दीक्षित परिवार के सानिध्य में होगा 4 जनवरी से भागवत कथा का रामपुरा नगर में भव्य आयोजन...
Updated : December 29, 2025 11:51 AM
कैलाश बैरागी रामपुरा
धार्मिक
रामपुरा :- श्रीमती रामकिशोरी बाई एवं दीक्षित परिवार के तत्वावधान में रामपुरा नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर दीक्षित मोहल्ला के जोशी विहार परिसर मे 4 जनवरी से से 10 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में पधारे प्रख्यात कथा वाचक गोविंद जी उपाध्याय नरसीह मंदिर मनासा वाले प्रतिदिन अपराह्न 1.30 बजे से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन के संबंध में दीक्षित परिवार के राजेश जी दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य माध्यम है। भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के अंतर्मन में संस्कारों का विकास होता है और समाज में सकारात्मक सोच, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने बताया कि भागवत महापुराण का आयोजन दीक्षित परिवार सहित रामपुरा के लिए अत्यंत पुण्यदायी है और यह आयोजन नगरवासियों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा। भव्य आयोजन को सफल बनाने में दीक्षित परिवार में व्यापक स्तर पर तैयारी की है वही 4 तारीख को जगदीश मंदिर से विशाल कलश यात्रा का आयोजन दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ आयोजन स्थल पर समाप्त होकर भागवत कथा में तब्दील होगा
और खबरे
सक्षम कार्यक्रम, बाजना विकासखंड में प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक...
December 29, 2025 12:55 PM
युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वैभव अहीर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया का सम्मान..
December 29, 2025 12:52 PM
जनकपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न....
December 29, 2025 12:45 PM
बाल विवाह रोकथाम के लिए हरगांव, पंचायतों में एक-एक सेल्फ मोटिवेटेट एम्बेसेडर बनाए, सभी सीडीपीओं हर माह 40-40 आंगनवाडी केद्रों का निरीक्षण करें, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
December 29, 2025 12:44 PM
कालेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ विद्यालयों का किया भ्रमण...
December 29, 2025 12:42 PM
टंट्या मामा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का भव्य समापन, सेवा भारती-एकल अभियान ने 5500 आदिवासी अंचल को दी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा...
December 29, 2025 12:28 PM
हरनावदा के आदिनाथ दादा से मिलन की चैत्य परिपाटी सम्पन्न हुई...
December 29, 2025 12:17 PM
दीक्षित परिवार के सानिध्य में होगा 4 जनवरी से भागवत कथा का रामपुरा नगर में भव्य आयोजन...
December 29, 2025 11:51 AM
बमोरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा में श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ कथा महोत्सव का हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ हुआ विश्राम...
December 29, 2025 11:47 AM
मध्य प्रदेश में 42 वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायरमेंट से प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद, सीएस अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना सहित बड़े नाम शामिल.…
December 29, 2025 11:31 AM
03 लाख 60 हजार रूपयें मुल्य की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 36 ग्राम सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, नीमच सिटी को मिली सफलता...
December 29, 2025 11:18 AM
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा का जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, नववर्ष को दृष्टिगत् रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश...
December 29, 2025 11:03 AM
राज्य स्तरीय जुनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियो 3 रजत एवं 1 कास्य पदक जीत कर किया शानदार प्रदर्शन....
December 29, 2025 10:54 AM
बलात्कार/अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में 02 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार...
December 29, 2025 10:48 AM
मानपुरा गांव में घर मे हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
December 29, 2025 10:42 AM
गांव के आत्मनिर्भर होने से भारत आत्मनिर्भर होगा - श्री देवड़ा, उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपलिया कराड़िया में 21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया....
December 29, 2025 09:50 AM
सीआरपीएफ पेंशनर्स की बैठक संपन्न, विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा...
December 29, 2025 09:44 AM
कृति का अरावली पर्वत बचाओ अभियान, 30 दिसंबर को नीमच में शांतिपूर्ण पोस्टर प्रदर्शन....
December 29, 2025 09:33 AM
भोजशाला विवाद बसंत पंचमी पर अखंड पूजा का ऐलान परिसर खाली न करने का दृढ़ संकल्प....
December 29, 2025 08:57 AM