FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बाल विवाह करवाने वालों के विरुद्ध तत्काल अपराध दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, सूचना तंत्र मजबूत कर,बाल विवाह रोकथाम की कड़ी कार्रवाई करें, मैदानी अमले को बाल विवाह पर कड़ी निगरानी के लिए पाबंद किया जाए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स एवं वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा बैठक संपन्न...

  Updated : February 23, 2026 05:56 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं वन स्टॉप सेंटर समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव भी उपस्थित थे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। बेठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाए । बाल विवाह करने वाले परिवार, सेवा प्रदाताओं, रिश्तेदारों एवं अन्य सम्मिलित होने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाए। स्कूली छात्राओं हेतु प्रत्येक स्कूल व कॉलेज में विशेष सत्र आयोजित करें,जेंडर चैंपियन बनाए शौर्य दल की चयनित बालिकाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत करें,सभी संस्थाओं में जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है वहां आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य रूप से कर लिया जावे। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से एनीमिया संबंधित विशेष कैंप आयोजित करने, नियमित निगरानी रखने और प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को बाल विवाह की तत्काल सूचना देने के लिए पाबंद करने के निर्देश भी दिए।शाला त्यागी बालिकाओं का शाला में पुनः प्रवेश और कौशल प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने। बाल एवं महिला हितैषी पंचायत हेतु समुदाय की सहभागिता से कार्य करने,प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय नहीं आने वाले या बाल विवाह के कारण ड्रॉप आऊट होने वाले बच्चों की सूची तैयार करवाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने Posh अधिनियम एवं हेल्पलाइन संबंधित स्टीकर का विमोचन भी किया । बैठक में मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश प्रसाद,महिला सेल प्रभारी श्रीमती निकिता सिंह,महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम एस मांगरिया,श्रम पदाधिकारी श्री सज्जन सिंह चौहान,परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी,परियोजना अधिकारी व प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती दीपिका नामदेव,शाखा प्रभारी श्री महेश कुमार,पर्यवेक्षक नीमच ग्रामीण नीमच व शहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया । उक्त जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने दी है ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच की चौपाल से भोपाल पहुंचेंगे नीमच कांग्रेसजन, कल भोपाल में किसान महा चौपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे संबोधित….

February 23, 2026 04:20 PM

फोफलिया फंटे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....

February 23, 2026 04:12 PM

नीमच में संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता पहचान शिविर, 129 दिव्यांगजन लाभान्वित...

February 23, 2026 02:25 PM

मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त....

February 23, 2026 01:26 PM

02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार...

February 23, 2026 01:23 PM

अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 23, 2026 01:03 PM

बड़ीसादड़ी में किसान प्रशिक्षण, जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों पर जोर...

February 23, 2026 12:54 PM

खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....

February 23, 2026 12:49 PM

नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) बैठक सम्पन्न....

February 23, 2026 12:40 PM

आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखाकर्मियों का एस. एन. ए. स्‍पर्श संबंधी प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न....

February 23, 2026 12:28 PM

कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्‍य बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री जी के संकल्‍प का प्रतिबिंब है, मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....

February 23, 2026 12:05 PM

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता, चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को मेडल ऑफ एक्सीलेंस....

February 23, 2026 11:59 AM

सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025, जिले को मिले 99 नव चयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण...

February 23, 2026 11:50 AM

अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई....

February 23, 2026 11:07 AM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 151 गैर-जमानती वारंट तामील, 17 आबकारी प्रकरणों में कार्यवाही...

February 23, 2026 10:39 AM

किसानों को खेत से बाजार तक मिलेगा पूरा समर्थन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कृषि में शोध को बढ़ावा, सरसों भावांतर योजना में शामिल करने और मंडी निर्यात नीति लाने की तैयारी, ग्वालियर कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया बड़ा संदेश...

February 23, 2026 10:23 AM

इलेक्ट्रीक स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी को चदं घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....

February 23, 2026 09:54 AM

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और बाइक बरामद....

February 23, 2026 09:47 AM

वाहनों पर ब्‍लेक फिल्‍म पाए जाने पर सख्‍त कार्यवाही की जाए - श्री चंद्रा, हेलमेट उपयोग के लिए व्‍यापक जनजागरूकता अभियान चलाए, जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न....

February 23, 2026 09:15 AM