FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भक्ति भाव से सराबोर भक्ति पर्व समागम का दिव्य आयोजन, चित्तौड़गढ़ में भी भक्ति पर्व पर विशाल सत्संग आयोजित हुई जिसमें जिले भर से निरंकारी महात्माओं ने भाग लिया, भक्ति केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...

  Updated : January 12, 2026 02:38 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  धार्मिक

बड़ी सादड़ी :- मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि समालखा (हरियाणा) में ‘‘भक्ति केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है” यह प्रेरणादायक विचार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने हरियाणा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित ‘भक्ति पर्व समागम’ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास की अनुपम छटा देखने को मिली। दिल्ली-एन.सी.आर सहित देश-विदेश से पधारे हजारों श्रद्धालु भक्तों ने इस दिव्य संत समागम में सहभागिता करते हुए सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद एवं आत्मिक शांति की अनुभूति प्राप्त करी। इस पावन अवसर पर परम संत संतोख सिंह जी सहित अन्य संत महापुरुषों के तप, त्याग एवं उनके ब्रह्मज्ञान के प्रचार - प्रसार में दिए गए अमूल्य योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर भक्ति, सेवा एवं समर्पण के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समागम के दौरान अनेक वक्ताओं, कवियों एवं गीतकारों ने अपनी-अपनी विधाओं के माध्यम से गुरु महिमा, भक्ति भाव और मानव कल्याण के संदेशों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। संतों की प्रेरणादायक शिक्षाओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को छूते हुए उनके जीवन को आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध किया। भक्ति की महिमा पर प्रकाश डालते हुए सतगुरु माता जी ने कहा कि भक्ति कोई नाम या दिखावा नहीं, बल्कि अपने भीतर की सजग यात्रा है। सच्ची भक्ति तब है जब हम आत्म मंथन द्वारा दूसरों से पहले स्वयं को जाँचें, अपनी कमियों को सुधारें और हर पल जागरूक जीवन जिएँ। अज्ञान में हुई गलती सुधर सकती है, पर जानबूझकर चोट पहुँचाना, बहाने या चालाक शब्द भक्ति नहीं हैं, क्योंकि भक्त का स्वभाव मरहम का होता है। हर एक में निराकार देखकर सरल, निष्कपट व्यवहार करना और ब्रह्मज्ञान के बाद सेवा, सुमिरन व सत्संग से इस एहसास को बनाए रखना ही भक्ति है। अंततः भक्ति एक चुनाव है-नाम की नहीं, जीवन की। सतगुरु माता जी से पूर्व निरंकारी राजपिता जी ने भक्ति पर्व के अवसर पर यह समझाया कि भक्ति कोई पद, पहचान या अपनी बनाई परिभाषा नहीं, बल्कि ब्रह्मज्ञान पाकर करता-भाव के समाप्त होने से उपजा जीवन जीने का ढंग है। संतों ने वचन इसलिए माने क्योंकि गुरु का वचन मानना उनके लिए स्वाभाविक था, जबकि हम कई बार न मानने को भी सही ठहरा लेते हैं। सत्य और भक्ति की परिभाषा एक ही है, यदि भक्ति को उपलब्धियों या अहंकार से जोड़ा जाए तो करता-भाव जीवित रहता है। भक्ति कोई सौदा नहीं, प्रेम का चुनाव है, जहाँ प्रयास रहते हैं पर दावा नहीं इसलिए अरदास यही है कि अपनी सारी परिभाषाएँ छोड़कर ऐसा जीवन जिएँ जहाँ वचन, सेवा, सुमिरन और संगत स्वभाव बन जाएँ क्योंकि भक्ति अपनी परिभाषा से हो, तो भक्ति नहीं। सतगुरु माता जी ने माता सविंदर जी एवं राजमाता जी के जीवन को भक्ति, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा का सजीव प्रतीक बताते हुए कहा कि इन मातृशक्तियों का संपूर्ण जीवन निरंकारी मिशन के लिए एक श्रेष्ठ उदाहरण है, जो प्रत्येक श्रद्धालु को सेवा एवं समर्पण की प्रेरणा प्रदान करता है।निरंकारी मिशन का मूल सिद्धांत यही है कि भक्ति, परमात्मा के तत्व को जानकर ही अपने वास्तविक एवं सार्थक स्वरूप को प्राप्त करती है। निःसंदेह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के अमूल्य प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को ब्रह्मज्ञान के माध्यम से भक्ति के वास्तविक अर्थ को समझने तथा उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्रदान की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 12, 2026 03:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 12, 2026 03:08 AM

भक्ति भाव से सराबोर भक्ति पर्व समागम का दिव्य आयोजन, चित्तौड़गढ़ में भी भक्ति पर्व पर विशाल सत्संग आयोजित हुई जिसमें जिले भर से निरंकारी महात्माओं ने भाग लिया, भक्ति केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...

January 12, 2026 02:38 AM

नीमच में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत....

January 12, 2026 02:19 AM

डीकेन में आज होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, शोभायात्रा, सन्तों के आशीर्वचन, पुरे नगर का होगा सामूहिक सहभोज, मातृशक्ति निकालेगी 1100 कलश की भव्य कलशयात्रा....

January 12, 2026 02:02 AM

किसानों क़े लिये शीत लहर एवं पाले से फसलों का बचाव क़ी एडवाइज़री....

January 11, 2026 04:01 PM

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नीमच का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न...

January 11, 2026 02:12 PM

सैलाना पुलिस ने जिला बदर संदीप जाट समेत दो शराब तस्करों को धर दबोचा...

January 11, 2026 02:10 PM

रेल सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री को लौटा 50,000 का छूटा बैग...

January 11, 2026 01:41 PM

तंबोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, वार्षिक कैलेंडर विमोचन मनासा में सम्पन्न, ऐतिहासिक आयोजन में उमड़े समाजजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिरकत...

January 11, 2026 01:34 PM

राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका, श्री गंगेश्वर महादेव में नौ दिवसीय राम कथा का भव्य पूर्णाहुति समारोह सम्पन्न....

January 11, 2026 01:31 PM

ग्रामीणो को रोजगार एवं आजिविका गांरटी कानून की दी जानकारी....

January 11, 2026 01:21 PM

झांतला में सर्व सनातन समाज का हिंदू सम्मेलन संपन्न, संघ शताब्दी वर्ष के तहत हिंदू सर्व समाज को जोड़ना संघ का मूल उद्देश्य, महंत श्री रामप्रिय दास जी महाराज, हीन, भाव को जो नहीं मानता वह हिंदू है...

January 11, 2026 01:15 PM

रतलाम में गोमांस तस्करी के दावे पर हिंदू संगठनों का चक्काजाम, RSS सम्मेलन के बीच तनाव....

January 11, 2026 11:53 AM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रामपुरा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन....

January 11, 2026 10:36 AM

सैलाना में संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन भव्य शोभा यात्रा और नगर भोज का आयोजन....

January 11, 2026 10:31 AM

रात के सन्नाटे में सरवानिया महाराज के वार्ड क्रमांक एक में चोरी, चोरों ने चाकू दिखाकर महिला को डराया, नकदी-जेवर ले उड़े....

January 11, 2026 10:23 AM

जैन सोशल ग्रुप क्लासिक नीमच ने आवरी माता जी मन्दिर पर लकवाग्रस्त रोगियों को गर्म ऊनी कंबल वितरण किए...

January 11, 2026 10:12 AM

जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 11, 2026 09:40 AM