FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच की चौपाल से भोपाल पहुंचेंगे नीमच कांग्रेसजन, कल भोपाल में किसान महा चौपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे संबोधित….

  Updated : February 23, 2026 04:20 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। देश के अन्नदाता किसानों के साथ ट्रेड डील के नाम पर हो रहे अन्याय और उनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसी कड़ी में कल 24 फरवरी 2026 को राजधानी भोपाल के विशाल मैदान में एक भव्य 'किसान महा चौपाल' का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी विशेष रूप से भोपाल पहुंच रहे हैं, जहाँ वे देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने इस महत्वपूर्ण आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि आज किसान अपनी ही उपज का सही मोल पाने के लिए संघर्ष कर रहा है और सरकार की गलत नीतियों तथा ट्रेड डील के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्री बाहेती ने कहा कि राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खरगे जी हमेशा से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और भोपाल की यह 'महा चौपाल' किसानों के स्वाभिमान को जगाने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया की ​इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए नीमच जिले के कांग्रेस जन भी हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष बाहेती ने जिले के समस्त ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और विभिन्न विभागों के सभी पदाधिकारियों सहित निष्ठावान कार्यकर्ताओं से यह विशेष अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर भोपाल पहुंचें। उन्होंने कहा कि नीमच जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता निजी वाहनों से भोपाल पहुंच प्रदेश कांग्रेस के इस आंदोलन में शामिल होंगे ताकि सरकार को किसानों की ताकत का अहसास कराया जा सके। बाहेती ने बताया कि नीमच जिला हमेशा से ही किसान आंदोलनों में अग्रणी रहा है और इस बार भी यहां के कांग्रेसजन अपनी सक्रिय भागीदारी से यह साबित कर देंगे कि वे किसानों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला कांग्रेस ने जिले के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे कल 24 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे भोपाल पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक और सफल बनाएं। यह लड़ाई केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाता के सम्मान की लड़ाई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच की चौपाल से भोपाल पहुंचेंगे नीमच कांग्रेसजन, कल भोपाल में किसान महा चौपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे संबोधित….

February 23, 2026 04:20 PM

फोफलिया फंटे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....

February 23, 2026 04:12 PM

नीमच में संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता पहचान शिविर, 129 दिव्यांगजन लाभान्वित...

February 23, 2026 02:25 PM

मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त....

February 23, 2026 01:26 PM

02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार...

February 23, 2026 01:23 PM

अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 23, 2026 01:03 PM

बड़ीसादड़ी में किसान प्रशिक्षण, जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों पर जोर...

February 23, 2026 12:54 PM

खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....

February 23, 2026 12:49 PM

नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) बैठक सम्पन्न....

February 23, 2026 12:40 PM

आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखाकर्मियों का एस. एन. ए. स्‍पर्श संबंधी प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न....

February 23, 2026 12:28 PM

कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्‍य बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री जी के संकल्‍प का प्रतिबिंब है, मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....

February 23, 2026 12:05 PM

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता, चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को मेडल ऑफ एक्सीलेंस....

February 23, 2026 11:59 AM

सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025, जिले को मिले 99 नव चयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण...

February 23, 2026 11:50 AM

अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई....

February 23, 2026 11:07 AM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही...

February 23, 2026 10:39 AM

किसानों को खेत से बाजार तक मिलेगा पूरा समर्थन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कृषि में शोध को बढ़ावा, सरसों भावांतर योजना में शामिल करने और मंडी निर्यात नीति लाने की तैयारी, ग्वालियर कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया बड़ा संदेश...

February 23, 2026 10:23 AM

इलेक्ट्रीक स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी को चदं घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....

February 23, 2026 09:54 AM

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक बरामद....

February 23, 2026 09:47 AM

वाहनों पर ब्‍लेक फिल्‍म पाए जाने पर सख्‍त कार्यवाही की जाए - श्री चंद्रा, हेलमेट उपयोग के लिए व्‍यापक जनजागरूकता अभियान चलाए, जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न....

February 23, 2026 09:15 AM