यूनेस्को ने किया 51 महिलाओं का सम्मान, महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है: डीवाईएसपी शिल्पा भादविया....
Updated : March 08, 2026 01:50 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को लवगार्डन रोड़ स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान, जवाहर फाउण्डेशन द्वारा ‘‘महिला शक्ति सम्मान’’ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 51 महिलाओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं का भी विशेष अभिनन्दन किया गया। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि डीवाईएसपी शिल्पा भादविया थी। वहीं समारोह की अध्यक्षता स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने की। मुख्य अतिथि भादविया ने समारोह में उपस्थित महिला शक्ति को प्रेरित कर कहा कि हमारे देश व समाज में परिवर्तन के लिए महिलाओं को अपने से संबंधित मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आना होगा, साथ ही मिलकर कार्य करना होगा। महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है। प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से ही देश ही उन्नति संभव है। यूनेस्को एसोसिएशन महिला सशक्तिकरण हेतु सदैव कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज देश में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सभी महिलाओं को प्रेरणा लेकर देश की सेवा में आगे आना चाहिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। माताएं बहने अपने बच्चों को संस्कारित कर समाज को अनमोल सेवायें प्रदान कर रही है। साथ ही अधिकारों का दुरूपयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास को मजबूत रखे, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करें तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए परिवार में बच्चों को सकारात्मक प्रेरणा दे। समारोह को विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व सभापति मधु जाजू, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, फैशन आईकॉन जया चौहान, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
स्वेनी चौधरी व अनाया खमेसरा द्वारा राजस्थान की सभ्यता व संस्कृति को दर्शाते हुए थीम पर प्रस्तुतियां दी गई। जिससे उपस्थित महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक संगठनों, सरकारी विभागों सहित खेल-कूद व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 51 महिला प्रतिभागियों का अतिथियों द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भंेट कर उनका विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने किया। इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, नंदकिशोर पारीक, गोवर्धन वेष्णव, ललित लोढा, दिव्या बोरदिया, किरण सेठी, बीजेएस के अध्यक्ष अनिल कोठारी, डॉ. शांतिलाल छापरवाल, रामचन्द्र मून्दड़ा, दिनेश अरोडा, ओम उज्ज्वल, राजेश जीनगर, निर्वतमान अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, लोकेन्द्र पण्ड्या, रोशन गढ़वाल, भूपेन्द्र दत्ता, शंकर लाल गोयल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
और खबरे
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM
भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
March 09, 2026 01:33 PM
नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....
March 09, 2026 01:20 PM
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....
March 09, 2026 01:02 PM
आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....
March 09, 2026 12:51 PM
ग्राम बावड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....
March 09, 2026 12:43 PM