य पदक जीत कर किया शानदार प्रदर्शन....
December 29, 2025 10:54 AM
बलात्कार/अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में 02 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार...
December 29, 2025 10:48 AM
मानपुरा गांव में घर मे हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
December 29, 2025 10:42 AM
गांव के आत्मनिर्भर होने से भारत आत्मनिर्भर होगा - श्री देवड़ा, उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपलिया कराड़िया में 21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया....
December 29, 2025 09:50 AM
सीआरपीएफ पेंशनर्स की बैठक संपन्न, विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा...
December 29, 2025 09:44 AM
कृति का अरावली पर्वत बचाओ अभियान, 30 दिसंबर को नीमच में शांतिपूर्ण पोस्टर प्रदर्शन....
December 29, 2025 09:33 AM
भोजशाला विवाद बसंत पंचमी पर अखंड पूजा का ऐलान परिसर खाली न करने का दृढ़ संकल्प....
December 29, 2025 08:57 AM