FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

डीकैन में स्वामी विवेकानन्द जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न, सामाजिक समरसता और धर्म रक्षा का लिया संकल्प...

  Updated : January 12, 2026 07:14 PM

संजय जैन डीकेन

  आयोजन

डीकेन :- मन्दिरो की नगरी डीकैन में 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयंती पर डीकेन नगर के सकल हिन्दू समाज द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।श्री द्वारका पुरी धर्मशाला प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारो की संख्या में सभी हिंदू जातियों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत द्वारका पुरी धर्मशाला से भव्य कलश व शोभायात्रा के साथ शुरू हुई। यह यात्रा पुरे नगर में मुच्छारा मोहल्ला, गणपति चोक, भुत मोहल्ला,भट्वाडा, चांदनी चौक, मंडावत मोहल्ला, होली चोक, सदर बाजार, हनुमान चौंक से बस स्टैंड रोड़ , पुरानी नगर पंचायत, बस स्टैंड होते हुए पुनः द्वारका पुरी धर्मशाला प्रांगण पहुंची,शोभायात्रा में मातृशक्ति,बच्चे,युवा,बुजुर्ग डीजे,बेण्ड में धार्मिक गीत-संगीत,ढोल-ढमाको पर थिरकते नजर आए।शोभायात्रा समापन के बाद द्वारिकापूरी धर्मशाला प्रांगण में मंगलाचरण, राम स्तुति और बाल गोपाल द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि संत श्री नरसिंह जी वैष्णव ( वेल्लारी ) निर्मोही अखाड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाहक श्री विश्वास जी यादव, मातॄशक्ति प्रतिनिधि सु श्री दीपशिखा जी रावल (अधिवक्ता) कवियत्री , एवं श्री राम हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक श्री उमेन्द्र जी जोशी मंचासीन थे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता,श्रीराम,भगवान हनुमान के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक समरसता पर सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों द्वारा लघुनाटिका प्रस्तुत की गई तथा वृन्दावन एकेडमी के बच्चों द्वारा गुरु गोविन्द सिंह के चार बच्चों के बलिदान पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात आमंत्रित वक्ताओं ने बौद्धिक दिया जिसमे संघ के सह जिला कार्यवाह विश्वास जी यादव ने संघ के संस्थापक श्री केशवराव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन व दर्शन के बारे में विस्तार से बताया।अपने संबोधन में कहा कि भारत सदियों तक विदेशी आक्रांताओं के अधीन रहा है, जिन्होंने हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने दुख जताया कि वर्तमान पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रही है। उन्होंने गौ सेवा और जातियों में न बंटकर एक होने का आह्वान किया।वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि "राष्ट्रीयता से बड़ा कोई धर्म नहीं है।कवियत्री दीपशिखा रावल ने शताब्दी वर्ष में पँच परिवर्तन विषय पर उदबोधन दिया उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए श्री राम के आदर्शों पर चलने और अपनी मातृभाषा हिंदी व भारतीय पहनावे का सम्मान करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने नारी गरिमा और मर्यादा को जीवित रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन की सार्थकता तभी है जब हम जातिगत भेदभाव भूलकर एकजुट हों। उन्होंने माताओं से बच्चों को अच्छे धार्मिक संस्कार देने का आग्रह किया और 'लव जिहाद' जैसे विषयों पर सचेत रहने की सलाह दी।सन्तश्री नरसिंह जी वैष्णव ने हिन्दू सम्मेलन का महत्व बताते हुए संकल्प दिलाया की सभी सनातनी भाईचारे की भावना से रहेंगे, भगवान कृष्ण के गीता उपदेशों का पालन करेंगे और प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारेंगे। हिंदू सम्मेलन में शामिल अतिथियों का स्वागत सह संयोजक ओमप्रकाश जी भुत, चंद्र प्रकाश जी पालीवाल, मुकेश जी खोखावत,दीदी सोना जी पाटीदार ने स्वामी विवेकानंद का चित्र व श्री फल, उपर्णा देकर सम्मानित किया गया।नगर के प्रतिभाशाली तिलक भट्ट,लक्ष्मी पाटीदार का स्वामी विवेकानन्द का चित्र भेंट कर समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।नगर में प्रभात फेरी मण्डल,सांयकाल रामधुन मातृशक्ति मण्डल,रामायण सत्संग मण्डल,बंदीछोड़ बालाजी सत्संग मण्डल का भी स्वागत सम्मान किया गया।अंत में भारत माता की सामूहिक आरती हुई।भोजन मन्त्र के पश्चात सकल हिन्दू समाज का सामूहिक समरसता भोजन हुआ।कार्यक्रम में पँच परिवर्तन की प्रदर्शनी लगाई गई तथा पूरा आयोजन एकल उपयोगी प्लास्टिक मुक्त सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर समिति के सयोंजक उमेन्द्र जोशी द्वारा पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प दिलाते हुए सभी उपस्थित जनो को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नही करने का संकल्प दिलाया नगर में इस संकल्प को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई।अंत में हिन्दू सम्मेलन को विशाल एवं भव्य रूप से मनाने पर सम्मेलन संयोजक श्री उमेन्द्र जी जोशी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी सहयोग देने वाले का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के नगर कार्यवाह श्री अनिल हाड़ा द्वारा किया गया।सम्पूर्ण नगर स्वेच्छिक बन्द करते हुए सर्व हिन्दू समाज ने हिन्दू सम्मेलन में सहभागिता कर सम्मेलन को विराट स्वरूप दिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बैसला में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई...

May 01, 2026 01:22 PM

जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान...

May 01, 2026 12:51 PM

सरकारी नीतियों से श्रमिकों में असंतोष सीटू ने गांधी वाटिका में मनाया मजदूर दिवस...

May 01, 2026 12:17 PM

जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 30 मई तक विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत होगा अवकाश, मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण...

May 01, 2026 12:13 PM

रात्रि चौपाल में मिली शिकायतों का समाधान, शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, 6 मई को ग्राम कोज्या में लगेगा संयुक्त विभागीय शिविर, कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ...

May 01, 2026 12:12 PM

ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, कलेक्टर ने दी दूरसंचार कंपनियों को सशर्त अनुमति, सिंगोली, जीरन व जावद तहसील के सुदूर ग्रामों में दूर होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या....

May 01, 2026 12:11 PM

सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान...

May 01, 2026 10:19 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त...

May 01, 2026 09:17 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज....

May 01, 2026 09:15 AM

उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....

May 01, 2026 07:18 AM

कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत...

May 01, 2026 04:45 AM

विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं वर्ष 2025-26 में 204 सूचनाकर्ताओं को मिला 5.05 लाख का रिवॉर्ड, बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी गुप्त....

May 01, 2026 04:41 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 01, 2026 04:37 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 01, 2026 04:33 AM

​नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस..

April 30, 2026 05:52 PM

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते...

April 30, 2026 05:50 PM

भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...

April 30, 2026 05:48 PM

मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र….

April 30, 2026 05:47 PM

अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न

April 30, 2026 05:46 PM