झांतला में सर्व सनातन समाज का हिंदू सम्मेलन संपन्न, संघ शताब्दी वर्ष के तहत हिंदू सर्व समाज को जोड़ना संघ का मूल उद्देश्य, महंत श्री रामप्रिय दास जी महाराज, हीन, भाव को जो नहीं मानता वह हिंदू है...
Updated : January 11, 2026 01:15 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
आयोजन
सिंगोली :- झांतला श्री भेरुनाथ की नगरी झांतला में रविवार को सर्व सनातन समाज का संघ शताब्दी वर्ष के तहत विशाल हिंदू सम्मेलन भेरुनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में सभी हिंदू जातियों के लोगों ने भाग लिया। श्री पंचमुखी बालाजी से भव्य कलश व शोभायात्रा निकल गई जो जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए श्री भेरुनाथ प्रांगण में पहुंची जहां पर मंगलाचरण,राम स्तुति हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व संस्कार विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं द्वारा रानी पद्मावती का जौहर कार्यक्रम पेश किया गया। शोभा यात्रा में ढोल डीजे काफिला नाचते गाते चल रहा था। कार्यक्रम के स्वागत में रतनगढ़ खंड कार्यवाह श्री लाल गुर्जर द्वारा दिया गया व संघ व संघ के संस्थापक श्री केशवराव बलिराव हेडगेवार जी के बारे में,विस्तार से बताया गया। हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंत रामप्रिय दास जी महाराज नागा का बाग थड़ौद ने कहा कि सदियों तक भारत देश विदेशी आक्रांताओं, यहूदियों मुस्लिम व अंग्रेजों के अधीन गुलाम रहा है जिन्होंने भारत देश के धर्म संस्कृति सभ्यता को नष्ट करने का काम किया है। बड़े खेद का विषय है। की वर्तमान पीढ़ी अपने धर्म संस्कृति व संस्कारों से विमुक्त होकर पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रही है। जबकि यह देश अवतारों व तीर्थंकरों का देश है। आज हिंदू राष्ट्र में गौ माता की दुर्दशा हो रही है। व उनका कत्ल किया जा रहा है। यह बड़े खेद व दुख की बात है। हम जातियों में बटकर हमारे धर्म संस्कृति को भुल रहे हैं। जबकि विदेशी लोग आज भारतीय संस्कृति व धर्म का अनुसरण कर उसे अपना रहे हैं। हम अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम से मिलते-जुलते रखें ताकि हम ईश्वर का संस्मरण करते रहें इस अवसर पर श्रीमती अंजलि सेन डिकेन अधिवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीयता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सभी सनातनी एक होकर श्री राम के आदर्श व मर्यादा पर चलकर सामाजिक भेदभाव दूर करें हमें हमारी मातृभाषा हिंदी को तवज्जो देना चाहिए हमेशा अपनी मातृभाषा का सम्मान करें हमारे पहनावे ,भाषा, भ्रमण, भोजन ,भजन, भवन धर्म संस्कृति व संस्कारों को जीवित रखें भारत देश में नारी का आदि अनादि काल से सम्मान किया जाता है। व देवी के रूप में पूजा जाता है। अतः नारियां अपनी गरिमा व मर्यादा को जीवित में बनाए रखें इस अवसर पर सामाजिक समरसता जिला संयोजक श्री अमित अरविंद ने कहा कि हिंदू सम्मेलन की सार्थकता तभी होगी जब हम अपनी जातियों में बटे हिंदू एक होकर हमारे धर्म संस्कृति संस्कारों की रक्षा के लिए तत्पर् व तैयार रहेंगे संस्कार बच्चों को मां की गोद में मिलता है। अतः माताएं बच्चों को अच्छे धार्मिक संस्कार दें जब-जब देश में धर्म की हानि हुई है। तब तक भगवान ने स्वयं अवतार लिए हैं। अतः संगठन में शक्ति है। वर्तमान में हमारी बेटियां लव जिहाद में के चक्कर में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर लेती हैं। यह सोचने समझने का विषय है। हिंदू वह है जो हीन भाव को नहीं मानता है। अतः सभी सनातनी लोग जातियों में ना बटकर भाईचारे की भावना से रहे हम भगवान कृष्ण के गीता के उपदेश पर चले व प्रभु श्री राम के आदर्श मर्यादा को जीवन में उतारें तभी हिंदू सम्मेलन की सार्थकता हो पाएगी।
और खबरे
टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबला जीतने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम और राष्ट्रवासियों को दी बधाई...
March 09, 2026 02:22 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 09, 2026 02:15 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 09, 2026 02:10 AM
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर रामपुरा में जश्न, जगदीश मंदिर अक्कल चौराहा पर आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी....
March 08, 2026 06:10 PM
फूलों से होली खेल मनाया फाग महोत्सव, भजनों की भक्ति में भाव विहल हुई मातृशक्ति...
March 08, 2026 03:35 PM
वीआईपी कल्चर को दरकिनार कर IHRSO ने पेश की मिसाल, भाई को किडनी देने वाली चंद्रकला, पति की ढाल बनी लक्ष्मी सहित समाज की असली नायिकाओं का भव्य सम्मान...
March 08, 2026 02:47 PM
संगम विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस Scintia-2026 का भव्य आयोजन...
March 08, 2026 02:20 PM
जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने लिया सड़क का जायजा, फोन लगाया तो किसी भी अधिकारियों ने नहीं उठाया तो भड़क गए और कलेक्टर से चर्चा करने पर 19 मार्च से पहले काम पूरा कराने का दिया आश्वासन...
March 08, 2026 02:05 PM
संगम विश्वविद्यालय में शोधार्थियों को मिलेगा शोध पद्धति का प्रशिक्षण….
March 08, 2026 01:51 PM
यूनेस्को ने किया 51 महिलाओं का सम्मान, महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है: डीवाईएसपी शिल्पा भादविया....
March 08, 2026 01:50 PM
डूंगला में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक सम्पन्न, गौ सेवा को लेकर बनी रणनीति….
March 08, 2026 01:31 PM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं से गूंजा सीआरपीएफ परिसर….
March 08, 2026 01:25 PM
बरकटी में होगी गो-सम्मान आह्वान अभियान की महत्वपूर्ण बैठक....
March 08, 2026 01:21 PM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न, महिलाओं ने की उत्साहपूर्वक भागीदारी, अतिथियों द्वारा 60 महिलाए पुरस्कृत....
March 08, 2026 12:59 PM
नीमच जिले में एच.पी.वी.टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायतवार पांच- पांच विभागों की टीमें तैनात, पंचायत वार नोडल अधिकारी नियुक्त.....
March 08, 2026 12:57 PM
कोटा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शातिर आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आभूषण व नकदी सहित 14.43 लाख रुपये की बरामदगी....
March 08, 2026 12:53 PM
महिला दिवस पर 80 से अधिक कारों की जागरूकता रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर दी जानकारी, दशहरा मैदान से किलेश्वर महादेव मंदिर तक निकली रैली, सेमिनार में विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक....
March 08, 2026 12:53 PM
ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण नहीं करने पर तीन संस्थानों के लाइसेंस निलंबित...
March 08, 2026 11:51 AM
Women’s Day Special: 20 वर्षों से मातृ सेवा में समर्पित एएनएम ममता राजावत, लासूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हजारों माताओं के सुरक्षित प्रसव की बनीं भरोसेमंद पहचान....
March 08, 2026 11:14 AM