जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने लिया सड़क का जायजा, फोन लगाया तो किसी भी अधिकारियों ने नहीं उठाया तो भड़क गए और कलेक्टर से चर्चा करने पर 19 मार्च से पहले काम पूरा कराने का दिया आश्वासन...
Updated : March 08, 2026 02:05 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
प्रशासनिक
चीताखेड़ा :- चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही नीमच जिले के चीताखेड़ा स्थित प्रसिद्ध आवरी माता मंदिर जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। करीब 9 माह से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया उस दौरान मौके पर श्रद्धालुओं ने घेर लिया तो श्री चौहान ने जब संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया तो किसी ने भी नहीं उठाया तो भड़क गए चौहान और जब जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा को फोन लगाया तो फोन पर बात करी तो जिला कलेक्टर ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। चीताखेड़ा गांव से आवरी माता मंदिर तक जाने वाले लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। बावजूद इसके निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
रविवार को ग्रामीणों की शिकायत पर नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नवल गिर गोस्वामी, मधुसुदन राजोरा के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया। इससे नाराज होकर उन्होंने कलेक्टर हिमांशु चंद्र से फोन पर चर्चा की, जिस पर कलेक्टर ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है कि इतने बड़े पद पर होने के बावजूद अधिकारी उनका फोन उठाना जरूरी नहीं समझते। कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए हैं,उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आमजनता के साथ सड़क पर उतरेगें । पीडब्ल्यूडी विभाग के एक अधिकारी विवेक ने जिला पंचायत अध्यक्ष को मौखिक रूप से आश्वासन दिया है कि 19 मार्च से पहले अधूरा निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह आश्वासन जमीन पर कब तक उतरता है।
और खबरे
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM
भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
March 09, 2026 01:33 PM
नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....
March 09, 2026 01:20 PM
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....
March 09, 2026 01:02 PM
आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....
March 09, 2026 12:51 PM
ग्राम बावड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....
March 09, 2026 12:43 PM