FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिए अपने बच्चों को श्रीमद्भागवत व रामायण का ज्ञान दे- संत श्री नरसिंह दास वैष्णव, संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर जाट में हुआ वृहद हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन....

  Updated : January 14, 2026 04:09 PM

सत्यनारायण सुथार

  आयोजन

जाट :- प्रत्येक सनातनी हिंदू परिवार के द्वारा संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिए अपने बच्चों को श्रीमद्भागवत व रामायण का ज्ञान दे, बच्चों के पहले गुरु उनके माता-पिता होते हैंl बच्चों को अपने घर में ही अपनी संस्कृति और अपने सनातन धर्म के बारे में सही शिक्षा मिलती हैं।जब तक हम अपने बच्चों को अपने सनातन धर्म की शिक्षा नहीं देंगे तब तक अपने बच्चों को इसका सही ज्ञान नहीं मिल सकता।उक्त आशय के विचार संत श्री नरसिंह दास वैष्णव द्वारा जाट मे आयोजित दोलतपूरा एवं जाट खंड के संयुक्त रुप से आयोजित हिंदू सम्मेलन के मंच पर अपने सारगर्भित उद्बोधन के दौरान कहे।संतश्री ने आगे बताया कि राजनीतिक पार्टिया अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए हिंदू और हिंदुत्व को अलग-अलग बताती है।ना ही हिंदू अलग है। और ना ही हिंदुत्व अलग है।ना देव अलग है।ना देवता अलग है। इसीलिए आज से ही जात-पात की करो विदाई हिंदू-हिंदू भाई-भाई है।हिंदू सम्मेलन में मंचासीन मातृशक्ति दीपशिखा दीदी रावल अधिवक्ता ने अपने प्रभावी उद्बोधन में कहा कि समरसता हिन्दुओ के खून में होती है। हमसे ज्यादा अच्छा कोई होता ही नहीं है।हमें जात-पात से ऊपर उठकर चलना होगा।साथ ही हमें अमीरी गरीबी के भेद को भी मिटाना होगा।और विदेशी सामग्री का बहिष्कार करके स्वदेशी अपनाना होगा lजिसे अपना देश और अपने लोगो को सशक्त बना सके।इसके पूर्व जाट व दौलतपुरा खंड की सामूहिक कलश व शोभायात्रा घूमता बालाजी मंदिर परिसर से शुरू हुई।जिसमें जाट,दौलतपुरा,घाटी, श्रीपुरा,खातीखेड़ा, तुमड़िया,ग्वालियर कला, रूपपुरा, बागपुरा सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवो के सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया।इस दौरान शोभायात्रा में डीजे व बैंड बाजो की धुन पर बज रहे सुमधुर भजनों पर नाचते गाते एवं हाथो में भगवा पताकाए लहराते हुए युवक युवतिया नाचते झूमते दिखाई दिए।व जय श्रीराम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से गांव की गलियां गुंज उठी। शोभायात्रा का जगह - जगह पुष्प वर्षा से स्वागत सत्कार किया गया।शोभायात्रा घूमता बालाजी मंदिर से शुरू हुई जो भटवाड़ा मोहल्ला,बड़ा मंदिर चौक,मेंन बाजार, आसान चौक, कुमावत मोहल्ला,धाकड़ खेड़ी होते हुई धाकड़ समाज सराय पर पहुंची। जहां सम्मेलन में आए हुए अतिथियों द्वारा बौद्धिक दिया गया।इस आयोजन में आए सभी अतिथियो संत श्री नरसिंह दास वैष्णव प्रसिद्ध कथा वाचक,अनिल घिनावा जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नीमच, मातृशक्ति दीपशिखा दीदी रावल अधिवक्ता, रमेश प्रजापत खंड संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि मंचासीन अतिथियों का संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शाल,श्रीफल भेंट कर व भगवान श्री रामचंद्र की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।आयोजन के पश्चात भारत माता व राम जानकी की महाआरती हुई।एवं अंत मे सभी का सामूहिक सहभोज का आयोजन संपन्न हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...

March 06, 2026 05:05 PM

खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....

March 06, 2026 04:32 PM

खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...

March 06, 2026 04:19 PM

किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन.....

March 06, 2026 04:04 PM

संकल्प से समाधान अभियान के तहत मनासा अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर, 94 दिव्यांगजनों का पंजीयन, बस-रेल सुविधा सहित कई प्रमाण पत्र जारी....

March 06, 2026 03:22 PM

अमानक साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 06 फटाकेदार साइलेंसर जप्त...

March 06, 2026 03:16 PM

141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त….

March 06, 2026 03:12 PM

मंदसौर में परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, बिना दस्तावेज के 16 वाहन जब्त....

March 06, 2026 03:07 PM

रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव....

March 06, 2026 01:45 PM

महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...

March 06, 2026 01:44 PM

मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

March 06, 2026 01:41 PM

महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हि‍त केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...

March 06, 2026 01:13 PM

डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक...

March 06, 2026 01:01 PM

87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नीमच में रक्तदान शिविर आयोजित...

March 06, 2026 12:11 PM

चीताखेड़ा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह....

March 06, 2026 11:50 AM

लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा कृति उत्सव....

March 06, 2026 11:37 AM

यह बजट शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा - श्रीमती चोपड़ा, राजस्व सभापति श्रीमती खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत 273.77 करोड़ का बजट सर्वानुमति से पारित....

March 06, 2026 11:23 AM

जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली, नये खेत तैयार...

March 06, 2026 11:13 AM

नीमच में होटल पर शराब के नशे में हंगामा, स्टाफ से गाली-गलौज, थाने में की शिकायत....

March 06, 2026 10:47 AM