ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित...
Updated : January 13, 2026 12:00 PM
समरथ सेन पालसोड़ा
आयोजन
नीमच :- प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत ग्रामोत्सव एवं स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष, नीमच में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान एवं युवा प्रतिनिधि श्री लोकेश चांगल रहे। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट एवं श्री महेन्द्रपाल सिंह भाटी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि युवा दिवस के अवसर पर समाज के विकास में लगे सभी युवाओं को हार्दिक बधाई। जन अभियान परिषद नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से शासन की दो वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुँचा रही है, जिससे अंतिम पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके। स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को संघर्ष के माध्यम से समाज निर्माण में सतत योगदान देना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने कहा कि युवा समाज की शक्ति हैं। उनमें ऊर्जा, नवाचार और परिवर्तन की क्षमता होती है। यदि युवा शासन के साथ मिलकर कार्य करें, तो समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास निश्चित है। इस अवसर पर जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को स्वदेशी संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक श्री शंभु मइडा ने ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी तथा उद्योग विभाग के प्रबंधक श्री अनुराग मिश्रा ने स्वरोजगार योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन श्री पवन कुमरावत एवं आभार प्रदर्शन श्री ताराचंद पाईवाल द्वारा किया गया।
और खबरे
मकर संक्रांति पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश....
January 13, 2026 01:03 PM
स्कूली बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित कर मनाया जन्मदिवस...
January 13, 2026 12:09 PM
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित...
January 13, 2026 12:00 PM
श्रीमती दल्लु बाई गौड़ नहीं रही, शवयात्रा कल बुधवार को...
January 13, 2026 11:45 AM
गौ माता की सेवा से 33 कोटि देवता प्रसन्न होते हैं - महंत राजेंद्रदास महाराज...
January 13, 2026 11:03 AM
मादक पदार्थ तस्कर जमनालाल पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष का निरोध, हाईकोर्ट जबलपुर से मिली मंजूरी....
January 13, 2026 10:59 AM
नई आबादी पुलिस द्वारा सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएमए पर लगातार कार्यवाही, नशा परिवहन करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार....
January 13, 2026 10:26 AM
ग्राम पंचायत बराड़ा में की गई पेयजल पाईप लाईन की तत्काल मरम्मत, ग्राम पंचायत स्तर पर की गई जल सुनवाई...
January 13, 2026 09:56 AM
जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण की सार्थक पहल, ग्राम पंचायत, जनपद एवं तहसील व जिला स्तर पर मंगलवार को की गई जनसुनवाई....
January 13, 2026 09:55 AM
ए.डी.एम. श्री कलेश ने किया कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, 52 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश...
January 13, 2026 09:54 AM
रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 56 किलो डोडाचुरा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...
January 13, 2026 09:04 AM
रतलाम में देह व्यापार का भंडाफोड़, नौकरी के लालच में फंसाई गई पश्चिम बंगाल की युवती, दंपती गिरफ्तार...
January 13, 2026 09:01 AM
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष चौहान का पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत...
January 13, 2026 07:11 AM
जात-पात में बटोगें तो कटोगें, संगठित रहोगें तो ही बचोगे - विनित नवाथे प्रांत कार्यवाह, आर.एस.एस., संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर रतनगढ़ के सभी प्रमुख मार्गो से निकली विशाल कलश शोभा यात्रा, हुआ वृहद हिंदू सम्मेलन का आयोजन....
January 13, 2026 06:39 AM
पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल कुंडा में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ मना स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह....
January 13, 2026 04:03 AM
सेन युवक–युवती परिचय सम्मेलन को लेकर नीमच जिला सेन समाज का मंदसौर जिले में जनसंपर्क अभियान....
January 13, 2026 03:58 AM
रतलाम घाटी में भयानक सड़क हादसा, शादी से लौटते तीन युवकों की ट्रक-पिकअप की टक्कर में दर्दनाक मौत...
January 13, 2026 03:33 AM
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी, प्रदेश सचिव कमल छपरीबंद ने सीएमओ से की तत्काल कार्रवाई की मांग....
January 13, 2026 03:25 AM
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 87 बंदियों की समय पूर्व होगी रिहाई....
January 13, 2026 03:08 AM