FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज में हिन्दू सम्मेलन को लेकर हुआ कार्यालय उद्घाटन, ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन.....

  Updated : January 03, 2026 11:00 AM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रत्येक मंडल व नगर स्तर पर सर्व हिंदू समाज को एक माला में पिरोने के लिए भव्य हिन्दू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें सर्व हिंदू समाज एकत्रीत होकर अपनी संस्कृति संस्कार एवं समरसता का भाव समझकर राष्ट्र निर्माण हेतु सभी सहभागी बने।
इसी आशय को लेकर जावद खंड के अंतर्गत सरवानिया महाराज नगर में आगामी 18 जनवरी को सर्व हिंदू समाज द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया रहा है। जिसको लेकर संपूर्ण तैयारी शुरू हो चुकी हे। शनिवार को भूमि पूजन के साथ कार्यालय का उद्घाटन विधिवत किया गया।
जिसकी शुरुआत रावला चौक स्थित श्री वीर बालाजी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हुई। यहां से हिंदू समाज के लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय जय श्रीराम के नारों के साथ चल समारोह निकाला। यह चल समारोह सदर बाजार दरवाजा पिपली चौक बस स्टैंड होते हुए नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक सांदीपनि विद्यालय मैदान में पंहुचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं वेद पाठ के साथ विधिवत रूप से ध्वज की स्थापना की गई तथा भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिसके पश्चात बस स्टैंड पर स्थिति सतोगिया सदन में भारत माता की आरती के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जावद खण्ड मार्गदर्शन टोली सदस्य कैलाश जी पुरोहित ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू एकता, पंच परिवर्तन, संस्कृति संरक्षण एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। ओर बताया कि यह विराट हिंदू सम्मेलन संपूर्ण हिंदू समाज का कार्यक्रम है, जिसमें उन्होंने समस्त हिंदू परिवारों को सपरिवार सम्मिलित होने का आह्वान किया और साथ ही सभी को इस आयोजन की तैयारी में सहभागी होने के लिए भी प्रेरित किया।
हिन्दू सम्मेलन को लेकर नगर संयोजक सुरेशचंद राठौर ने बताया कि यह सम्मेलन वृहद हो इसको लेकर हिन्दू समाज उत्साहित हैं, और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। हिन्दू सम्मेलन से पहले नगर में प्रतिदिन अलग-अलग मोहल्ले में हनुमान चालीसा का पाठ, निमंत्रण हेतु घर-घर अक्षत वितरण, प्रतिदिन रामधुन, दुपहिया वाहनों की विशाल रैली, ओर कलश यात्रा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पलाश के खिले फूलों से प्रकृति की निखरी छटा..

February 21, 2026 03:16 PM

₹4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग के विकास और प्रदेश के समग्र विकास का मजबूत आधार – ओमप्रकाश सखलेचा...

February 21, 2026 02:55 PM

विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में संकल्प से समाधान विशेष दिव्यांग शिविर सम्पन्न, 184 हितग्राहियों का पंजीयन...

February 21, 2026 02:31 PM

स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्य संपन्न...

February 21, 2026 02:05 PM

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सम्‍पन्‍न....

February 21, 2026 02:05 PM

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ....

February 21, 2026 01:26 PM

नवनियुक्त वैश्य युवा जिला कार्यकारिणी ने संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल से की भेंट, व्यक्त किया आभार...

February 21, 2026 01:23 PM

सुपर-8 का संग्राम शुरू, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से टकराएगी टीम इंडिया...

February 21, 2026 11:33 AM

24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो बैगों में भर कर ट्रावेल्स बस में ले जाता पकड़ाया...

February 21, 2026 11:02 AM

शहर में निखार ज्वेलर्स में हुई चोरी खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार...

February 21, 2026 11:00 AM

कोटा सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 106 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई....

February 21, 2026 10:37 AM

दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला सोनी गिरफतार व एक नाबालिग डिटेन, पुलिस ने 150 फिट गहरे कुएं से माल किया बरामद...

February 21, 2026 10:11 AM

कहार भोई समाज के युवक का सीआरपीएफ में चयन, रामपुरा में जश्न का माहौल, तिलक और फूलमालाओं के साथ परिजनों ने दी भव्य विदाई...

February 21, 2026 10:06 AM

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार, बाजना पुलिस की सख्त कार्रवाई....

February 21, 2026 09:20 AM

डीजे की धुन पड़ी भारी, रात 10 बजे बाद गूंजा शोर, नीमच कैंट पुलिस का एक्शन, उपकरण जब्त, दो पर केस दर्ज...

February 21, 2026 09:13 AM

लहसुन के कम भाव पर भड़के किसान, दो घंटे बंद रही मंडी नीलामी, एसडीएम की समझाइश के बाद फिर शुरू हुआ कार्य...

February 21, 2026 08:02 AM

सिंगोली पुलिस द्वारा 05 साल से गुमशदा व्यक्ति की तलाश कर परिवार को सकुशल सुपुर्द किया..

February 21, 2026 07:18 AM

एक दिवसीय परम्परागत कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न...

February 21, 2026 06:41 AM

प्रदेश में गिद्धों की महागणना, 20 से 22 फरवरी तक शीतकालीन सर्वे, पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगा आंकलन...

February 21, 2026 03:49 AM