मकर संक्रांति पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश....
Updated : January 13, 2026 01:03 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
आयोजन
नीमच :- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। थाना प्रभारी यातायात श्री सोनू बडगुर्जर, सूबेदार सुरेश सिसोदिया, सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश परिहार, चंद्रप्रकाश सांखला एवं यातायात टीम के प्रधान आरक्षक सुभाष परमार, नाहर सिंह, प्रताप पटेल, दिनेश कनिक, प्रदीप शर्मा एवं गोपाल सोनी द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर विशेष चेकिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों को पतंग की डोर से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु 50 मफलर एवं 100 पेम्फलेट वितरित किए गए। साथ ही चालकों को हेलमेट पहनने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि मकर संक्रांति के दौरान पतंगबाजी के कारण सड़कों पर डोर से गंभीर हादसों की आशंका रहती है, इसलिए दोपहिया वाहन चालकों को गले व चेहरे की सुरक्षा हेतु मफलर का उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रतिदिन सोशल मीडिया पर डिजिटल बैनर, फ्लेक्स एवं जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक सुरक्षा का संदेश पहुँचे और वे स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। यातायात पुलिस की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता में वृद्धि हो रही है।
और खबरे
मकर संक्रांति पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश....
January 13, 2026 01:03 PM
स्कूली बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित कर मनाया जन्मदिवस...
January 13, 2026 12:09 PM
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित...
January 13, 2026 12:00 PM
श्रीमती दल्लु बाई गौड़ नहीं रही, शवयात्रा कल बुधवार को...
January 13, 2026 11:45 AM
गौ माता की सेवा से 33 कोटि देवता प्रसन्न होते हैं - महंत राजेंद्रदास महाराज...
January 13, 2026 11:03 AM
मादक पदार्थ तस्कर जमनालाल पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष का निरोध, हाईकोर्ट जबलपुर से मिली मंजूरी....
January 13, 2026 10:59 AM
नई आबादी पुलिस द्वारा सिथेटिक ड्रग एमडी, एमडीएमए पर लगातार कार्यवाही, नशा परिवहन करने वाले एक तस्कर को किया गिरफ्तार....
January 13, 2026 10:26 AM
ग्राम पंचायत बराड़ा में की गई पेयजल पाईप लाईन की तत्काल मरम्मत, ग्राम पंचायत स्तर पर की गई जल सुनवाई...
January 13, 2026 09:56 AM
जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण की सार्थक पहल, ग्राम पंचायत, जनपद एवं तहसील व जिला स्तर पर मंगलवार को की गई जनसुनवाई....
January 13, 2026 09:55 AM
ए.डी.एम. श्री कलेश ने किया कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, 52 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश...
January 13, 2026 09:54 AM
रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 56 किलो डोडाचुरा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...
January 13, 2026 09:04 AM
रतलाम में देह व्यापार का भंडाफोड़, नौकरी के लालच में फंसाई गई पश्चिम बंगाल की युवती, दंपती गिरफ्तार...
January 13, 2026 09:01 AM
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष चौहान का पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत...
January 13, 2026 07:11 AM
जात-पात में बटोगें तो कटोगें, संगठित रहोगें तो ही बचोगे - विनित नवाथे प्रांत कार्यवाह, आर.एस.एस., संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर रतनगढ़ के सभी प्रमुख मार्गो से निकली विशाल कलश शोभा यात्रा, हुआ वृहद हिंदू सम्मेलन का आयोजन....
January 13, 2026 06:39 AM
पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल कुंडा में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ मना स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह....
January 13, 2026 04:03 AM
सेन युवक–युवती परिचय सम्मेलन को लेकर नीमच जिला सेन समाज का मंदसौर जिले में जनसंपर्क अभियान....
January 13, 2026 03:58 AM
रतलाम घाटी में भयानक सड़क हादसा, शादी से लौटते तीन युवकों की ट्रक-पिकअप की टक्कर में दर्दनाक मौत...
January 13, 2026 03:33 AM
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी, प्रदेश सचिव कमल छपरीबंद ने सीएमओ से की तत्काल कार्रवाई की मांग....
January 13, 2026 03:25 AM
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 87 बंदियों की समय पूर्व होगी रिहाई....
January 13, 2026 03:08 AM