अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...
Updated : February 23, 2026 01:03 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मनासा :- श्रीमान् आषुतोष यादव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मनासा, जिला-नीमच द्वारा झगड़े के रूपयों के कारण अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले दो आरोपीगण (1) अमरसिंह पिता रोड़ीलाल बंजारा,उम्र-34 वर्ष, निवासी ग्राम बुज, तहसील रामपुरा जिला नीमच एवं (2) कमलाशंकर पिता भेरूलाल भोई, उम्र-41 वर्ष, निवासी भोई मोहल्ला, आदर्श गली तहसील रामपुरा, जिला नीमच को धारा 365 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1000रूपये अर्थदण्ड, धारा 342 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06-06 माह के सश्रम कारावास एवं 500-500रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 323 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास एवं 500-500रूपये अर्थदण्ड धारा से दण्डित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रितेष कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 28.02.2021 की शाम के लगभग 04 बजे ग्राम तलाउ नदी के पास, महादेव मंदिर आमरोड़ थाना कुकड़ेश्वर की हैं। फरियादी अमरसिंह उसके साथी गोपाल बंजारा ने थाना कुकड़ेश्वर में रिपोर्ट लिखाई की वह तथा उसका दोस्त गोपाल एवं इंदरसिंह बंजारा तीनों मोटरसाईकिल से ग्राम गोपालपुरा जा रहे थे, कि रास्तें में वह महादेव मंदिर के पास वे गाड़ी खड़ी करके बातचीत कर रहे थे, तभी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आरोपीगण आये जिसमें इंदरसिंह का साला आरोपी अमरसिंह भी था वह सभी गाड़ी से उतरे व इंदरसिंह बंजारा को जबरजस्ती गाडी में बैठाकर उसका अपहरण करके ले गये। इंदरसिंह एवं उसके साले के बीच झगड़े के रूपयें को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा हैं। आरोपीगण इंदरसिंह का अपहरण कर इसी विवाद के कारण उसके साथ मारपीट भी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान इंदरसिंह को दस्तयाब किया गया तथा आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर आवष्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान ही एक आरोपी सद्दा बंजारा की मृत्यु हो जाने से शेष आरोपीगण के विरूद्ध विचारण के उपरांत यह निर्णय पारित किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन की और से ए.जी.पी. श्री गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध को प्रमाणित कराते हुवे उसकों कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी ए.जी.पी. श्री गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा की गई।
और खबरे
अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....
April 18, 2026 03:29 PM
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 18, 2026 03:21 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 18, 2026 03:07 PM
लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....
April 18, 2026 03:03 PM
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...
April 18, 2026 01:56 PM
श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...
April 18, 2026 11:57 AM
ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...
April 18, 2026 11:39 AM
मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...
April 18, 2026 11:31 AM
मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...
April 18, 2026 11:31 AM
हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्प आपरेटरों व वाल्वमेनो को प्रशिक्षित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...
April 18, 2026 11:30 AM
विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान...
April 18, 2026 11:29 AM
निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...
April 18, 2026 11:28 AM
रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...
April 18, 2026 09:58 AM
ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता….
April 18, 2026 09:49 AM
आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को ऑनलाईन सट्टा आई.डी. देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता....
April 18, 2026 09:14 AM
नीमच के सितारों का सम्मान, विधायक ने घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को दी बधाई और 11,000 की प्रोत्साहन राशि...
April 18, 2026 08:08 AM
उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....
April 18, 2026 07:21 AM
151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...
April 18, 2026 07:18 AM
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....
April 18, 2026 06:22 AM