FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीपीआर और त्वरित कार्यवाही बनी जीवनरक्षक कवच, विगत पांच दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस ने कई अनमोल जिंदगियाँ बचाईं....

  Updated : January 08, 2026 03:10 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रही, बल्कि आपात परिस्थितियों में आमजन के जीवन की सुरक्षा में भी सच्चे अर्थों में “फर्स्ट रिस्पॉन्डर” के रूप में कार्य कर रही है। विगत पांच दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं ने यह प्रमाणित किया है कि पुलिसकर्मियों को प्रदान किया जा रहा सीपीआर प्रशिक्षण (CPR) और आपात स्थितियों में जीवनरक्षक कवच साबित हो रहा है।
छतरपुर ~ त्वरित सीपीआर से बुजुर्ग की जान बची - पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक खगेंद्र तिवारी ने अपने आवास के निकट गंभीर अवस्था में गिरे बुजुर्ग को बिना समय गंवाए सीपीआर दिया। समय पर किए गए प्राथमिक उपचार से बुजुर्ग की स्थिति में सुधार हुआ और चिकित्सकों ने सीपीआर को उनके जीवनरक्षक प्रयास का मुख्य कारण बताया।
उज्जैन (जीआरपी) ~ रेलवे प्लेटफॉर्म पर जीवनदान - रेलवे स्टेशन उज्जैन पर हृदयाघात से पीड़ित यात्री को ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी प्रधान आरक्षक ने गोल्डन आवर में सीपीआर देकर जीवन बचाया। प्रशिक्षित और त्वरित कार्रवाई के चलते यात्री को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी और उसकी स्थिति स्थिर हुई।
इंदौर ~ आत्महत्या के प्रयास कर रहे व्‍यक्ति को बचाया - पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम समय रहते मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को फंदे से सुरक्षित उतारकर काउंसलिंग के माध्यम से न केवल उसकी जान बचाई बल्कि एक परिवार को बिखरने से भी रोका।
पांढुर्णा ~ अवसादग्रस्त महिला की जीवनरक्षा - थाना मोहगांव क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की सूचना पर डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुँची। एफआरवी वाहन से त्वरित अस्पताल पहुँचाने के कारण महिला की स्थिति नियंत्रित की जा सकी और उपचार संभव हुआ। ये सभी पहलें इस बात का प्रतीक हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस सिर्फ अपराध नियंत्रण की ही नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा की भी अग्रणी प्रहरी बन चुकी है। प्रशिक्षित, संवेदनशील और तत्पर पुलिस बल आज न केवल कानून का रक्षक, बल्कि जीवन का संरक्षक बनकर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त बना रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्यभर में पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पुलिस अधिकारी या जवान हर आपात स्थिति में “फर्स्ट रिस्पॉन्डर” के रूप में समाज की रक्षा के लिए तत्पर रह सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सायबर अपराधों पर मध्यप्रदेश पुलिस का कड़ा प्रहार, फर्जी ट्रेडिंग, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई.....

January 09, 2026 03:17 AM

ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हॉर्स पॉवर तक कृषि पंप कनेक्शन मात्र 5 रूपये में....

January 09, 2026 03:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 09, 2026 03:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 09, 2026 03:07 AM

अपराध पर सख्त, जनता के लिए संवेदनशील, नीमच पुलिस के दो योद्धा...

January 08, 2026 04:42 PM

स्वर्गीय कश्मीरीलालजी स्मृति बैंडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कल, फाइनल में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे धार, उज्जैन और देवास के खिलाडी...

January 08, 2026 04:17 PM

बरडिया जागीर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन....

January 08, 2026 04:15 PM

सभी विभाग किसानों की समृद्धि एवं आय बढ़ाने पर विशेष फोकस कर कार्य करें, कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा...

January 08, 2026 04:14 PM

ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत है, VB-G RAM G अधिनियम, 2025 - सुश्री भूरिया.....

January 08, 2026 04:14 PM

युवा दिवस पर नीमच जिले में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्‍कार, सांदीपनि विद्यालय नीमच में होगा जिला स्‍तरीय कार्यक्रम....

January 08, 2026 04:13 PM

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप-प्राचार्य) में योगेश दाधीच को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पत्रकारिता एवं मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति पर शिक्षाजगत में हर्ष...

January 08, 2026 03:49 PM

नीमच में यातायात विभाग ने वाहनों पर लगाई रेडियम पट्टी, दुर्घटना रोकने को चलाया अभियान....

January 08, 2026 03:46 PM

महाभारत के नहीं बल्कि,रामायण के भाईयों की तरह रहना चाहिए - बालव्यास अंशिका देवी....

January 08, 2026 03:40 PM

सैलाना में फव्वारे निर्माण पर ठंडा पड़ा प्रोजेक्ट, विधायक डोडियार ने कलेक्टर को पत्र लिखा, तत्काल निर्देश की मांग...

January 08, 2026 02:01 PM

श्री मद्भागवत संसार के भय से मुक्ति दिलाती है - सोमनाथ शर्मा, तेज शीत लहर के बावजूद श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु.…

January 08, 2026 01:58 PM

स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ, खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर देखकर हर कोई चकित....

January 08, 2026 01:53 PM

24 तीर्थंकर समान 24 महात्माओं की पावन निश्रा में, चीताखेड़ा से रंभावली तीर्थ तक निकला चतुर्विध संघ....

January 08, 2026 01:48 PM

आप माता पिता को दुखी करके दुनिया में खुश रहना चाहते हैं तो यह कोरी कल्पना मात्र है - अनंत राम महाराज...

January 08, 2026 01:45 PM

सैलाना स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस लापता, पार्षद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई शिकायत, आपातकालीन सेवाओं पर संकट...

January 08, 2026 01:06 PM