FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भक्ति करना हो तो नरसिंह भक्त जैसी करना चाहिए - साध्वी हिमांशी जी

  Updated : January 02, 2026 12:28 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- स्थानीय गांव के इंदिरा आवास कालोनी में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर क्षेत्र वासियों के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा महोत्सव में शुक्रवार को नानी बाई का मायरा भगवान उत्सव के अवसर पर डीजे व ढोल ढमाकों के साथ बजरंग मंदिर से जोरदार पोथी एवं कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई. कथा में जैसे ही नानी बाई का मायरा प्रसंग आया पूरा पंडाल जय जय श्री कृष्णा ...., सांवलिया सेठ की जय हो ....,जय कन्हैयालाल के जयकारों से गूंज उठा।श्रध्दालुओं ने बाल स्वरूप श्रीकृष्ण के दर्शन किए। कथा में कथा मर्मज्ञ पूजा साध्वी बाल विदुषी सुश्री हिमांशी जी ने भक्त नरसिंह मेहता प्रसंग सुनाते हुए नरसिंह भक्त की कृष्ण भक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद नानी बाई का मायरा श्रवण करने से गृहस्थी में सुख शांति रहती है। मनुष्य को संसार में एक-एक पैसे का हिसाब रखना चाहिए यदि आपने एक पैसा भी किसी का कर्ज ले लिया है, तो उसे चुकाना चाहिए नहीं तो इसका फल हमें नरक में मिलता है। मनुष्य का संसार में जीवन स्वार्थी होता है इसलिए हमें निःस्वार्थ भाव से रहना चाहिए। तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। संसार में जन्मे प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु एक ने एक दिन जरूर होती है, इसलिए हमें सदैव बुरे कर्मों से बचना चाहिए और अच्छे पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। नरसी मेहता भक्त ने कृष्ण भगवान के समर्पण भाव से भक्ति की थी । इस भक्ति के फल स्वरुप नानी बाई का मायरा की कथा में स्वयं श्री कृष्ण भगवान अवतार लेकर पहुंचे थे रास्ते में लकड़ी गाड़ी टूट गई थी, तो कृष्णा सुथार बनाकर पहुंचे थे। कथा में बाल विदुषी हिमांशी ने रसास्वादन करवाते हुए कहा कि जब जब भक्त संकट में होते हैं भगवान अवतार लेकर पहुंचते ।कथा में उन्होंने कृष्ण के भक्त प्रेम का वर्णन करते हुए कहा कि श्याम से मिलना हैं तो नरसिंह मेहता की तरह श्री कृष्ण भगवान को याद करो।कथा में नरसिंह मेहता भक्त की पुत्री नानी बाई का मायरा के प्रसंग पर कथा पंडाल में उपस्थित श्रध्दालु भाव विहल हो गए। उत्सव के अवसर पर कृष्ण के रूप सुन्दर पात्र के रूप में उत्सव को साकार कर दिया।इस अवसर पर... .....थाली भरकर लाई खिचडों उपर घी की वाटकी.........,एक दिन भोले भंडारी बनके नारी ब्रीज ......,मेरा श्याम बड़ा अलबेला.......,बाबूल थारी लाड़ली बेटी.....आदि भजनों से पंडाल गूंज उठा।यह दृश्य देख भक्त भाव विभोर हो गये।महिलाओं ने पूरे मनोभाव से भगवान नानी बाई का मायरा उत्सव पर जमकर नृत्य किया ।श्रोताओं ने उत्सव में अपनी पूरी भक्ति भावना दिखाई।कथा के प्रारंभ मे मुख्य यजमान हुकमीचंद सोनी ने परिवारजनो के साथ व्यास पीठ पर पौथी पूजन कर आरती की। बाल विदुषी सुश्री हिमांशी ने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्रदान किया। भक्ति करनी हो तो नरसिंह मेहता की जैसी करनी चाहिए ताकि जब भक्त के संकट आए तो कृष्ण भगवान साथ दे और 56 करोड़ का मायरा भर दे। मायरा कथा सुनने के बाद एक गुण को जीवन में आत्मसात करें तभी कथा सुनना सार्थक होता है। सुश्री ने कहा की जिस उत्साह से यहां उत्सव मनाया गया ,वह वंदनीय हैं।श्रीमद नानी बाई रो मायरो कथा प्रवचन के मध्य भक्त नरसी मेहता जूनागढ़ नगर अंजार नानी बाई के पति परसराम दादिया स देवरा नारायण नानी बाई की मां माणिक भाई नरसिंह भक्ति का बेटा ब्रह्मानंद सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंग को संक्षिप्त रूप से वर्णन सुनाया। नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव से पूर्व सर्वप्रथम बजरंग मंदिर में डीजे व ढोल ढमाकों के साथ जोरदार पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में सबसे आगे महिलाएं कलश सिरोधार्य किए चल रही थी वहीं बाल विदुषी सुश्री हिमांशी सनरुप फोर व्हीलर गाड़ी में खड़ी सभी का अभिवादन कर रही थी। जिसके पीछे बैलगाड़ी सहारथी बने बने सिंह शक्तावत द्वारा श्रंगारित बैलगाड़ी में राधा रानी और कृष्ण का श्रंगार किए बालिकाएं विराजमान थी। भगवान श्री कृष्ण (गरिमा परमार), राधारानी (ऐश्वर्या शर्मा),गोपी (नंदिता आर्य) कलशयात्रा में आकर्षक बढ़ाए हुए थे। घर-घर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। कलशयात्रा कथा पंडाल पहुंचते पहुंचते धर्म सभा में परिवर्तित हो गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्री गंगेश्वर महादेव में नवदिवसीय श्रीराम कथा शनिवार से प्रारंभ, 51 गांवो कि प्रभातफेरी संकीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करेगी...

