संगम विश्वविद्यालय में शोधार्थियों को मिलेगा शोध पद्धति का प्रशिक्षण….
Updated : March 08, 2026 01:51 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
प्रशासनिक
भीलवाड़ा :-संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंध अध्ययन संकाय में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह की शोध पद्धति कार्यशाला का आयोजन 9 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।कार्यक्रम के निदेशक एवं प्रबंध अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 शोधार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें देश के जाने-माने शोधकर्ता एवं विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. नवीन माथुर होंगे, जो राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के पूर्व प्रोफेसर रह चुके हैं। प्रो. करुणेश सक्सेना, कुलपति, संगम विश्वविद्यालय ने बताया कि इस प्रकार की पहल विश्वविद्यालय में शोध पारिस्थितिकी को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से शोधार्थियों को शोध कार्य में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही एवं रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने भी विभाग को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शोध को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के सह-निदेशक डॉ. लोकेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान कुल 9 शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को शोध पद्धति से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
और खबरे
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM
भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
March 09, 2026 01:33 PM
नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....
March 09, 2026 01:20 PM
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....
March 09, 2026 01:02 PM
आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....
March 09, 2026 12:51 PM
ग्राम बावड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....
March 09, 2026 12:43 PM