FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वीआईपी कल्चर को दरकिनार कर IHRSO ने पेश की मिसाल, भाई को किडनी देने वाली चंद्रकला, पति की ढाल बनी लक्ष्मी सहित समाज की असली नायिकाओं का भव्य सम्मान...

  Updated : March 08, 2026 02:47 PM

महावीर सिंह चंद्रावत

  सामाजिक

मनासा :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहां एक ओर बड़े-बड़े मंचों पर केवल हाई-प्रोफाइल और रसूखदार चेहरों को सम्मानित करने की होड़ मची रहती है, वहीं मनासा के समता विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (IHRSO) ने इससे ठीक उलट एक नई इबारत लिख दी। संगठन ने वीआईपी कल्चर और दिखावे को दरकिनार करते हुए उन निम्न और मध्यम वर्गीय महिलाओं को खोजकर मंच पर बिठाया, जिनका पूरा जीवन ही एक कड़ा संघर्ष रहा है या जो निस्वार्थ भाव से समाज निर्माण में जुटी हैं। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद मनासा अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय तिवारी और हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मूंदड़ा की पत्नी ज्योति जी मूंदड़ा (जो स्वयं एक सक्रिय समाजसेविका हैं) ने शिरकत की। संगठन ने किसी बड़े घराने या नेतागिरी से जुड़ी महिलाओं के बजाय उन विधवाओं, एकल महिलाओं और जुझारू पत्नियों का चयन किया, जिनके पति शारीरिक रूप से अक्षम हैं और जो खुद दिन-रात मेहनत कर अपने पूरे परिवार की ढाल बनी हुई हैं।
भाई को किडनी देने वाली चंद्रकला, पति की ढाल बनी लक्ष्मी और समाजसेविकाएं बनीं प्रेरणा - समता विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि संगठन ने उन महिलाओं को मंच पर सर्वोच्च सम्मान दिया, जिनकी कहानियां समाज के लिए एक बड़ी मिसाल हैं। इन सम्मानित महिलाओं में एक नाम चंद्रकला का भी था, जिन्होंने अपने सगे भाई की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। एक महिला के इस बड़े त्याग और साहस को मंच से नमन किया गया। इसी मंच पर संघर्ष की एक और प्रतिमूर्ति लक्ष्मी का भी सम्मान किया गया। एक भीषण दुर्घटना के बाद लक्ष्मी के पति के शरीर में रॉड डालनी पड़ी थी, जिससे वे शारीरिक रूप से अक्षम हो गए। ऐसे कठिन समय में लक्ष्मी ने हार नहीं मानी और अपने बच्चों, बूढ़े मां-बाप और बीमार पति की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। आज वह घर-घर जाकर झाड़ू-पोछा लगाने और कपड़ों पर प्रेस (इस्त्री) करने का काम कर रही हैं ताकि उनका परिवार सम्मान से जी सके। इसके साथ ही, उन मातृशक्तियों का विशेष रूप से बहुमान किया गया जो बिना किसी प्रसिद्धि की चाह के, अपना कीमती समय निकालकर हर शनिवार और रविवार को कचरा बीनने वाले गरीब बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाती हैं।
संघर्ष की दास्तां सुन मंच पर भावुक हुए अतिथि - कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ज्योति जी मूंदड़ा और अजय तिवारी ने भी अपने विचार रखे। मंच से इन संघर्षशील महिलाओं की दास्तां और उनके जज्बे पर बोलते हुए अतिथि अजय तिवारी भावुक हो गए। उनका गला रुंध गया और उन्होंने कहा कि समाज को असल में ऐसी ही मातृशक्तियों पर गर्व होना चाहिए, जो हर मुश्किल को हराकर अपने परिवार को संभालती हैं। ज्योति जी मूंदड़ा ने भी महिलाओं के इस अदम्य साहस को नमन किया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की नीमच जिला अध्यक्ष पिंकी ठाकुर ने अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा, "अक्सर बड़े आयोजनों में सिर्फ हाई-प्रोफाइल लोगों को बुलाकर सम्मान की औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। लेकिन हमने इस सोच से अलग हटकर उन महिलाओं को तलाशा, जो वास्तव में जमीनी हालातों और मुसीबतों से लड़ीं, या जो बिना किसी स्वार्थ के समाज को बेहतर बना रही हैं। असली सम्मान की हकदार यही महिलाएं हैं।"
रेणु गोस्वामी ने किया संचालन, गोपाल गहलोत ने माना आभार - मंच पर इन सभी संघर्षशील और समाज हित में काम करने वाली महिलाओं का बेहद आत्मीय अंदाज में बहुमान किया गया। अतिथियों और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका तिलक कर पुष्पवर्षा की, दुपट्टा ओढ़ाकर और विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामयी आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों और समाजसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष पिंकी ठाकुर, जुबेदा बोहरा, रेणु गोस्वामी, जीनत दी, तसनीम जी, पार्वती मोदी, रितिका मग, राधा शुक्ला, कशिश जी, विनीता चांगल, जय सोनी, धर्मपाल ग्रोवर, मानक जी मोदी, आकाश जी शर्मा, गोपाल जी गेहलोद, राजमल जी धनोतिया, सुरेश जी मालवीय, रवि जी पुरोहित, सुरेश जी सोनी, पल्लव मग, कैलाश जी शर्मा, गोविंद प्रसाद जी शर्मा, दशरथ जी सेन, अरुण जी शर्मा, पवन जी सेन, नरेंद्र जी पांचाल, सचिन जी राठौर सहित अन्य समाज सेवक एकत्रित हुए। कार्यक्रम का सफल और मार्मिक संचालन रेणु गोस्वामी ने किया, जबकि अंत में सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार संगठन के महामंत्री गोपाल जी गहलोत द्वारा व्यक्त किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। उक्त आशय की जानकारी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला उपाध्यक्ष आकाश शर्मा ने दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..

March 09, 2026 04:33 PM

लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...

March 09, 2026 04:15 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....

March 09, 2026 03:58 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...

March 09, 2026 03:56 PM

मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:53 PM

श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...

March 09, 2026 03:48 PM

बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...

March 09, 2026 03:47 PM

महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...

March 09, 2026 03:46 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:44 PM

भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….

March 09, 2026 03:41 PM

संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…

March 09, 2026 03:38 PM

5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…

March 09, 2026 03:35 PM

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...

March 09, 2026 03:01 PM

चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....

March 09, 2026 01:52 PM

भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....

March 09, 2026 01:33 PM

नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....

March 09, 2026 01:20 PM

शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....

March 09, 2026 01:02 PM

आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....

March 09, 2026 12:51 PM

ग्राम बावड़ा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....

March 09, 2026 12:43 PM