खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....
Updated : February 23, 2026 12:49 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
कृषि
चित्तोडगढ :- भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर गौतम प्रभा को मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जिले में तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई है। जिसे किसानों की रबी सीजन की तिलहन,दलहन , अनाज, ओर अफीम की फसल एम औषधीय फसलें में काफ़ी नुकसान हुआ है। जिसे क्षेत्र के किसानों में मायूसी छाई हुई है। किसान संघ के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि खरीब की फसल भी पूरी तरह अतिवृष्टि से नष्ट हो गई थी। जिसका किसानों को आपदा अनुदान भी नही मिला और पीएम फसल बीमा योजना में बीमा कम्पनी सर्वेवर ओर पटवारियो ने मिली भगत कर किसानों को बीमा क्लेम से वंचित कर दिया। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। सरकार की बीमा योजना के प्रति किसानों का विश्वास टूट रहा है। पटवारियों और बीमा कंपनी की आपसी मिली भगत की वजह से सरकार की छवि को धुमिल किया है। जिसे लेकर किसानों ने एडीएम को भी मिली भगत करने वाले पटवारियो को निलम्बित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की वर्तमान में भी रबी फसल में काफ़ी नुकसान होने के बाद भी कोई पटवारी क्षेत्र में नही आया है। न ही कोई कर्मचारी किसानों की सुध ले रहा है। पीएम फसल बीमा योजना में व्यक्तिगत शिकायत हेतु जारी टोल फ्री नम्बर 14447 पर न तो फोन लगता ओर न ही शिकायत दर्ज होती है। ओर व्हाट्सएप चैट नम्बर 7065514447 पर चैट करने पर कोई रिप्ले नही आ रहा है। न ही किसानों को बीमा कंपनी द्वारा बीमा पॉलिसी दी गई है जिसे किसान व्यक्तिगत शिकायत से वंचित रह गए हैं।जिसे किसानों में भारी आक्रोश है भारतीय किसान संघ मांग करता है कि १. जिले की गंगरार तहसील क्षेत्र खरीब फसल 2025 में बीमा कंपनी के साथ मिली भगत करने वाले पटवारियो के खिलाफ सख्त से सख़्त कानून करवाई की जाय। जैसे ग्राम पंचायत साडास , तुम्बड़िया, कुवालिया, गंगरार आदि में क्रॉप कटिंग में मिली भगत की गई है। २ पटवरियो को अति शीघ्र अपने अपने पटवार क्षेत्र में भेज कर फसल की वास्तविक गिरदावरी करवाए। ३. अफीम किसानों को बडी मात्रा में नुकसान हुआ है जिसका नारकोटिस विभाग के अधिकारियों से विशेष आंकलन करवाकर नुकसान की भरपाई करते हुए पट्टा सुरक्षित किया जावे। ४. पटवारियों की गिरदावरी पर निगरानी हेतु प्रशासन एक कमेटी गठित कर वास्तविक निगरानी की जावे। जिसे शासन प्रशासन पर विश्वास बना रहे। ५. विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को फसल बीमा क्लेम और आपदा अनुदान दिलावे। ६.पुर्व में लम्बित खरीब फसल का आपदा अनुदान राशि और बीमा क्लेम दिलवाए। ७.फसल बीमा योजना में व्यक्तिगत आधार पर क्षतिपूर्ति निर्धारण के लिए सुचना प्रपत्र प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कृषि प्रवेक्षक के माध्यम से भरा जाय। भारतीय किसान संघ की मांग के अनुरूप ही सरकार द्वारा करवाई की जाएगी ऐसी उम्मीद रखते हैं अगर ऐसा नहीं होता तो किसान संघ के नेतृव में किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जिसका ज़िम्मेदार शासन प्रशासन होगा इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत कोषाध्यक्ष प्रकाश मेहता, जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव, जिला मंत्री लाभ चंद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष भूरा लाल धाकड़ माधव लाल तेली, निंबाहेड़ा तहसील अध्यक्ष प्रहलाद उपाध्याय पारसोली अध्यक्ष जगनाथ धाकड, राहुल चौधरी चिकसी , गंगरार तहसील मंत्री कल्याणमल बैरवा सहित अन्य किसान उपस्थिति रहे।
और खबरे
मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त....
February 23, 2026 01:26 PM
02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार...
February 23, 2026 01:23 PM
अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 23, 2026 01:03 PM
बड़ीसादड़ी में किसान प्रशिक्षण, जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों पर जोर...
February 23, 2026 12:54 PM
खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....
February 23, 2026 12:49 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 12:40 PM
आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखाकर्मियों का एस. एन. ए. स्पर्श संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न....
February 23, 2026 12:28 PM
कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी के संकल्प का प्रतिबिंब है, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....
February 23, 2026 12:05 PM
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता, चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को मेडल ऑफ एक्सीलेंस....
February 23, 2026 11:59 AM
सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025, जिले को मिले 99 नव चयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण...
February 23, 2026 11:50 AM
अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
February 23, 2026 11:07 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही...
February 23, 2026 10:39 AM
किसानों को खेत से बाजार तक मिलेगा पूरा समर्थन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कृषि में शोध को बढ़ावा, सरसों भावांतर योजना में शामिल करने और मंडी निर्यात नीति लाने की तैयारी, ग्वालियर कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया बड़ा संदेश...
February 23, 2026 10:23 AM
इलेक्ट्रीक स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी को चदं घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
February 23, 2026 09:54 AM
रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक बरामद....
February 23, 2026 09:47 AM
वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए - श्री चंद्रा, हेलमेट उपयोग के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न....
February 23, 2026 09:15 AM
आगामी त्यौहारों को लेकर रामपुरा थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न...
February 23, 2026 08:58 AM
स्वच्छ नीमच के साथ स्वस्थ नीमच का संकल्प, श्रीमती चोपड़ा के नेतृत्व में हो रहा है बगीचों का कायाकल्प, नपा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष के साथ किया बगीचों का निरीक्षण...
February 23, 2026 08:46 AM
कृति संस्था के तत्वावधान में व्यंजन प्रतियोगिता 24 फरवरी को...
February 23, 2026 08:40 AM