गांव के आत्मनिर्भर होने से भारत आत्मनिर्भर होगा - श्री देवड़ा, उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपलिया कराड़िया में 21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया....
Updated : December 29, 2025 09:50 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मंदसौर :- उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलिया कराड़िया में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित पिपलिया कराड़िया गांव से हाईस्कूल पहुंच मार्ग तथा 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित खण्डेरियामारू से नावनखेड़ी मार्ग का लोकार्पण किया गया। वहीं 7 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से लिलदा से नाहरगढ़ पित्याखेड़ी मार्ग का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही 6 करोड़ 90 लाख 97 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरी तथा 1 करोड़ 99 लाख 90 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपलिया कराड़िया का लोकार्पण किया गया। ग्राम पाल्यामारु एवं ग्राम लीलदा में 65-65 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण भी उपमुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी, विकास खंड अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि गांव जब आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता अभियान में सहभागी बनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सड़कों का अभाव था, आवागमन में भारी कठिनाइयां आती थीं, लेकिन आज मल्हारगढ़ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है। विकास के नाम पर आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन एवं बिजली सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
और खबरे
बाल विवाह रोकथाम के लिए हरगांव, पंचायतों में एक-एक सेल्फ मोटिवेटेट एम्बेसेडर बनाए, सभी सीडीपीओं हर माह 40-40 आंगनवाडी केद्रों का निरीक्षण करें, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
December 29, 2025 12:44 PM
कालेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ विद्यालयों का किया भ्रमण...
December 29, 2025 12:42 PM
टंट्या मामा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का भव्य समापन, सेवा भारती-एकल अभियान ने 5500 आदिवासी अंचल को दी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा...
December 29, 2025 12:28 PM
हरनावदा के आदिनाथ दादा से मिलन की चैत्य परिपाटी सम्पन्न हुई...
December 29, 2025 12:17 PM
दीक्षित परिवार के सानिध्य में होगा 4 जनवरी से भागवत कथा का रामपुरा नगर में भव्य आयोजन...
December 29, 2025 11:51 AM
बमोरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा में श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ कथा महोत्सव का हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ हुआ विश्राम...
December 29, 2025 11:47 AM
मध्य प्रदेश में 42 वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायरमेंट से प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद, सीएस अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना सहित बड़े नाम शामिल.…
December 29, 2025 11:31 AM
03 लाख 60 हजार रूपयें मुल्य की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 36 ग्राम सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, नीमच सिटी को मिली सफलता...
December 29, 2025 11:18 AM
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा का जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, नववर्ष को दृष्टिगत् रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश...
December 29, 2025 11:03 AM
राज्य स्तरीय जुनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियो 3 रजत एवं 1 कास्य पदक जीत कर किया शानदार प्रदर्शन....
December 29, 2025 10:54 AM
बलात्कार/अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में 02 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार...
December 29, 2025 10:48 AM
मानपुरा गांव में घर मे हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
December 29, 2025 10:42 AM
गांव के आत्मनिर्भर होने से भारत आत्मनिर्भर होगा - श्री देवड़ा, उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपलिया कराड़िया में 21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया....
December 29, 2025 09:50 AM
सीआरपीएफ पेंशनर्स की बैठक संपन्न, विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा...
December 29, 2025 09:44 AM
कृति का अरावली पर्वत बचाओ अभियान, 30 दिसंबर को नीमच में शांतिपूर्ण पोस्टर प्रदर्शन....
December 29, 2025 09:33 AM
भोजशाला विवाद बसंत पंचमी पर अखंड पूजा का ऐलान परिसर खाली न करने का दृढ़ संकल्प....
December 29, 2025 08:57 AM
उपनगर पुर कि श्रीरामव्यायाम शाला के 7 जूडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन...
December 29, 2025 07:44 AM
धामनिया में एक्टिजन क्लब का गठन, क्लब के विद्यार्थियो ने पंचायत से की गतिरोधक लगाने की मांग, अच्छी पहल पर मिला आश्वासन...
December 29, 2025 06:57 AM
नववर्ष के दृष्टिगत मध्यप्रदेश पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था, नशे में वाहन चलाने वाले और कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश....
December 29, 2025 02:39 AM