नववर्ष के उपलक्ष पर निरंकारी सतगुरु का खुशियों और आशीष भरा पावन संदेश, निरंकार की रजा में जीवन जीना ही सच्ची साधना - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
Updated : January 02, 2026 09:25 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
धार्मिक
बड़ी सादड़ी :- निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली , जनवरी 02, 2026 निरंकार की रजा में जीवन जीना ही सच्ची साधना है।’ यह प्रेरणादायक प्रवचन निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर दिल्ली स्थित ग्राउंड नम्बर 8, निरंकारी चैक, बुराड़ी रोड में आयोजित विशेष सत्संग समारोह में व्यक्त किए गये। इस सत्संग में दिल्ली, एन.सी.आर. सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुगण सम्मिलित हुए। सभी भक्तों ने नव वर्ष के प्रथम दिन सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में उनके दिव्य दर्शन और प्रेरणादायक प्रवचनों से आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का सुखद आनंद प्राप्त किया। सतगुरु माता जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि नववर्ष का प्रथम दिवस हमें संतों के वचनों को सुनने और उन्हें जीवन में अपनाने का अनमोल अवसर देता है। जहाँ संसार वर्ष की शुरुआत मौज-मस्ती से करता है, वहीं संत सत्य और सत्संग का मार्ग चुनते हैं। सत्संग से आरंभ हुआ जीवन हर पल निरंकार के एहसास को और अधिक दृढ़ करता चला जाता है। तार्किक रूप से नववर्ष केवल धरती का सूर्य के चारों ओर एक चक्कर और ऋतुओं का परिवर्तन है। हम शुभकामनाएँ देते हैं और नए संकल्प लेते हैं, पर वास्तविक परिवर्तन तभी सार्थक होता है जब वह भीतर से आए। संत आत्ममंथन द्वारा सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और निरंकार को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, सुमिरन और सत्संग को जीवन की प्राथमिकता बनाते हैं। सतगुरु माता जी ने कहा कि एक भक्त की यही कामना होती है कि हर नया वर्ष उसे पहले से अधिक सेवा, सुमिरन और सत्संग से जोड़े, साथ ही वह अपनी सांसारिक जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाए। जब जीवन स्वयं संदेश बन जाए और कर्म शब्दों से अधिक बोलें, तभी सच्ची साधना का स्वरूप प्रकट होता है। इसी क्षण में, पूरी चेतन अवस्था के साथ, निरंकार के एहसास में जीना ही वास्तविक जीवन है, क्योंकि भूत और भविष्य माया का रूप हैं। जब मन में यह विश्वास दृढ़ हो जाए कि कल भी दातार की रज़ा थी और आज भी उसकी कृपा है, तो चिंता स्वतः समाप्त हो जाती है और जीवन सहज और संतुलित बन जाता है। नववर्ष केवल तारीख़ का परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रेम, मिठास, सौम्यता और समझ को अपनाने का अवसर है। मनमुटाव और द्वेष से दूर रहकर, दूसरों के भावों को समझते हुए, दोषों पर पर्दा डालकर गुणों को अपनाना ही सच्ची भक्ति है। हर श्वास में सुमिरन हो, हर क्षण में निरंकार का वास हो, यही नववर्ष का सच्चा अर्थ और संदेश है। नव वर्ष के अवसर पर सतगुरु माता जी ने अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख, समृद्धि और आनंदमय जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की।
और खबरे
जिले में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान, नीमच जिले में दुग्ध उत्पादन से बढ़ रही पशुपालकों की आय....
January 02, 2026 01:19 PM
नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर वन स्थापित किए जाए, जिले के उद्योगो का फायर एवं सेप्टी आर्डिट अवश्य करवाएं, सांसद श्री गुप्ता की अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक आयोजित...
January 02, 2026 01:00 PM
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने गौ तस्करी को रोकने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा...
January 02, 2026 12:48 PM
भक्ति करना हो तो नरसिंह भक्त जैसी करना चाहिए - साध्वी हिमांशी जी
January 02, 2026 12:28 PM
पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 8 लाइन पर किया गया निरीक्षण...
January 02, 2026 12:24 PM
भोपाल के ईरानी डेरे पर पुलिस का शिकंजा, राजू ईरानी गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त, 6 राज्य डटे...
January 02, 2026 12:22 PM
20 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, मंदसौर पुलिस का बड़ा खुलासा...
January 02, 2026 11:52 AM
अंतर्राज्यीय वाहन चोर राजस्थान के कंजर को किया गिरफ्तार, चोरी हुई एक चार पहिया वाहन सहित 07 मोटर साइकिल को किया बरामद...
January 02, 2026 11:49 AM
नेत्र ज्योति संरक्षण की मिसाल बना फॉलोअप कैंप, पूरण आंजना ने किया अवलोकन ऑपरेशन उपरांत नेत्र रोगियों से मिलकर पूछी कुशलक्षेम...
January 02, 2026 11:44 AM
राज्य स्तरीय फुटबॉल (महिला) टीम में श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय की 06 छात्राओं का चयन..
January 02, 2026 11:40 AM
नववर्ष के उपलक्ष पर निरंकारी सतगुरु का खुशियों और आशीष भरा पावन संदेश, निरंकार की रजा में जीवन जीना ही सच्ची साधना - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
January 02, 2026 09:25 AM
सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी की विशाल आमसभा 4 जनवरी को, मुख्य अतिथि होंगी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य इंद्रा विक्रम सिंह...
January 02, 2026 09:06 AM
उपचुनाव इन्द्रावलखुर्द में राकेश डामोर की जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल...
January 02, 2026 07:00 AM
सरवानिया महाराज में हिन्दू सम्मेलन को लेकर भूमिपूजन व कार्यालय उद्घाटन कल शनिवार को, सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह....
January 02, 2026 06:21 AM
नये साल में छोटे दुकानदारों को सौगात, मध्यप्रदेश में छोटे दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अनावश्यक निरीक्षणों पर रोक...
January 02, 2026 03:52 AM
खाचरौद में विकास की झड़ी, सीएम डॉ. यादव 74.35 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास...
January 02, 2026 03:41 AM
मकर संक्रांति से पहले विद्युत कंपनी की अपील, पतंगें बिजली लाइनों से दूर उड़ाए....
January 02, 2026 03:35 AM
कलेक्टर ने किया बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण, विकास कार्यों को गति देने के दिए निर्देश....
January 02, 2026 03:25 AM
सरवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरपंच श्रीमती शम्भूड़ी भाभर का जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु...
January 02, 2026 03:08 AM