FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

महिला दिवस पर 80 से अधिक कारों की जागरूकता रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर दी जानकारी, दशहरा मैदान से किलेश्वर महादेव मंदिर तक निकली रैली, सेमिनार में विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक....

  Updated : March 08, 2026 12:53 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह रैली जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) लेडीज विंग और जिटो यूथ विंग, नीमच द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई। इस रैली के माध्यम से कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. जागरूकता रैली में करीब 80 से 90 कारों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के दशहरा मैदान से हुई, जहां प्रतिभागी महिलाएं एकत्रित हुईं। कार्यक्रम में डीआईजी मेडिकल सीआरपीएफ डॉ. पद्मा चौधरी, स्पेशल मेडिकल ग्रेड-1 डॉ. संस्कृति शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, डॉ. मनीष चामड़िया, डॉ. मनीषा चमड़िया, सत्येंद्र सिंह राठौर तथा जिटो महिला विंग नीमच की अध्यक्ष श्रीमती रिकूं राठौर मंचासीन रहीं। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। रैली विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, शोरूम चौराहा (शिवाजी सर्कल), अंबेडकर मार्ग, एलआईसी चौराहा, लायंस पार्क, सीआरपीएफ रोड और पटेल सर्कल से गुजरते हुए किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान महिलाओं ने वाहनों पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े पोस्टर और संदेश लगाकर लोगों को जागरूक किया. रैली के समापन के बाद किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें जिटो महिला विंग की बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सेमिनार में विशेषज्ञों ने महिलाओं को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी इस दौरान कैंसर विषय पर डॉ. मनीषा चमड़िया ने संबोधित करते हुए कैंसर के प्रति जागरूकता, इसके शुरुआती लक्षणों और समय रहते जांच कराने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से कैंसर जैसी बीमारी का समय रहते उपचार संभव है। वहीं थैलेसीमिया विषय पर सत्येंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए इस आनुवांशिक बीमारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी की रोकथाम संभव है तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आयोजन में महिलाओं का उत्साह और सहभागिता देखने लायक रही। कार्यक्रम में सभी वर्ग की करीब 200 से अधिक महिलाओं ने सहभागीता की।



अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..

March 09, 2026 04:33 PM

लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...

March 09, 2026 04:15 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....

March 09, 2026 03:58 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...

March 09, 2026 03:56 PM

मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:53 PM

श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...

March 09, 2026 03:48 PM

बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...

March 09, 2026 03:47 PM

महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...

March 09, 2026 03:46 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:44 PM

भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….

March 09, 2026 03:41 PM

संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…

March 09, 2026 03:38 PM

5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…

March 09, 2026 03:35 PM

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...

March 09, 2026 03:01 PM

चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....

March 09, 2026 01:52 PM

भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....

March 09, 2026 01:33 PM

नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....

March 09, 2026 01:20 PM

शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....

March 09, 2026 01:02 PM

आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....

March 09, 2026 12:51 PM

ग्राम बावड़ा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....

March 09, 2026 12:43 PM