FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खाकी पर दाग, दहेज की लालच में SI पति ने रिवॉल्वर से पत्नी को दी मौत की धमकी कोर्ट ने पूरे परिवार को भेजा जेल...

  Updated : December 30, 2025 09:09 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

मध्य प्रदेश के पिछोर JMFC न्यायालय ने दहेज उत्पीड़न के एक सनसनीखेज मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। पुलिस उप-निरीक्षक (SI) पति उनके SI भाई और ससुराल वालों को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने सभी को जेल की सजा सुनाई। न्यायाधीश विकास विश्वकर्मा ने सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणी की रक्षक ही भक्षक बने तो समाज का क्या होगा? यह फैसला पुलिस वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा संदेश है। झाबुआ निवासी पीड़िता विद्या जाटव का विवाह 19 अप्रैल 2017 को मंदसौर पुलिस लाइन में तैनात SI सुनील जाटव से हुआ था। शादी के तुरंत बाद सुनील उनका SI भाई प्रवीण सास शुक्ला देवी जेठानी रिचा तथा देवर अजय व अमित ने विद्या पर दहेज के लिए अत्याचार शुरू कर दिए। उनकी मांग थी- 10 लाख रुपये नकद और एक कार। प्रताड़ना चरम पर तब पहुंची जब सुनील ने अपनी सरकारी रिवॉल्वर विद्या की कनपटी पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) 506(2) (आपराधिक धमकी) 324 (घातक हथियार से हमला) 323 (मारपीट) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी पाया। पति सुनील सास शुक्ला देवी और जेठानी रिचा को 2 साल (498A) से लेकर 1 साल (506-2) तक की सजा जबकि SI प्रवीण देवर अजय व अमित को 2-2 साल की कैद व जुर्माना। कोर्ट ने न्याय के साथ पीड़िता को राहत देते हुए आदेश दिया कि दोषियों के जुर्माने से 40 हजार रुपये विद्या को मुआवजे के रूप में दिए जाएं। यह फैसला न केवल दहेज लोभी परिवारों के लिए चेतावनी है बल्कि कानून के रक्षकों को भी आईना दिखाता है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया है।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में दिव्‍यांग बालिका कीर्ती को दिलाई 15 हजार रूपये की उपचार सहायता, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

December 30, 2025 09:59 AM

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर पूजादेवी ने लगाया गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग, प्रति वर्ष 30 से 35 लाख रूपये की कर रही है कमाई, पांच से सात बेरोजगार युवाओं को प्रदान कर रही है रोजगार...

December 30, 2025 09:58 AM

श्रमिक रोजगार पंजीकरण की मांग को लेकर बेरोजगार मजदूरों ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....

December 30, 2025 09:50 AM

संस्था बी.आर.फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी...

December 30, 2025 09:17 AM

खाकी पर दाग, दहेज की लालच में SI पति ने रिवॉल्वर से पत्नी को दी मौत की धमकी कोर्ट ने पूरे परिवार को भेजा जेल...

December 30, 2025 09:09 AM

नववर्ष पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस का व्यापक अभियान, जिलेभर में कड़ी नाकाबंदी व सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के होंगे वाहन जब्त, ऑटो रिक्शा या अन्य वाहन से छोड़ा जाएगा घर...

December 30, 2025 08:16 AM

कलयुग में भगवान के स्मरण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है - पं.ललित राजपुरोहित, माहेश्वरी समाज भवन मंदसौर पर पलोड़ परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है आस्था का जनसैलाब...

December 30, 2025 03:50 AM

जनशिक्षा स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन...

December 30, 2025 02:55 AM

27 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, जावद पुलिस को मिली सफलता...

December 30, 2025 02:30 AM

प्रदेश में 15 जनवरी को राज्य मंत्रालय पर कर्मचारियों का आंदोलन, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने की रणनीति तैयार...

December 30, 2025 02:22 AM

कोरोना धरना मामले में जीतू पटवारी समेत चारों आरोपी बरी, पुलिस जांच पर सवाल...

December 30, 2025 02:18 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 30, 2025 02:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 30, 2025 02:16 AM

9 पुलिस थानों के 30 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 50 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट....

December 29, 2025 01:08 PM

सक्षम कार्यक्रम, बाजना विकासखंड में प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक...

December 29, 2025 12:55 PM

युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वैभव अहीर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया का सम्मान..

December 29, 2025 12:52 PM

जनकपुर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

December 29, 2025 12:45 PM

बाल विवाह रोकथाम के लिए हरगांव, पंचायतों में एक-एक सेल्‍फ मोटिवेटेट एम्‍बेसेडर बनाए, सभी सीडीपीओं हर माह 40-40 आंगनवाडी केद्रों का निरीक्षण करें, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की महिला एवं बाल कल्‍याण कार्यक्रमों की समीक्षा....

December 29, 2025 12:44 PM

कालेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ विद्यालयों का किया भ्रमण...

December 29, 2025 12:42 PM