FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ए.डी.एम. श्री कलेश ने किया कलेक्‍टोरेट में विभिन्‍न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, 52 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश...

  Updated : January 13, 2026 09:54 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्‍त कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट स्थित विभिन्‍न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर, अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। ए.डी.एम. ने कलेक्‍टर कार्यालय कक्ष क्रमांक 26, उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, आदिम जाति कल्‍याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जिला पेंशन कार्यालय, भू-अभिलेख, अंत्‍यावसायी, मत्‍स्‍य, नगर एंव ग्राम निवेश कार्यालय, जिला रोजगार कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय एवं खाद्य विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण कर, उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और अनुपस्थित पाए गए कुल 52 अधिकारी कर्मचारियों के नाम के आगे पंजी में अनुपस्थिति दर्ज की। एडीएम श्री कलेश द्वारा किए गए इस आकिस्‍मक निरीक्षण के दौरान जिला रोजगार कार्यालय नीमच एवं जिला आबकारी कार्यालय नीमच में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाया गया और कार्यालय पर ताला लगा मिला। इस पर अपर कलेक्‍टर ने नाराजगी व्‍यक्‍त की। इस निरीक्षण के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी, श्रम, जिला योजना, सहकारिता, कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाए गये। मत्‍स्‍य विभाग में 3, कलेक्‍टर कार्यालय कक्ष क्रमांक 26 में 20, आदिम जाति कल्‍याण कार्यालय में 1, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 4, अंत्‍यावसायी में 2, जिला पेंशन कार्यालय में 2, भूअभिलेख में 5, राज्‍य निर्वाचन कार्यालय में 3, परियोजना अधिकारी बाल विकास नीमच ग्रामीण में 8, नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में 2 एवं खाद्य विभाग में 2 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये।   ए.डी.एम.श्री कलेश ने इस निरीक्षण में अनुपस्थित सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। उल्‍लैखनीय है, कि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर, सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित कार्यालयीन समय प्रात:10 बजे अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए है। कलेक्‍टर द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया है। कलेक्‍टर ने अनुपस्थि‍त सभी 52 अधिकारी कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्रीमती दल्लु बाई गौड़ नहीं रही, शवयात्रा कल बुधवार को...

January 13, 2026 11:45 AM

गौ माता की सेवा से 33 कोटि देवता प्रसन्न होते हैं - महंत राजेंद्रदास महाराज...

January 13, 2026 11:03 AM

मादक पदार्थ तस्कर जमनालाल पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष का निरोध, हाईकोर्ट जबलपुर से मिली मंजूरी....

January 13, 2026 10:59 AM

नई आबादी पुलिस द्वारा सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएमए पर लगातार कार्यवाही, नशा परिवहन करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार....

January 13, 2026 10:26 AM

ग्राम पंचायत बराड़ा में की गई पेयजल पाईप लाईन की तत्‍काल मरम्‍मत, ग्राम पंचायत स्‍तर पर की गई जल सुनवाई...

January 13, 2026 09:56 AM

जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्‍याओं के निराकरण की सार्थक पहल, ग्राम पंचायत, जनपद एवं तहसील व जिला स्‍तर पर मंगलवार को की गई जनसुनवाई....

January 13, 2026 09:55 AM

ए.डी.एम. श्री कलेश ने किया कलेक्‍टोरेट में विभिन्‍न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, 52 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश...

January 13, 2026 09:54 AM

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 56 किलो डोडाचुरा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...

January 13, 2026 09:04 AM

रतलाम में देह व्यापार का भंडाफोड़, नौकरी के लालच में फंसाई गई पश्चिम बंगाल की युवती, दंपती गिरफ्तार...

January 13, 2026 09:01 AM

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष चौहान का पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत...

January 13, 2026 07:11 AM

जात-पात में बटोगें तो कटोगें, संगठित रहोगें तो ही बचोगे - विनित नवाथे प्रांत कार्यवाह, आर.एस.एस., संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर रतनगढ़ के सभी प्रमुख मार्गो से निकली विशाल कलश शोभा यात्रा, हुआ वृहद हिंदू सम्मेलन का आयोजन....

January 13, 2026 06:39 AM

पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल कुंडा में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ मना स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह....

January 13, 2026 04:03 AM

सेन युवक–युवती परिचय सम्मेलन को लेकर नीमच जिला सेन समाज का मंदसौर जिले में जनसंपर्क अभियान....

January 13, 2026 03:58 AM

रतलाम घाटी में भयानक सड़क हादसा, शादी से लौटते तीन युवकों की ट्रक-पिकअप की टक्कर में दर्दनाक मौत...

January 13, 2026 03:33 AM

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी, प्रदेश सचिव कमल छपरीबंद ने सीएमओ से की तत्काल कार्रवाई की मांग....

January 13, 2026 03:25 AM

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 87 बंदियों की समय पूर्व होगी रिहाई....

January 13, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 13, 2026 02:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 13, 2026 02:56 AM

डीकैन में स्वामी विवेकानन्द जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न, सामाजिक समरसता और धर्म रक्षा का लिया संकल्प...

January 12, 2026 07:14 PM