नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही...
Updated : February 23, 2026 10:39 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार नवलसिंह सिसोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच के मार्गदर्शन में दिनांक 22/23.02.2026 की दरम्यानी रात्रि में जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी/गुण्डा बदमाशों की चौकिंग, होटल/लॉज/ढाबा चौकिंग, लघु अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की चौकिंग, हेतु सम्पूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया, कार्यवाही के दौरान - 1. कॉम्बिंग गश्त के दौरान 12 स्थानों पर संयुक्त चौकिंग की कार्यवाही की गई, जिसमें चौकिंग के दौरान 400 से अधिक वाहनों की चैकिंग की जाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 72 वाहनों के चालान काटे जाकर 31600/- रूपयंे का समन शुल्क वसुल किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चौकिंग की जाकर धारा 185 मो.व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 2. कुल 151 वारंट तामील कराये गये जिसमें से 57-स्थाई, 01 फरारी एवं 93-गिरफ्तारी वारंट शामिल है, उक्त स्थाई वारंटी काफी समय से फरार चल रहे थे। 3. वारंट तामीली में मादक पदार्थ तस्करी - 06, शरीर संबंधी अपराधों के - 73, संपत्ती संबंधी अपराधों के - 28 वारंट तामील कराये। 4. कुल 138 निगरानी बदमाश/गुण्डा की चौकिंग रात्रि में की गई। 5. अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिये 72 होटल, लॉज, ढाबा चेक किये गये। 6. आबकारी अधिनियम के तहत कुल 17 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये 81 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। 7. सट्टा अधिनियम के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्व किये गये। 8. जिले में 27 अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। 9. शस्त्र अधिनियम के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्व किये गये। 10. महिला संबंधी अपराधों के 09 आदतन आरोपियों की चौकिंग की जाकर उनकी आमद-रफत, चाल-चलन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया की नीमच पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
और खबरे
खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....
February 23, 2026 12:49 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 12:40 PM
आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखाकर्मियों का एस. एन. ए. स्पर्श संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 23, 2026 12:28 PM
कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी के संकल्प का प्रतिबिंब है, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....
February 23, 2026 12:05 PM
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता, चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को मेडल ऑफ एक्सीलेंस....
February 23, 2026 11:59 AM
सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025, जिले को मिले 99 नव चयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण...
February 23, 2026 11:50 AM
अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
February 23, 2026 11:07 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही...
February 23, 2026 10:39 AM
किसानों को खेत से बाजार तक मिलेगा पूरा समर्थन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कृषि में शोध को बढ़ावा, सरसों भावांतर योजना में शामिल करने और मंडी निर्यात नीति लाने की तैयारी, ग्वालियर कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया बड़ा संदेश...
February 23, 2026 10:23 AM
इलेक्ट्रीक स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी को चदं घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
February 23, 2026 09:54 AM
रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक बरामद....
February 23, 2026 09:47 AM
वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए - श्री चंद्रा, हेलमेट उपयोग के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 09:15 AM
आगामी त्यौहारों को लेकर रामपुरा थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न...
February 23, 2026 08:58 AM
स्वच्छ नीमच के साथ स्वस्थ नीमच का संकल्प, श्रीमती चोपड़ा के नेतृत्व में हो रहा है बगीचों का कायाकल्प, नपा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष के साथ किया बगीचों का निरीक्षण...
February 23, 2026 08:46 AM
कृति संस्था के तत्वावधान में व्यंजन प्रतियोगिता 24 फरवरी को...
February 23, 2026 08:40 AM
कलेक्टर ने किया नीमच में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ, नागरिकों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाईन भरने की मिलेगी सुविधा...
February 23, 2026 08:29 AM
तत्परता और मानवीय डायल-112 की त्वरित तत्परता से सड़क हादसे में घायल दो मासूमों की बची जान, मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण
February 23, 2026 04:05 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लुप्तप्राय प्रजातियों के 5 गिद्धों को हलाली डेम क्षेत्र में करेंगे मुक्त, मध्यप्रदेश में उपग्रह टेलीमेट्री जैसे नवाचारों से बढ़ रही है गिद्धों की संख्या....
February 23, 2026 04:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 23, 2026 03:40 AM