संगम विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस Scintia-2026 का भव्य आयोजन...
Updated : March 08, 2026 02:20 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाडा :- संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “Scintia-2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस वर्ष कार्यक्रम की थीम“Women in Science Catalysing Viksit Bharat–2047”रही, जिसका उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक भूमिका ।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो-वाईस चांसलर प्रो.मानस रंजन पाणिग्रही उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो.आलोककुमार भी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि प्रो.पाणिग्रही नेविज्ञानदिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेशदिया।रजिस्ट्रार डॉ आलोककुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विद्यार्थियों में शोध के प्रति गहरा लगाव, वैज्ञानिक सोच तथा टेम्परामेंट माइंड का होना अत्यंतआवश्यकहै। उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु, तार्किक और अनुसंधान उन्मुख बनने के लिए प्रेरित किया।विभाग की डीन प्रोफेसर गुणमाला गुगालिया ने अपने विचारव्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसितभारत” के सपने को साकार करने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की समान भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, कल्पना चावला तथा टेसी थॉमस जैसी प्रेरणादायी महिलाओं केउदाहरण प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योतिका एवं समूह (एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर, जियो इन्फॉर्मेटिक्स) प्रथम तथा आकांक्षा विजयवर्गीय द्वितीय स्थान पर रहीं। लाइव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चंचल मीणा एवं समूह प्रथम (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) तथा रघुनाथ चित्रकार एवं समूह द्वितीय स्थान (एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर, जियोइन्फॉर्मेटिक्स) पर रहे।क्विज प्रतियोगिता में केशव टेलर एवं समूह प्रथम तथा दिव्यांशी सोनी एवं समूह द्वितीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम में बी.एससी .एवं एम.एससी .के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भागलिया। प्रतियोगिताओं का समन्वयन डॉ. पंकज सेन, डॉ. श्वेता बोहरा, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. शाहदाब हुसैन, डॉ. रीना मोदी, डॉ. किशोर सिंह, डॉ.विक्रम भाटी एवं डॉ.निरमा धाकड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी.एससी. छठे सेमेस्टर की छात्रा खुशी जैन ने किया ।
और खबरे
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM
भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
March 09, 2026 01:33 PM
नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....
March 09, 2026 01:20 PM
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....
March 09, 2026 01:02 PM
आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....
March 09, 2026 12:51 PM
ग्राम बावड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....
March 09, 2026 12:43 PM