January 02, 2026 02:15 PM

दान करने से धन की शुद्धि होती है - पं. पंकज कृष्ण महाराज, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कल होगी पूर्णाहुति...

January 02, 2026 01:26 PM

जिले में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान, नीमच जिले में दुग्ध उत्पादन से बढ़ रही पशुपालकों की आय....

January 02, 2026 01:19 PM

नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर वन स्‍थापित किए जाए, जिले के उद्योगो का फायर एवं सेप्‍टी आर्डिट अवश्‍य करवाएं, सांसद श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक आयोजित...

January 02, 2026 01:00 PM

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने‌ गौ तस्करी को रोकने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा...

January 02, 2026 12:48 PM

भक्ति करना हो तो नरसिंह भक्त जैसी करना चाहिए - साध्वी हिमांशी जी

January 02, 2026 12:28 PM

पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 8 लाइन पर किया गया निरीक्षण...

January 02, 2026 12:24 PM

भोपाल के ईरानी डेरे पर पुलिस का शिकंजा, राजू ईरानी गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त, 6 राज्य डटे...

January 02, 2026 12:22 PM

20 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, मंदसौर पुलिस का बड़ा खुलासा...

January 02, 2026 11:52 AM

अंतर्राज्यीय वाहन चोर राजस्थान के कंजर को किया गिरफ्तार, चोरी हुई एक चार पहिया वाहन सहित 07 मोटर साइकिल को किया बरामद...

January 02, 2026 11:49 AM

नेत्र ज्योति संरक्षण की मिसाल बना फॉलोअप कैंप, पूरण आंजना ने किया अवलोकन ऑपरेशन उपरांत नेत्र रोगियों से मिलकर पूछी कुशलक्षेम...

January 02, 2026 11:44 AM

राज्य स्तरीय फुटबॉल (महिला) टीम में श्री सीताराम जाजू शा कन्या महाविद्यालय की 06 छात्राओं का चयन..

January 02, 2026 11:40 AM

नववर्ष के उपलक्ष पर निरंकारी सतगुरु का खुशियों और आशीष भरा पावन संदेश, निरंकार की रजा में जीवन जीना ही सच्ची साधना - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...

January 02, 2026 09:25 AM

सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी की विशाल आमसभा 4 जनवरी को, मुख्य अतिथि होंगी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य इंद्रा विक्रम सिंह...

January 02, 2026 09:06 AM

उपचुनाव इन्द्रावलखुर्द में राकेश डामोर की जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल...

January 02, 2026 07:00 AM

सरवानिया महाराज में हिन्दू सम्मेलन को लेकर भूमिपूजन व कार्यालय उद्घाटन कल शनिवार को, सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह....

January 02, 2026 06:21 AM

नये साल में छोटे दुकानदारों को सौगात, मध्यप्रदेश में छोटे दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अनावश्यक निरीक्षणों पर रोक...

January 02, 2026 03:52 AM

खाचरौद में विकास की झड़ी, सीएम डॉ. यादव 74.35 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास...

January 02, 2026 03:41 AM

मकर संक्रांति से पहले विद्युत कंपनी की अपील, पतंगें बिजली लाइनों से दूर उड़ाए....

January 02, 2026 03:35 AM