FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सैलाना में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, 7000 नए डस्टबीन का वितरण गीला-सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण...

  Updated : December 30, 2025 01:44 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  सामाजिक

सैलाना :- स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद् सैलाना ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर परिषद् अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में सैलाना को प्रथम स्थान दिलाने की परिकल्पना को साकार करने हेतु स्वच्छता विभाग के समस्त कर्मचारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। यह बैठक नगर परिषद् कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें वार्ड-वार स्वच्छता संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई बैठक में अध्यक्ष शुक्ला ने स्वच्छता प्रभारी एवं कर्मचारियों से प्रत्येक वार्ड की चुनौतियों को जाना। नगर भ्रमण के दौरान उन्हें पता चला कि घर-घर कचरा संग्रहण प्रक्रिया में गीला एवं सूखा कचरा का पूर्ण पृथक्कीकरण नहीं हो पा रहा है निवासियों ने शिकायत की कि आठ वर्ष पूर्व निकाय द्वारा प्रदान किए गए हरे एवं नीले डस्टबीन अब टूट-फूट चुके हैं। इससे कचरा संग्रहण वाहनों में डालते समय कचरा सड़कों पर गिर जाता है जिससे गंदगी का प्रसार हो रहा है। इस समस्या से निपटने हेतु अध्यक्ष ने तत्काल समाधान का निर्णय लिया। शुक्ला ने घोषणा की कि सम्पूर्ण नगर में घर-घर पहुंचकर गीले कचरे के लिए हरे रंग के नवीन डस्टबीन वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 7000 डस्टबीन का वितरण होगा जो कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाएगा। साथ ही होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फैल रही गंदगी को रोकने के लिए प्रत्येक होटल व्यवसायी को एक-एक बड़ा डस्टबीन प्रदान करने के निर्देश स्वच्छता प्रभारी को दिए गए। इससे न केवल सड़कें स्वच्छ रहेंगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा अध्यक्ष ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण शेड्यूल का कड़ाई से पालन हो तथा नागरिकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा "स्वच्छ सैलाना ही हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक नागरिक का सहयोग इस अभियान को सफल बनाएगा।" बैठक में स्वच्छता प्रभारी धन्नालाल परमार सफाई दरोगा महेश तंवर हरिओम सिसोदिया दीपक गोयर एवं निकाय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए सैलाना को मजबूत करेगी बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएगी। नगर परिषद् ने वितरण अभियान की समयसीमा एक सप्ताह निर्धारित की है जिससे जल्द ही परिवर्तन दिखाई देगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं कृति संख्या ने संयुक्त रूप से चलाया अरावली बचाओ अभियान...

December 30, 2025 03:38 PM

गौ सेवा राष्ट्र विकास का परिचायक है - पं. पंकज कृष्ण महाराज...

December 30, 2025 02:26 PM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध...

December 30, 2025 02:06 PM

जिले के पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्‍य करवाएं, एक जनवरी से एफएमडी टीकाकरण का अभियान....

December 30, 2025 01:53 PM

सैलाना में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, 7000 नए डस्टबीन का वितरण गीला-सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण...

December 30, 2025 01:44 PM

जनशिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन...

December 30, 2025 01:41 PM

11 जनवरी को रतनगढ़ में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में समिति बनाकर सोंपा गया दायित्व....

December 30, 2025 01:38 PM

धाकड़ समाज टी 20 के महामुकाबले 1 जनवरी से शुरू...

December 30, 2025 12:50 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....

December 30, 2025 12:33 PM

घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशादेही से चोरी की गई नगदी व गहने किये बरामद...

December 30, 2025 12:26 PM

19 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

December 30, 2025 12:25 PM

जिला प्रशासन एवं न.पा. टीम की नीमच शहर में की बड़ी कार्यवाही, लगभग 42 करोड़ मूल्‍य की 6.05 हेक्‍टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त...

December 30, 2025 12:18 PM

जिला प्रशासन नीमच द्वारा सुशासन की अभिनव पहल प्रशासन गांव की ओर अभियान, 4 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....

December 30, 2025 12:14 PM

45 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ मारुति स्विफ्ट कार जप्त....

December 30, 2025 11:38 AM

सांवलियाजी मंदिर, मंडफिया में नववर्ष के अवसर पर आने वाली भीड़ को लेकर व्यापक पुलिस व्यवस्था...

December 30, 2025 11:16 AM

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में दिव्‍यांग बालिका कीर्ती को दिलाई 15 हजार रूपये की उपचार सहायता, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

December 30, 2025 09:59 AM

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर पूजादेवी ने लगाया गेहूं प्रसंस्‍करण उद्योग, प्रति वर्ष 30 से 35 लाख रूपये की कर रही है कमाई, पांच से सात बेरोजगार युवाओं को प्रदान कर रही है रोजगार...

December 30, 2025 09:58 AM

श्रमिक रोजगार पंजीकरण की मांग को लेकर बेरोजगार मजदूरों ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....

December 30, 2025 09:50 AM

संस्था बी.आर.फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी...

December 30, 2025 09:17 AM