कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी के संकल्प का प्रतिबिंब है, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....
Updated : February 23, 2026 12:05 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- प्रदेश का कृषि बजट म.प्र.को कृषि के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के संकल्प का प्रतिबिंब है। यह बजट समृद्ध म.प्र.@2024 दृष्टीपत्र की भावना से प्रेरित एक दीर्घकालिक रोडमैप का हिस्सा है। कृषि बजट केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नहीं है। बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अवसरों का लाभ उठाने के लिए भी हैं। कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए बजट 2026-27 में प्रदेश सरकार द्वारा विशेष प्रावधान किए गये है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5500 करोड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड, ब्याज मुक्त अल्पकालीन कृषि ऋण के लिए 720 करोड़ एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में राहत दने के लिए 20485 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। कृषकों के लिए सुरक्षा चक्र की स्थापना- 13 हजार 769 करोड़ की राशि
कृषि को भारतीय अर्थवयवस्था की रीढ़ माना जाता है। किसान मछुआरे और पशुपालक कृषि की वृद्धिगाथा में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। कृषकों को आय सुरक्षा एवं जोखिम प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, फसल बीमा योजना तथा एसडीआरएफ के तहत राहत राशि के प्रावधान भी बजट में किया गया हैं। वन्य जीवों द्वारा फसल क्षति की स्थिति में भी राहत राशि उपलब्ध कराई जावेगी। यह सुरक्षा चक्र किसानों को आत्मविश्वास एवं संबल प्रदान करेंगा। कृषकों के लिए सुरक्षा चक्र के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए 13 हजार 769 करोड का प्रावधान बजट में किया गया हैं। आदान वयवस्था का सुदृढीकरण लगभग 65 हजार करोड़ की राशि - प्रदेश के बजट में कृषि आदान व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए सम्बद्ध विभिन्न गतिविधियों के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 64 हजार 995 करोड का प्रावधान किया गया है। म.प्र.में एक मजबूत कृषि वित्त प्रणाली है। वर्ष 2024-25 में कुल ऋणों में कृषि 274 का हिस्सा 30 प्रतिशत है। जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। प्रदेश में लगभग 74 लाख किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन एवं मछुआ केडिट कार्ड पर शून्य ब्याज पर अल्कालिक ऋण सुविधा प्रदान की जा रही हैं, जो कि एक क्रांतिकारी कदम हैं।
उपज का बेहतर मूल्य - किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 8091 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं। रबी 24-25 में प्रदेश में 48.38 लाख मेट्रीक टन गेहूं उपार्जन किया गया, जिसकी कीमत 2400 रूपये प्रति क्विंटल थी, इसमें 125 रूपये प्रति क्विंटल का बोनस भी शामिल हैं।
कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए 28158 करोड़ का प्रावधान - प्रदेश में भू-जल संरक्षण कार्यो, सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति के निश्चित समय कृषि फीडर एवं नवीन द्वारा फामरों की स्थापना, सौर ऊर्जा पम्पों का प्रावधान एवं लघु सिंचाई उपकराणों की उपलब्धता से किसानों की उत्पादन क्षमता बढाने में सहुलियत हुई हैं। सरकारी योजनाओं को पारदर्शी बनाने, ऋण तक असान पहुच और स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि से संबद्ध गतिविधियों के लिए वर्ष 26-27 में 28, 158 करोड का प्रावधान किया गया हैं।
और खबरे
मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त....
February 23, 2026 01:26 PM
02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार...
February 23, 2026 01:23 PM
अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 23, 2026 01:03 PM
बड़ीसादड़ी में किसान प्रशिक्षण, जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों पर जोर...
February 23, 2026 12:54 PM
खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....
February 23, 2026 12:49 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 12:40 PM
आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखाकर्मियों का एस. एन. ए. स्पर्श संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 23, 2026 12:28 PM
कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी के संकल्प का प्रतिबिंब है, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....
February 23, 2026 12:05 PM
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता, चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को मेडल ऑफ एक्सीलेंस....
February 23, 2026 11:59 AM
सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025, जिले को मिले 99 नव चयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण...
February 23, 2026 11:50 AM
अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
February 23, 2026 11:07 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही...
February 23, 2026 10:39 AM
किसानों को खेत से बाजार तक मिलेगा पूरा समर्थन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कृषि में शोध को बढ़ावा, सरसों भावांतर योजना में शामिल करने और मंडी निर्यात नीति लाने की तैयारी, ग्वालियर कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया बड़ा संदेश...
February 23, 2026 10:23 AM
इलेक्ट्रीक स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी को चदं घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
February 23, 2026 09:54 AM
रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक बरामद....
February 23, 2026 09:47 AM
वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए - श्री चंद्रा, हेलमेट उपयोग के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 09:15 AM
आगामी त्यौहारों को लेकर रामपुरा थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न...
February 23, 2026 08:58 AM
स्वच्छ नीमच के साथ स्वस्थ नीमच का संकल्प, श्रीमती चोपड़ा के नेतृत्व में हो रहा है बगीचों का कायाकल्प, नपा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष के साथ किया बगीचों का निरीक्षण...
February 23, 2026 08:46 AM
कृति संस्था के तत्वावधान में व्यंजन प्रतियोगिता 24 फरवरी को...
February 23, 2026 08:40 AM