कलयुग में भगवान के स्मरण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है - पं.ललित राजपुरोहित, माहेश्वरी समाज भवन मंदसौर पर पलोड़ परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है आस्था का जनसैलाब...
Updated : December 30, 2025 03:50 AM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
धार्मिक
रतनगढ :- कलयुग में भगवान के स्मरण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है।अपना कर्म करते- करते भी भक्ति मे अपना ध्यान लगाओ तो निश्चित रुप से आपका कल्याण होगा।श्रीमद्भागवत कथा अमृत के समान है।इसका हमें अवश्य रसपान करना चाहिए। उक्त आशय के विचार श्री माहेश्वरी समाज भवन रुद्राक्ष मंदसौर पर पलौड़ परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मंच पर विराजित संत श्री ललित जी राजपुरोहित महागढ़ के द्वारा अपने प्रवचनों के दौरान भक्तो के बीच व्यक्त किये।कथा प्रवचनों के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों की आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है।संत श्री ने अपने प्रवचनों के दौरान पंचतत्वो की विशेषता बताते हुए कहा कि भूमि, आकाश,जल,वायु और अग्नि इनसे मिलकर मनुष्य की उत्पत्ति हुई है।संत श्री ने ज्ञान,वैराग्य,भक्ति, सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग,और कलयुग सहित 24 अवतार, ब्रह्माजी के मानस पुत्रों का वृतांत,चतुर श्लोकी भागवत के बारे में बताया।संत श्री ने आगे बताया कि पैसा, पुत्र,पत्नि एवं पुण्य सभी एक ही राशि के होने के बाद भी केवल पुण्य ही अंतिम समय में हमारे साथ जाता है।संत श्री ने गृहस्थ जीवन की विशेषता बताते हुए बताया कि गौमाता को चारा पानी,पशु पक्षियों को दाना पानी,धर्म कर्म व परोपकार के कार्य आदि ग्रहस्थ मनुष्य के द्वारा ही किए जाते हैं। इस भागवत कथा के साथ दिवसीय श्रवण माता से राजा परीक्षित की तरह हमारा भी कल्याण होगा।कथा प्रवचनों के दौरान बीच बीच मे आने वाले रोचक वृतांत व सुंदर जीवट झांकियो व सुमधुर भजनों की धुन पर श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तगण भगवान की भक्ति में लीन होकर अपने आप को थिरकने से नहीं रोक सके।इस दौरान कथा के मनोरथी परिवार के सत्यनारायण,ओम प्रकाश,अशोक कुमार एवं सुरेश चंद्र पलोड़ का स्थानीय माहेश्वरी समाज के पदाधिकारीयो सहित वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल राठौर, मानसिंह माच्छुपुरिया, हिम्मत डांगी, नरेश चंदवानी आदि के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
और खबरे
नीमच की चौपाल से भोपाल पहुंचेंगे नीमच कांग्रेसजन, कल भोपाल में किसान महा चौपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे संबोधित….
February 23, 2026 04:20 PM
फोफलिया फंटे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....
February 23, 2026 04:12 PM
नीमच में संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता पहचान शिविर, 129 दिव्यांगजन लाभान्वित...
February 23, 2026 02:25 PM
मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त....
February 23, 2026 01:26 PM
02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार...
February 23, 2026 01:23 PM
अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 23, 2026 01:03 PM
बड़ीसादड़ी में किसान प्रशिक्षण, जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों पर जोर...
February 23, 2026 12:54 PM
खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....
February 23, 2026 12:49 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 12:40 PM
आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखाकर्मियों का एस. एन. ए. स्पर्श संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 23, 2026 12:28 PM
कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी के संकल्प का प्रतिबिंब है, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....
February 23, 2026 12:05 PM
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता, चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को मेडल ऑफ एक्सीलेंस....
February 23, 2026 11:59 AM
सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025, जिले को मिले 99 नव चयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण...
February 23, 2026 11:50 AM
अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
February 23, 2026 11:07 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही...
February 23, 2026 10:39 AM
किसानों को खेत से बाजार तक मिलेगा पूरा समर्थन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कृषि में शोध को बढ़ावा, सरसों भावांतर योजना में शामिल करने और मंडी निर्यात नीति लाने की तैयारी, ग्वालियर कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया बड़ा संदेश...
February 23, 2026 10:23 AM
इलेक्ट्रीक स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी को चदं घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
February 23, 2026 09:54 AM
रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक बरामद....
February 23, 2026 09:47 AM
वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए - श्री चंद्रा, हेलमेट उपयोग के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 09:15 AM