FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सैलाना पुलिस ने जिला बदर संदीप जाट समेत दो शराब तस्करों को धर दबोचा...

  Updated : January 11, 2026 02:10 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

सैलाना :- अवैध शराब तस्करी और गुंडागर्दी के आरोप में फरार जिला बदर संदीप जाट को उसके दो साथियों सहित सैलाना पुलिस ने शनिवार रात धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने संदीप के गांव सकरादा स्थित खेत के पास बनी टापरी पर छापा मारा जहां वह हर्ष गुर्जर (निवासी सकरावदा) और विशाल पुत्र मोहन त्रिवेदी (निवासी सैलाना) के साथ जहरीली कच्ची शराब बेचने का धंधा चला रहा था। छापेमारी में पुलिस को 15 लीटर जहरीली शराब केन में जब्त हुई, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। संदीप जाट और हर्ष गुर्जर दोनों ही आदतन अपराधी हैं जिनके खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। संदीप पर अलग-अलग थानों में 15 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं जिसमें दुष्कर्म का मामला भी शामिल है जहां उसे 10 साल की सजा का वारंट भी जारी हो चुका है। वहीं हर्ष गुर्जर के खिलाफ कम से कम 5 अपराध पंजीबद्ध हैं मुख्यत अवैध वसूली लूट और गुंडागर्दी के। दोनों पर पहले भी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई हो चुकी है और वे आजाद ग्रुप जैसे अपराधिक गिरोहों से जुड़े बताए जाते हैं। घटना की पृष्ठभूमि तीन-चार दिन पुरानी है जब भैंसा डाबर निवासी एक महिला ने सैलाना थाने में शिकायत दर्ज कराई कि संदीप और उसके साथी उसके घर पहुंचे तथा नंगी-नंगी गालियां बकते हुए मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने भीड़ सुरक्षा कानून (बीएससी) की धारा 115(2) 351(3) 3 5 तथा 296(2) के तहत मामला दर्ज किया था। संदीप पहले से जिला बदर घोषित होने के बावजूद अपराधों में लिप्त था। शनिवार रात कोटड़ा फंटे पर मुखबिर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश ने विशेष टीम गठित की। टीम में सब इंस्पेक्टर वीर सिंह देवड़ा सउनि सीताराम तेनिवार, सउनि हितेंद्र सिंह परिहार इंस्पेक्टर आनंद बागवान प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया आरक्षक फकीरचंद सोलंकी आरक्षक तूफान भूरिया आरक्षक यशपाल धनगर आरक्षक दिनेश पाटीदार तथा आरक्षक मनीष खराड़ी भारत की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 49(क) 14 एवं 15 तथा मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने पुलिस को एक दिन का रिमांड सौंपा है। यह कार्रवाई अवैध शराब और गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस की सख्ती दर्शाती है। स्थानीय निवासियों ने सराहना की, जबकि अधिकारी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नीमच का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न...

January 11, 2026 02:12 PM

सैलाना पुलिस ने जिला बदर संदीप जाट समेत दो शराब तस्करों को धर दबोचा...

January 11, 2026 02:10 PM

रेल सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री को लौटा 50,000 का छूटा बैग...

January 11, 2026 01:41 PM

तंबोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, वार्षिक कैलेंडर विमोचन मनासा में सम्पन्न, ऐतिहासिक आयोजन में उमड़े समाजजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिरकत...

January 11, 2026 01:34 PM

राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका, श्री गंगेश्वर महादेव में नौ दिवसीय राम कथा का भव्य पूर्णाहुति समारोह सम्पन्न....

January 11, 2026 01:31 PM

ग्रामीणो को रोजगार एवं आजिविका गांरटी कानून की दी जानकारी....

January 11, 2026 01:21 PM

झांतला में सर्व सनातन समाज का हिंदू सम्मेलन संपन्न, संघ शताब्दी वर्ष के तहत हिंदू सर्व समाज को जोड़ना संघ का मूल उद्देश्य, महंत श्री रामप्रिय दास जी महाराज, हीन, भाव को जो नहीं मानता वह हिंदू है...

January 11, 2026 01:15 PM

रतलाम में गोमांस तस्करी के दावे पर हिंदू संगठनों का चक्काजाम, RSS सम्मेलन के बीच तनाव....

January 11, 2026 11:53 AM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रामपुरा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन....

January 11, 2026 10:36 AM

सैलाना में संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन भव्य शोभा यात्रा और नगर भोज का आयोजन....

January 11, 2026 10:31 AM

रात के सन्नाटे में सरवानिया महाराज के वार्ड क्रमांक एक में चोरी, चोरों ने चाकू दिखाकर महिला को डराया, नकदी-जेवर ले उड़े....

January 11, 2026 10:23 AM

जैन सोशल ग्रुप क्लासिक नीमच ने आवरी माता जी मन्दिर पर लकवाग्रस्त रोगियों को गर्म ऊनी कंबल वितरण किए...

January 11, 2026 10:12 AM

जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 11, 2026 09:40 AM

रामपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, करीब 5 हजार गांजे के हरे पौधे किये जप्त...

January 11, 2026 04:59 AM

लग्जरी लाइफ जीने वाले रहमान डकैत का साम्राज्य खत्म, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, 14 राज्यों में था खौफ...

January 11, 2026 04:16 AM

भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में एमपी देगा पूरा योगदान, प्री-बजट बैठक में रखा पक्ष, सिंहस्थ 2028 के लिए 20 हजार करोड़ के विशेष पैकेज का आग्रह....

January 11, 2026 02:35 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस के साथ व्यापक कार्रवाई और जन-जागरूकता जारी..

January 11, 2026 02:21 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 11, 2026 02:16 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 11, 2026 02:15 AM