FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज में गूंजेगा धर्म और संस्कृति का स्वर, 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन प्रतिदिन रामधुन के साथ हो रहा हनुमान चालीसा पाठ.....

  Updated : January 15, 2026 09:54 AM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरवानिया नगर में 18 जनवरी (रविवार) को एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, जनचेतना को जागृत करना, अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा युवाओं को संस्कारित और संगठित बनाना है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरण का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा, जिसमें अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता का आह्वान किया गया है।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ - कार्यक्रम का शुभारंभ 18 जनवरी को प्रातः नगर के बीचो-बीच स्थित प्राचीन शिव मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा से होगा। यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में स्थित आयोजन स्थल पर पहुँचेगी, जहाँ पूज्य संतों एवं वक्ताओं के ओजस्वी प्रवचन एवं आशीर्वचन होंगे। कार्यक्रम के समापन पर ‘एक पंगत, एक संगत’ की भावना के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।

हनुमान चालीसा व रामधुन से माहौल भक्तिमय - सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता विशेष तैयारियाँ कर रहे हैं। 6 जनवरी से प्रतिदिन नगर के विभिन्न मोहल्लों में सर्व हिंदू समाज द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। आज यह पाठ अपने दसवें दिन में प्रवेश कर चुका है। आज का पाठ मिडिल स्कूल के पास ठोकरिया भेरूजी एवं माली समाज मंदिर पर आयोजित होगा। इसी क्रम में 11 जनवरी से प्रतिदिन नगर के मुख्य मार्गों से रामधुन निकाली जा रही है, जिसमें प्रतिदिन 400 से 500 श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।

भव्य तैयारी, पूरे नगर का सहयोग - इससे पूर्व सम्मेलन के लिए भूमि पूजन एवं कार्यालय का उद्घाटन भी किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि सरवानिया नगर में यह दूसरी बार हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2006 में ऐसा सम्मेलन हुआ था। इस बार यह सम्मेलन और भी भव्य स्वरूप में आयोजित होगा, जिसमें नगर का संपूर्ण सर्व हिंदू समाज सहभागी बनेगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यालय उद्घाटन, भूमि पूजन, अक्षत वितरण एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग से अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने का आह्वान किया जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जावदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 32 पेटी देशी /अंग्रेजी शराब जब्त...

January 15, 2026 11:12 AM

सरवानिया महाराज में गूंजेगा धर्म और संस्कृति का स्वर, 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन प्रतिदिन रामधुन के साथ हो रहा हनुमान चालीसा पाठ.....

January 15, 2026 09:54 AM

रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर शव रखकर चक्काजाम, एंबुलेंस की लापरवाही से युवक की मौत, 3 घंटे बाधित रहा यातायात

January 15, 2026 09:08 AM

लौटी मुस्कान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रति चंद जी का खेड़ा विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को मिले ऊनी वस्त्र...

January 15, 2026 08:39 AM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित, पांच साल से फरार पांच हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार...

January 15, 2026 07:52 AM

अवैध शराब के विरूद्ध मण्डफिया थाना पुलिस तथा जिला आबकारी टीम की संयुक्त बड़ी कार्यवाही, 55 बोतल अवैध हथकड शराब जब्त , दस हजार लीटर वॉश नष्ट की गई....

January 15, 2026 07:49 AM

मध्यप्रदेश पुलिस बनी उम्मीद की किरण, महाराष्ट्र में फंसे 36 मजदूरों की सकुशल घर वापसी….

January 15, 2026 07:34 AM

एक दिवसीय प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण सम्पन्न..

January 15, 2026 07:20 AM

चोरी की सूचना के बाद खुला राज, गहने और नकदी घर से ही मिले, फरियादी ने कार्रवाई से किया इनकार....

January 15, 2026 07:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 15, 2026 03:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 15, 2026 03:40 AM

बम्बोरी रावला परिसर में आयोजित शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रहित...

January 15, 2026 02:40 AM

एबीवीपी ने कॉलेज प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ दिया ज्ञापन, नहीं हटाया मैडम को तो आयुक्त का फूंकेंगे पुतला.....

January 14, 2026 06:23 PM

मकर संक्रान्ति पर गो रक्षकों को जंहा दिखा गो वंश वहीं खिलाई हरी घास ‌और लापसी, अस्पताल और मोड़ी माता संस्थान पर वितरित की खिचड़ी....

January 14, 2026 05:01 PM

संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिए अपने बच्चों को श्रीमद्भागवत व रामायण का ज्ञान दे- संत श्री नरसिंह दास वैष्णव, संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर जाट में हुआ वृहद हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन....

January 14, 2026 04:09 PM

आज भी जनजाति क्षेत्र में सदियों से चले आ रहे पारंपरिक खेल जीवित है - आंजना...

January 14, 2026 03:55 PM

भागवत कथा सुनने से जीवन जीने की शक्ति मिलती है - भागवताचार्य हरिओम बेनेट

January 14, 2026 02:56 PM

संस्था जन साहस द्वारा बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व...

January 14, 2026 02:53 PM

सैलाना में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद के युद्धस्तरीय प्रयास जारी....

January 14, 2026 02:50 PM