FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सैलाना में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद के युद्धस्तरीय प्रयास जारी....

  Updated : January 14, 2026 02:50 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक


रतलाम /सैलाना नगर में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद ने कमर कस ली है। पुरानी पाइपलाइनों की मरम्मत से लेकर नई लाइनों के बिछाने तक सभी प्रयास रफ्तार पकड़ चुके हैं। नगरवासियों को 24 घंटे शुद्ध जल मिले, इसके लिए जल विभाग का पूरा अमला सतर्क मोड में है। नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला और मुख्य नगर परिषद अधिकारी (सीएमओ) मनोज शर्मा ने बताया कि बायपास टंकी से देवरी मोहल्ले तक नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कुछ ही दिनों में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा जिससे वार्ड नंबर 4, 5, 6, 7, 8, 11 और 12 के निवासियों को पर्याप्त और शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। फिलहाल, पुरानी पाइपलाइनों के माध्यम से जल वितरण किया जा रहा है, जबकि आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है। अमृत योजना-2 और निकाय निधि से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था - अध्यक्ष शुक्ला और सीएमओ शर्मा ने आगे कहा कि अमृत योजना-2 तथा निकाय निधि के अंतर्गत भी कई वार्डों में नई पाइपलाइनों का कार्य द्रुत गति से प्रगति पर है। इन योजनाओं से जल आपूर्ति की व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी। हमारा लक्ष्य है कि हर घर में स्वच्छ जल पहुंचे बिना किसी रुकावट के उन्होंने जोर देकर कहा। टैंक सफाई और लीकेज पर सख्त निगरानी - शुद्ध जल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पेयजल टैंकों की नियमित सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समय-समय पर टैंकों की सफाई कराई जाती है जिसमें पर्याप्त मात्रा में एलम और ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया जाता है। जल विभाग के कर्मचारी वितरण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लीकेज की जांच करते हैं। यदि कहीं रिसाव की सूचना मिलती है तो तुरंत जल प्रभारी को अवगत कराया जाता है। टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत करती है और तब तक आपूर्ति रोक दी जाती है। नगर परिषद के इन प्रयासों से स्थानीय निवासियों में संतोष का भाव है। जल संकट से जूझ रहे सैलाना में ये कदम एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगाते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज भी जनजाति क्षेत्र में सदियों से चले आ रहे पारंपरिक खेल जीवित है - आंजना...

January 14, 2026 03:55 PM

भागवत कथा सुनने से जीवन जीने की शक्ति मिलती है - भागवताचार्य हरिओम बेनेट

January 14, 2026 02:56 PM

संस्था जन साहस द्वारा बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व...

January 14, 2026 02:53 PM

सैलाना में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद के युद्धस्तरीय प्रयास जारी....

January 14, 2026 02:50 PM

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कल रतलाम में प्रदर्शन करेगा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जिलाधीश को सौंपेंगे ज्ञापन...

January 14, 2026 02:47 PM

नपा की कार्यवाही, नाले के पानी से खेत में सिंचाई करते पांच विद्युत मोटर जप्त...

January 14, 2026 02:42 PM

कैंपर से शहर में दूषित पेयजल वितरण पर नपा की कार्यवाही, सैंपल फेल होने पर सीएमओ ने दो प्लांट को किया सील...

January 14, 2026 02:41 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई, माधोपुरी बालाजी के पीछे बगीचा नंबर 21 पर अवैध निर्माण रुकवा कर निर्माण सामग्री जप्त की...

January 14, 2026 02:40 PM

खण्डेलवाल स्मृति निःशुल्क मस्तिष्क रोग परामर्श शिविर 17 को मेदांता हॉस्पिटल की वरिष्ठ न्यूरो विशेषज्ञ देंगी परामर्श व टॉक शो ...

January 14, 2026 02:38 PM

29 जनवरी तक जिले में चलेगा कांग्रेस मनरेगा बचाओ आंदोलन, गांवों में होगी चौपाल, ग्राम पंचायत, वार्ड कमेटी गठन और SIR को लेकर BLA-2 की अहम बैठकें भी होंगी, जिले में ज़मीनी स्तर पर उतरेंगे कांग्रेस पदाधिकारी - तरुण बाहेती...

January 14, 2026 02:37 PM

32 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा तथा एक ग्लैंजा कार जब्त....

January 14, 2026 02:34 PM

यूनेस्को ने गरीब व मजदूर परिवारों के साथ मनाई मकर संक्राति, यूनेस्को की प्राथमिकता पिछड़ें व मजदूर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना - श्री माली...

January 14, 2026 02:32 PM

मुंबई–रतलाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त, मंदसौर के दो तस्कर गिरफ्तार....

January 14, 2026 06:11 AM

मकर संक्रांति पर बंबोरी में रक्तदान शिविर का आयोजन आज...

January 14, 2026 03:00 AM

प्राइवेट स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी तक बढ़ी...

January 14, 2026 02:34 AM

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, 2 करोड़ 17 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं अन्‍य सामग्री जप्‍त...

January 14, 2026 02:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 14, 2026 02:19 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 14, 2026 02:13 AM

राजस्‍व विवादों के प्रकरणों में दोषी पक्षकारों के विरूद्ध प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही की करें, राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

January 14, 2026 02:04 AM