FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर रामपुरा में जश्न, जगदीश मंदिर अक्कल चौराहा पर आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी....

  Updated : March 08, 2026 06:10 PM

मुकेश राठौर रामपुरा

  खेल

रामपुरा :- टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की न्यूजीलैंड पर एकतरफा जीत के बाद नीमच जिले के रामपुरा में जगदीश मंदिर अक्कल चौराहा पर जमकर आतिशबाजी करते हुए भारत की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां जुटना प्रारंभ हुए और हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-नगाड़ों एवं पटाखों के बीच लोगों ने नाच-गाकर जीत की खुशी मनाई। देर रात तक शहर में उत्साह का माहौल बना रहा। भारत के विश्व विजेता बनने की खुशी में लोग शाम 7:00 बजे से ही टीवी और मोबाइल पर लाइव मैच का आनंद ले रहे थे। मैच एकतरफा होने के कारण मैच समाप्त होने से पहले ही जगदीश मंदिर चौक पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटना प्रारंभ हो गई थी। जैसे-जैसे भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच रही थी, वैसे-वैसे आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी प्रकट करना शुरू कर दिया था। जैसे ही न्यूजीलैंड टीम के आखिरी बल्लेबाज का विकेट गिरा और जीत भारत के नाम हुई, रामपुरा नगर आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से गूंज उठा। क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन छोड़कर अपनी गाड़ियों से जगदीश मंदिर के लिए निकल पड़े, जहां क्रिकेट दीवानों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमियों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। भव्य आतिशबाजी के बीच ढोल की थाप पर क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा हाथ में लेकर जमकर ठुमके लगाए और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को भारत की जीत की बधाई दी। इस दौरान कई दोस्त एक-दूसरे को कंधे पर बिठाकर नाचते नजर आए। यह नजारा बेहद अद्भुत दिखाई दिया। रामपुरा नगर एक बार फिर देशभक्ति और क्रिकेट प्रेम के रंग में सरोबार नजर आया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..

March 09, 2026 04:33 PM

लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...

March 09, 2026 04:15 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....

March 09, 2026 03:58 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...

March 09, 2026 03:56 PM

मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:53 PM

श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...

March 09, 2026 03:48 PM

बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...

March 09, 2026 03:47 PM

महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...

March 09, 2026 03:46 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:44 PM

भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….

March 09, 2026 03:41 PM

संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…

March 09, 2026 03:38 PM

5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…

March 09, 2026 03:35 PM

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...

March 09, 2026 03:01 PM

चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....

March 09, 2026 01:52 PM

भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....

March 09, 2026 01:33 PM

नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....

March 09, 2026 01:20 PM

शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....

March 09, 2026 01:02 PM

आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....

March 09, 2026 12:51 PM

ग्राम बावड़ा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....

March 09, 2026 12:43 PM